कटहल की खुशबू पाकर आए हाथियों ने ढहाए मकान और खा गए अनाज
खबर सार :-
जंगल से बाहर आए हाथियों ने कई मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया और घर में रखा अनाज खा गए। कहीं विचरण करते समय वह आगे बढे तो कहीं कटहल की खुशबू पाकर बस्ती तक पहुंचे। इस दौरान घरों में रखा महुआ और अनाज खा गए।
खबर विस्तार : -
कोडरमा/जशपुर; जंगल से बाहर आए हाथियों ने कई मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया और घर में रखा अनाज खा गए। कहीं विचरण करते समय वह आगे बढे तो कहीं कटहल की खुशबू पाकर बस्ती तक पहुंचे। इस दौरान घरों में रखा महुआ और अनाज खा गए। जहां आसानी से नहीं पहुंचे, वहां घरों को तोड़ दिया। यह घटना कोडरमा और जशपुर की है। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कंसाबेल वन परिक्षेत्र में 18 हाथियों के दल ने खूब उत्पात मचाया। विचरण करते समय साजापानी गांव के रिहायशी इलाके तक पहुंच गए। शुक्रवार की रात इन हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। इन्होंने कई मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों के घरों में रखा अनाज खा गए।
हाथी कभी भी यहां आ सकते
जानकारी के अनुसार, कटहल की खुशबू से आकर्षित होकर हाथी गांव में घुस आए और उत्पात मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान दो मकानों को ढहा दिया और घरों में रखा अनाज भी खा गए। घरों में रह रहे लोग समय रहते बाहर निकल आए। बताया जाता है कि रात के समय हाथियों का दल अचानक गांव में पहुंचा था। घरों की दीवारों और सामान को तोड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद वह घरों में रखा अनाज खाने लगे। किसी तरह सुरक्षित स्थानों की ओर भागकर लोगों ने अपनी जान बचाई। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथी कभी भी यहां आ सकते हैं। जैसे ही घटना की सूचना वन विभाग को मिली, एक टीम मौके पर पहुंची। सावधानी बरतते हुए आसपास के गांवों में मुनादी कराई जा रही है। कहा जा रहा है कि लोग रात के समय घरों से बाहर नहीं निकलें और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
कोडरमा जिले में जंगली हाथियों का उत्पात
दूसरी घटना में कोडरमा जिले में जंगली हाथियों का उत्पात फिर देखा गया। एक वर्ष में हाथियों के हमले में 12 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। अब तक हाथियों के आतंक पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं की है। नवलशाही थाना क्षेत्र के पोलवाबर और देवीपुर तथा मरकच्चो थाना क्षेत्र के पपलो गांव में शुक्रवार रात हाथियों का झुंड पहुंचा था। हाथियों ने घर में रखा कई क्विंटल चावल और महुआ खा लिया। देवीपुर गांव में हाथियों ने एक व्यक्ति की बाउंड्री तोड़ दी। उनका उत्पात खेत में लगी फसलों को रौंदकर बर्बाद करने तक रहा।
पपलो गांव में भी इनका झुंड पहुंच गया
मरकच्चो थाना क्षेत्र के पपलो गांव में भी इनका झुंड पहुंच गया। यहां भी मकान तोडे, अनाज खाया और फसल भी खराब कर दी। हाथी आए दिन गांवों में घुसकर घरों और फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। अचानक इनके हमले से जान-माल का खतरा बढ़ता जा रहा है। समस्या यह है कि सूचना देने के बावजूद वन विभाग की टीम समय पर नहीं पहुंचती। अब ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने कहा कि उनको मुआवजा मिले। वन विभाग के लोगों पर कार्रवाई हो। हाथी भगाने की व्यवस्था करें।
यह भी पढ़ें : रानी झांसी वाहिनी पार्क में लगाए 100 पौधे
अन्य प्रमुख खबरें
-
भोपाल में हुआ राष्ट्रीय फिशरीज इन्वेस्टर्स एंड एक्सपोर्टर्स कॉन्क्लेव, किसानों की आय पर किया मंथन
2026-10-23
-
बिहार के सहरसा की अनोखी खेती: गन्ने के साथ आलू और हल्दी का समागम
2026-10-23
-
कृषि क्षेत्र में बनाई जा रही हैं ठोस रणनीतियां, वैज्ञानिक और अधिकारी निकालेंगे हल
2026-10-22
-
वैज्ञानिक खेती से पैदावार और मुनाफे में अंतर दिखाएंगी मॉडल फार्मः महेंद्र सिंह तंवर
2026-10-21
-
Kaithal ;किसानों ने सरकार को चेतावनी दी: 150 रुपये से कम कुछ भी मंजूर नहीं
2026-10-21
-
किसानों की समस्याओं पर ध्यान देगी सरकार, वेबसाइटों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे
2026-10-19
-
farmers को सरकार कर रही मदद, धान के बदले पसंद कर रहे दूसरी crops
2026-10-17
-
चमोली की कीवी अब दिल्ली के बाजारों में, 200 क्विंटल खेप रवाना
2026-10-17
-
कैंथल में सरकारी प्लानः मंडी में सड़ रहा paddy, नुकसान उठाए किसान
2026-10-15
-
अवसरों का लाभ लेने को तैयार हैं महिलाएं, फसल देसी हो या हो विदेशी
2026-10-15
-
modern होगा किसान मेला, Solar से चलेगा थ्रेशर
2026-10-14
-
किसानों तक लाभ पहुंचाएंगे योजना अधिकारी, समय में काम निपटाने के निर्देश
2026-10-13
-
दो गुनी आय के लिए मददगार होगा खेतों में भरा पानी, रांठ में खेतों में बना रहे तालाब
2026-10-13
-
गुजरात में दमन-गंगा नदी पर जल्द बनेगा बैराज, सिंचाई को होगा फायदा
2026-10-12
-
धन मिलते ही खर्च का ब्योरा तैयार, बीज और खाद का बजट भी जारी
2026-10-11