बस्ती में भरने लगा पानी तो ग्रामीणों ने काट दी सड़क
खबर सार :-
प्रखंड के ग्वालपाड़ा पंचायत क्षेत्र में एक चैंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रतनसार पथ से पश्चिम छातापुर महादलित बस्ती को जोड़ने वाली मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत बनी पक्की सड़क को ग्रामीणों ने काट दिया।
खबर विस्तार : -
सुपौल। प्रखंड के ग्वालपाड़ा पंचायत क्षेत्र में एक चैंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रतनसार पथ से पश्चिम छातापुर महादलित बस्ती को जोड़ने वाली मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत बनी पक्की सड़क को ग्रामीणों ने काट दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान जल निकासी के लिए कल्वर्ट नहीं बनाया गया। इससे बारिश और बाढ़ का पानी नदी में जाने के बजाय बस्ती और खेतों में फैलने लगा। जब बारिष ज्यादा होने लगी तो लगातार जलजमाव से परेशान लोगों ने पानी का दबाव कम करने के लिए सड़क काट दी।
अब सैकड़ों लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया
अब ग्रामीण कार्य विभाग (आरडब्ल्यूडी) की कार्यशैली पर सवाल भर उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान जल निकासी की व्यवस्था करना जरूरी होता है। विभाग ने कल्वर्ट नहीं बनाए। इसी कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। यद्यपि सड़क काट देनेे से अब सैकड़ों लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है। सरकारी पैसों की बर्बादी भी हुई है। रविवार अपराह्न सड़क टूटने की सूचना मिलने पर अंचलाधिकारी रविराज कुमार राजस्व कर्मचारी अमित रंजन के साथ सडक का मुआयना करने पहुंचे।
उन्होंने मुखिया प्रतिनिधि प्रकाश साह, पंचायत समिति सदस्य विजय सरदार, वार्ड सदस्य दिलीप मेहता सहित अन्य ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद अंचलाधिकारी ने पूरे मामले से त्रिवेणीगंज एसडीएम को अवगत कराया। सूचना मिलते ही ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल त्रिवेणीगंज तथा जल निस्सरण प्रमंडल राघोपुर के अभियंता भी मौके पर पहुंचे। देर शाम एसडीएम अभिषेक कुमार ने भी स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अभियंताओं को टूटे हुए हिस्से की शीघ्र मरम्मत कर आवागमन बहाल करने का निर्देश दिया।
अभियंताओं ने सड़क की मरम्मत शुरू कर दी
इधर सोमवार को जल निस्सरण विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रभाकर रंजन ने भी स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही आरडब्ल्यूडी के अभियंताओं ने सड़क की मरम्मत की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि बिलैनिया नदी तटबंध के बाहर स्थित इस सड़क से वार्ड संख्या 10 और 11 के सैकड़ों लोग राम-लक्ष्मण चैक तक आवागमन करते हैं। सड़क टूटने से आम लोगों को बडी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। त्रिवेणीगंज के एसडीएम अभिषेक कुमार ने बताया कि सड़क टूटने की सूचना मिलते ही स्थल का निरीक्षण कराया गया है। संबंधित विभाग के अभियंताओं को तत्काल मरम्मत कार्य कर आवागमन जल्द से जल्द बहाल करने के लिए कहा गया है।

अन्य प्रमुख खबरें
-
farmers को सरकार कर रही मदद, धान के बदले पसंद कर रहे दूसरी crops
2026-10-17
-
चमोली की कीवी अब दिल्ली के बाजारों में, 200 क्विंटल खेप रवाना
2026-10-17
-
कैंथल में सरकारी प्लानः मंडी में सड़ रहा paddy, नुकसान उठाए किसान
2026-10-15
-
अवसरों का लाभ लेने को तैयार हैं महिलाएं, फसल देसी हो या हो विदेशी
2026-10-15
-
modern होगा किसान मेला, Solar से चलेगा थ्रेशर
2026-10-14
-
किसानों तक लाभ पहुंचाएंगे योजना अधिकारी, समय में काम निपटाने के निर्देश
2026-10-13
-
दो गुनी आय के लिए मददगार होगा खेतों में भरा पानी, रांठ में खेतों में बना रहे तालाब
2026-10-13
-
गुजरात में दमन-गंगा नदी पर जल्द बनेगा बैराज, सिंचाई को होगा फायदा
2026-10-12
-
धन मिलते ही खर्च का ब्योरा तैयार, बीज और खाद का बजट भी जारी
2026-10-11
-
उद्यानिकी योजनाओं से खेती को मिला नया विस्तार, परिवार की आर्थिक स्थिति हुई मजबूत
2026-10-10
-
बूंद-बूंद पानी की कीमत समझ रही सरकार, तेलंगाना के कई जिलों में पानी की हाहाकार
2026-10-10
-
MP में MSP पर धान खरीद के लिए 6.80 लाख किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन
2026-10-09
-
कर्नाटक में सूखे से 90 प्रतिशत फसलें प्रभावित, राज्य सरकार देगी राहत
2026-10-08
-
रबी उत्पादन में 30 लाख मीट्रिक टन वृद्धि का लक्ष्य, दलहन-तिलहन के बीजों पर अनुदान
2026-10-07
-
Siwan में उद्यान निदेशालय खुशबू पर फिदा, अनुदान देकर उगवा रहे गेंदा फूल
2026-10-07