लखनऊ, विकास प्राधिकरण की ओर से लैंड ऑडिट से चिन्हित की गयी सम्पत्तियों को भी ई-ऑक्शन में लगाया गया है। 6729.6 वर्गमीटर में निर्मित चार मंजिला रतनखण्ड कॉम्पलेक्स व 1586.43 वर्गमीटर में बने मानसरोवर कॉम्पलेक्स को भी नीलामी के माध्यम से बेच दिया जाएगा। लखनऊ में प्राइम लोकेशन पर अपना आलीशान मकान हर कोई बनाना चाह रहा है। इसके लिए कुछ मौके भी मिल रहे हैं। इनमें लखनऊ विकास प्राधिकरण के पास सुनहरा अवसर है। एलडीए ने इस बार बसन्तकुंज योजना के सेक्टर-जी में गऊ घाट के पास ग्रीन कॉरिडोर से लगे 50 आवासीय भूखण्ड ई-ऑक्शन में लगा दिए हैं। ये भूखण्ड नीलामी के माध्यम से 252 वर्गमीटर क्षेत्रफल के खरीदे जा सकेंगे। इनका अनुमानित मूल्य 32,955 रूपये वर्गमीटर है।
इस योजना के अलावा भी ई-ऑक्शन में और कई योजनाएं प्राइम लोकेशन पर स्थित हैं। उन बेशकीमती सम्पत्तियों को भी इनमें ही शामिल किया गया है। इनको एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने लैंड ऑडिट कर चिन्हित करवाया है। धीरे-धीरे ये खाली भी हो चुके हैं। अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने जानकारी दी कि मंगलवार को उपाध्यक्ष ने सभी योजना बैठक करके लैंड ऑडिट में चिन्हित की गयी अन्य सम्पत्तियों को भी ई-ऑक्शन में लगाने को कहा है। ऐसे में गोमती नगर विस्तार में एसएसबी के पास करीब 100 करोड़ रूपये कीमत के 2.5 हेक्टेयर के भूखण्ड को ऑक्शन में लगाया गया है। गोमती नगर के विशाल खण्ड में 1800 वर्गमीटर क्षेत्रफल के व्यावसायिक व अस्पताल के लिए भू-उपयोग के भूखण्डों को भी इसी लिस्ट में डाला है।
अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने जानकारी दी है कि लैंड ऑडिट के माध्यम से बालू अड्डा और यहां के करीब बहुखण्डी आवास के पास लगभग 4,200 वर्गमीटर एवं ऐशबाग में भदेवां के निकट करीब 5,000 वर्गमीटर भूमि पाई गई है। यह अर्जित भूमि प्राधिकरण की है। इन पर बहुमंजिला आवासीय भवन बनाने के लिए सभी आवश्यक कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Khan Sir News: कोचिंग फायरिंग मामले में एफआईआर में जोड़ा गया खान सर का नाम , अब आगे क्या?
2026-06-05
Pune: सिलेंडर विस्फोट के बाद बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 2 की मौत, बच्ची ने कूदकर बचाई जान
2026-06-05
Flourish Stay Hotel: दिल्ली अग्निकांड का होटल मालिक हिरासत में, जांच में पुराने रिकार्ड ने खोली पोल
2026-06-05
पर्यावरण दिवस पर CM योगी ने रोपा पौधा, यूपी में आज से पौधरोपण महाभियान की शुरुआत
2026-06-05
लखनऊ और हरदोई में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दुष्कर्म आरोपी सहित चार गिरफ्तार
2026-06-05
CBI Action: यूपी में सीबीआई ने घूसखोरों के छुड़ाए पसीने, 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया XEN
2026-06-05
Chapara Ammonia Gas Leak: छपरा में अमोनिया गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, चपेट मे 10 लोग
2026-06-05
CM Yogi Birthday: सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत भाजपा नेताओं ने दीं शुभकामनाएं
2026-06-05
नोएडा के फ्लैट में एसी ब्लास्ट से लगी भीषण आग, सोसायटी में हड़कंप, घरों से भागे लोग
2026-06-05
सिटी हॉस्पिटल के बाहर रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी, रास्ता खोलने की मांग उठाई
2026-06-04
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर भानू सहाय ने फूंके पुतले, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2026-06-04
संपत्ति नामांतरण हुआ सस्ता, लागू हुई नई शुल्क व्यवस्था
2026-06-04
2026-06-04
पार्क में युवतियों को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, भीड़ ने पुलिस को सौंपा
2026-06-04
नईम हत्याकांड खुलासा तीन दोस्तों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था मृतक
2026-06-04