Pithoragarh Accident: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां मुवानी में एक मैक्स वाहन थल नदी में गिर गया। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। सभी का इलाज चल रहा है। यह हादसा मुवानी क्षेत्र के सोनी पुल के पास थल-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर उस वक्त हुआ जब वाहन मुवानी से बकटा की ओर जा रहा था।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, राजस्व विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाकर घायलों को तुरंत नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आठ लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है।
पुलिस नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम 5.20 बजे तहसील देवलथल के अंतर्गत थल-मुवानी मोटर मार्ग पर मुवानी पुल के पास एक मैक्स वाहन (संख्या UK05 TA 0193) मुनस्यारी से पिथौरागढ़ आ रहा था। मुवानी पुल के पास यह अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया। हादसे की जानकारी सूचना मिलने पर पुलिस, राजस्व दल, स्थानीय लोग और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।
प्रारंभिक जांच में, वाहन का अनियंत्रित होना दुर्घटना का कारण माना जा रहा है, हालांकि सटीक कारण जानने के लिए जांच जारी है। दरअसल, पिथौरागढ़ की संकरी और घुमावदार सड़कें, खराब मौसम और सड़कों की जर्जर हालत अक्सर ऐसी दुर्घटनाओं का कारण बनती हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Pilibhit: भीषण आग का कहर, आधा दर्जन झोपड़ियां जलीं, 2 लोग गंभीर रूप से झुलसे
Pilibhit : बरखेड़ा में अवैध पेड़ कटान का आरोप, सूचना के बाद भी नहीं हुआ एक्शन, उठे सवाल
चप्पल पहनकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पण, भड़के लोग, आयोग और सीएम पोर्टल तक पहुंची शिकायत
पीलीभीत में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी शातिर लुटेरा घायल हालत में गिरफ्तार
झांसी में अंधविश्वास के नाम पर ठगी, महिला से 20 लाख के जेवरात और नकदी हड़पी
झांसी में छात्रा ने जहर खाकर दी जान, SI परीक्षा खराब होने से थी तनाव में
कोडरमा में जंगली हाथियों का आतंक: युवक को पटक-पटककर मार डाला, ग्रामीणों में आक्रोश
कानपुर में दिल दहला देने वाली घटना: पिता ने की जुड़वा बेटियों की गला रेतकर हत्या
झांसी रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट फंसी, आर्मी की मदद से यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू
पुष्कर में काव्य और अध्यात्म का अद्भुत संगम, डॉ. कैलाश मण्डेला को मिला राष्ट्रीय सम्मान
सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश
मुजफ्फरनगर में पटाखा गोदाम में भीषण आग, 2 बच्चे झुलसे, बड़ा हादसा टला