देहरादूनः उत्तराखंड सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से राज्य के सरकारी स्कूलों में श्रीमद्भगवद्गीता और रामायण को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाएगा। साथ ही, नैतिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों में गीता के श्लोकों का पाठ भी शुरू हो गया है।
दरअसल, 6 मई 2025 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि नई शिक्षा नीति में भारतीय ज्ञान परंपरा का प्रावधान किया गया है। उसी के तहत बच्चों के पाठ्यक्रम में श्रीमद्भगवद्गीता और रामायण को शामिल किया जाए। जिसके चलते शिक्षा विभाग ने एक और कदम आगे बढ़ाया है और 15 जुलाई से राज्य के सभी स्कूलों में श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोकों का पाठ शुरू कर दिया गया है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने बताया कि सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, स्कूलों में श्रीमद्भगवद्गीता के कुछ श्लोकों का पाठ कराकर बच्चों को भारतीय ज्ञान परंपरा और जीवन मूल्यों की जानकारी दी जाए।
- प्रतिदिन प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को श्रीमद्भगवद्गीता का कम से कम एक श्लोक अर्थ सहित सुनाया जाए।
- विद्यार्थियों को श्लोक के वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अवगत कराया जाए।
- प्रत्येक सप्ताह एक मूल्य आधारित श्लोक को 'सप्ताह का श्लोक' घोषित कर उसका अर्थ सूचना पट्ट पर अंकित किया जाए।
- बच्चों को इसका अभ्यास कराया जाए और सप्ताह के अंतिम दिन इस श्लोक पर चर्चा की जाए।
- शिक्षकों को समय-समय पर श्लोकों की व्याख्या कर बच्चों को जानकारी देनी चाहिए।
- श्रीमद्भगवद्गीता के सिद्धांत किस प्रकार मानवीय मूल्यों, व्यवहार, नेतृत्व कौशल, निर्णय लेने की क्षमता, भावनात्मक संतुलन और वैज्ञानिक सोच का विकास करते हैं।
- विद्यार्थियों को यह भी बताया जाना चाहिए कि श्रीमद्भगवद्गीता में दी गई शिक्षाएँ सांख्य, मनोविज्ञान, तर्कशास्त्र, व्यवहार विज्ञान और नैतिक दर्शन पर आधारित हैं जो धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण से संपूर्ण मानवता के लिए उपयोगी हैं।
- श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोक विद्यार्थियों को केवल एक विषय या पठन सामग्री के रूप में नहीं पढ़ाए जाने चाहिए।
अन्य प्रमुख खबरें
Shahjahanpur: 47 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, सैटेलाइट बस स्टैंड से सुधरेगी यातायात व्यवस्था
सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट में पेयजल संकट, बहुजन अधिकार सेना ने सौंपा ज्ञापन
Pilibhi: संपत्ति विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने युवक को पीटा, CCTV वीडियो वायरल
रांची में बदमाशों ने दिनदहाड़े कारोबारी पर चलाई गोली, शूटरों की तलाश जारी
सियासी पिच पर यूसुफ पठान : एक तरफ बंगाल फतह का हुंकार, दूसरी ओर ससुर-साले सलाखों के पीछे
रुदावल के पहाड़पुर रोड पर बनी नई पुलिया एक महीने में क्षतिग्रस्त, हादसे का बढ़ा खतरा
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 जिलाधिकारियों समेत 40 IAS अधिकारियों के तबादले
Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत
Bhilwara: 3 करोड़ की खेल अकादमी पर सवाल, विधायक के औचक निरीक्षण में घटिया निर्माण उजागर
Shahjhanpur: फार्मर रजिस्ट्री न बनने पर एडीएम ने रात में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
रुदावल में आखा तीज पर कुशवाहा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, पवित्र बंधन में बंधे 12 जोड़े