लखनऊ, जिलों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना बनी है। इस बार मौसम विभाग की नई चेतावनी सामने आई है। इसमें यूपी में लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में के अलावा भी कई जिलों में मौसम मेहरबान है। ऐसा मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया है। 15 जुलाई को भी कई इलाकों में जोरदार बारिश देखने को मिली है। अभी तक की जानकारी में पूर्वांचल के कई क्षेत्रों में सामान्य से कम बारिश हुई है। जानकारी के अनुसार, यूपी में मानसून प्रभावी हो गया है। जिलों में झमाझम बारिश से खेत भरने लगे हैं।
यह मौसम रविवार को भी प्रभावी रहा। जिसमें सीतापुर, अलीगढ़, शाहजहांपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई थी। कई जिलों में उमस और गर्मी का असर सोमवार को भी बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में 19 जुलाई तक बारिश मेहरबान रहेगी। इस दौरान जिन जिलों में बारिश होगी, वहां के लोगों को कुछ दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सोमवार को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर ऐसा ही नजारा बनेगा। यद्यपि मौसम विभाग ने अभी इस बात की जानकारी नहीं दी है कि कहीं भारी बरसात हो सकती है।
जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, देवरिया और गोरखपुर में भी बारिश न होने की दिक्कत दूर हो जाएगी। इधर, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी बादल गरजने और बिजली गिरने जैसी संभावनाएं बनी हुई हैं। इसीलिए लोगों को अति सावधानी बरतने की भी हिदायत दी जा रही है।
बता दें कि इस साल अब तक बुंदेलखंड और आसपास के जिलों में काफी बारिश हुई है। अगर आंकड़ों पर बात करें तो करीब दो गुना बारिश हुई है। ललितपुर के बारे में कहा जा रहा है कि अब तक 603.8 मिमी वर्षा हो चुकी है। हालांकि, पूर्वांचल के कई जिलों में अभी तक बारिश की कमी खल रही है। मौसम विभाग ने किसानों के अलावा अन्य लोगों से भी अपील की है कि बारिश में घर से बाहर न निकलें। किसानों को जानकारी आधारित फसल ही बोनी होगी, ताकि ज्यादा उत्पादन का लाभ पा सकें।
अन्य प्रमुख खबरें
बंगाल स्कूल भर्ती घोटालाः अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! सांसद के घर पहुंची ईडी की टीम
2026-06-03
Jhansi News: नेत्र चिकित्सालय में डॉक्टरों की लेटलतीफी पर डीएम सख्त, औचक निरीक्षण में...
2026-06-03
Jhansi News : ढाई साल पुराने भूमि विवाद का डीएम ने कराया निस्तारण, लापरवाह लेखपालों पर एक्शन
2026-06-03
2026-06-03
हस्ताक्षर विवाद : CID समन के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी, गिरफ्तारी से सुरक्षा की मांग
2026-06-03
TMC में कलह के बीच अग्निमित्रा पाॅल का तीखा हमला, कहा- पार्टी के कई नेताओं में असंतोष
2026-06-03
2026-06-03
TMC में फूट! 58 बागी विधायकों ने की ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता बनाने की मांग
2026-06-03
गिरिडीहः देर रात घर में घुसकर युवक की धारदार हथियार से हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश
2026-06-03
Jhansi News: सट्टेबाजों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासी बहस तेज, बीजेपी विधायक ने उठाए सवाल
2026-06-03
SHO Viral Video: बनेड़ा थाना प्रभारी लाइन हाजिर, एसपी ने एएसपी को सौंपी जांच
2026-06-03
Pilibhit Farmers Protest: लेखपाल पर किसानों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
2026-06-03
Pilibhit Firing: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, तीन लोग घायल
2026-06-03
Jammu and Kashmir: आतंकवाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 जगहों पर सीआईके की रेड
2026-06-03
2026-06-03