Delhi Bomb Threat: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर दो स्कूलों और कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मंगलवार सुबह दिल्ली के द्वारका स्थित सेंट थॉमस स्कूल और दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज को एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें बम विस्फोट की धमकी दी गई है। ईमेल मिलते ही स्कूल और कॉलेज दोनों में हड़कंप मच गया। जिससे बाद स्कूल और कॉलेज को तुरंत खाली करा लिया गया। उधर धमकी से बच्चे डरे हुए हैं, जबकि अभिभावक चिंतित हैं।
जानकारी होते ही दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हालांकि, कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। दरअसल दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज को मंगलवार सुबह 7:15 बजे ईमेल के ज़रिए बम की धमकी दी गई। ईमेल में कहा गया था कि कॉलेज की लाइब्रेरी में बम रखा गया है। मेल में आगे कहा गया था कि बम दोपहर 2 बजे तक फट जाएंगे। धमकी सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने पूरे परिसर की जांच की, लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
बता दें कि इससे पहले, सोमवार को एक के बाद एक दो बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जिन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी उनमें चाणक्यपुरी स्थित नेवी स्कूल और द्वारका सेक्टर-16 स्थित सीआरपीएफ स्कूल शामिल है। इन स्कूलों को ईमेल के ज़रिए धमकी दी गई थी। फिलहाल दोनों मामलों की जांच के लिए स्पेशल सेल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस साइबर एक्सपर्ट की मदद से ईमेल भेजने वाले के बारे में पता लगा रही है।
गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं जब दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली हो इससे पहले दिल्ली-एनसीआर के 200 से ज़्यादा स्कूलों को ईमेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके साथ ही कई अस्पतालों और दिल्ली एयरपोर्ट को भी इसी तरह के ईमेल भेजे गए। इसी साल जनवरी में भी कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।
उधर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले दो दिनों से दिल्ली के स्कूलों को मिल रही बम की धमकियों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा- "दिल्ली में क्या हो रहा है? कल दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली और आज एक और स्कूल और कॉलेज को धमकी मिली है। बच्चे डरे हुए हैं, अभिभावक बेहद चिंतित हैं। भाजपा की चार इंजन वाली सरकारें पूरी तरह से विफल हो गई हैं।"
अन्य प्रमुख खबरें
Ghaziabad News: गाजियाबाद होटल से फंदे से लटकती मिली 18 वर्षीय युवती, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
2026-06-05
Indore: खालसा चौक पर EV शोरूम में लगी भीषण आग, बिल्डिंग में फंसे 20 लोगों का रेस्क्यू
2026-06-05
Khan Sir News: कोचिंग फायरिंग मामले में एफआईआर में जोड़ा गया खान सर का नाम , अब आगे क्या?
2026-06-05
Pune: सिलेंडर विस्फोट के बाद बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 2 की मौत, बच्ची ने कूदकर बचाई जान
2026-06-05
Flourish Stay Hotel: दिल्ली अग्निकांड का होटल मालिक हिरासत में, जांच में पुराने रिकार्ड ने खोली पोल
2026-06-05
पर्यावरण दिवस पर CM योगी ने रोपा पौधा, यूपी में आज से पौधरोपण महाभियान की शुरुआत
2026-06-05
लखनऊ और हरदोई में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दुष्कर्म आरोपी सहित चार गिरफ्तार
2026-06-05
CBI Action: यूपी में सीबीआई ने घूसखोरों के छुड़ाए पसीने, 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया XEN
2026-06-05
Chapara Ammonia Gas Leak: छपरा में अमोनिया गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, चपेट मे 10 लोग
2026-06-05
CM Yogi Birthday: सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत भाजपा नेताओं ने दीं शुभकामनाएं
2026-06-05
नोएडा के फ्लैट में एसी ब्लास्ट से लगी भीषण आग, सोसायटी में हड़कंप, घरों से भागे लोग
2026-06-05
सिटी हॉस्पिटल के बाहर रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी, रास्ता खोलने की मांग उठाई
2026-06-04
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर भानू सहाय ने फूंके पुतले, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2026-06-04
संपत्ति नामांतरण हुआ सस्ता, लागू हुई नई शुल्क व्यवस्था
2026-06-04
2026-06-04