लखनऊ : रेल संरक्षा आयुक्त उत्तरी परिमंडल दिनेश चंद देसवाल निरीक्षण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा व लखनऊ मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न रेल प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा मानकों, संसाधनों व ट्रेनों के रखरखाव की गहन समीक्षा की। निरीक्षण की शुरूआत उन्होंने आलमबाग स्थित कैरिज एवं वैगन वर्कशॉप से किया। जहां उन्होंने रेल डिब्बों के रखरखाव से सम्बंधित कार्यों व प्रयुक्त उपकरणों को देखा। इसके बाद उन्होंने लखनऊ स्टेशन पर बन रहे नॉर्थ कोचिंग कॉम्प्लेक्स पहुंचकर रेलगाड़ियों के रखरखाव, कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की।
निर्माणाधीन नॉर्थ कोचिंग कॉम्प्लेक्स शेड का कार्य पूरा होने के बाद यहां पर रेलगाड़ियों का रखरखाव कार्य सुचारू रूप से किया जाएगा। इससे ट्रेनों का संचालन और अधिक कुशलता से हो सकेगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षित रेल संचालन के लिए समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण रखरखाव बहुत आवश्यक है। निरीक्षण के अगले क्रम में उन्होंने लखनऊ रेलवे स्टेशन पर पावर केबिन की कार्य प्रणाली देखी और अभिलेखों का विधिवत निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने गार्ड लॉबी में इमरजेंसी ब्रेक सिस्टम का डेमो देखा और कर्मचारियों के संरक्षा ज्ञान को परखा। उन्होंने उपलब्ध उपकरणों (वॉकी-टॉकी और एफएसडी) की स्थिति की भी जानकारी प्राप्त की।
इसके बाद उन्होंने थर्मिट वेल्डिंग व अल्ट्रासोनिक फ्लॉ डिटेक्शन (यूएसएफडी) प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। जहां पर उन्होंने प्रशिक्षण में प्रयुक्त होने वाली तकनीकों और मशीनों की कार्यप्रणाली देखी। इसके बाद वह ब्रिज वर्कशॉप पहुंचे और वहां पर चल रहे संरचनात्मक कार्यों की जानकारी प्राप्त की। सीआरएस ने लखनऊ से सफेदाबाद तक विंडो ट्रेलिंग की और रेलवे ट्रैक, संरचना और सिग्नलिंग प्रणाली का निरीक्षण किया। सफेदाबाद स्टेशन पर रिले रूम और स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और मंडल में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं और संरक्षा सम्बंधी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।
अन्य प्रमुख खबरें
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 जिलाधिकारियों समेत 40 IAS अधिकारियों के तबादले
Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत
Bhilwara: 3 करोड़ की खेल अकादमी पर सवाल, विधायक के औचक निरीक्षण में घटिया निर्माण उजागर
Shahjhanpur: फार्मर रजिस्ट्री न बनने पर एडीएम ने रात में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
रुदावल में आखा तीज पर कुशवाहा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, पवित्र बंधन में बंधे 12 जोड़े
पीलीभीत में मनरेगा घोटाले का आरोप: बिना काम फर्जी हाजिरी लगाकर धन निकालने का मामला
चरथावल पुलिस की कार्रवाई: कोर्ट से फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Pilibhit: भीषण आग का कहर, आधा दर्जन झोपड़ियां जलीं, 2 लोग गंभीर रूप से झुलसे
Pilibhit : बरखेड़ा में अवैध पेड़ कटान का आरोप, सूचना के बाद भी नहीं हुआ एक्शन, उठे सवाल
चप्पल पहनकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पण, भड़के लोग, आयोग और सीएम पोर्टल तक पहुंची शिकायत
पीलीभीत में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी शातिर लुटेरा घायल हालत में गिरफ्तार
झांसी में अंधविश्वास के नाम पर ठगी, महिला से 20 लाख के जेवरात और नकदी हड़पी