Rajasthan Weather: राजस्थान में भारी मानसूनी बारिश ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। पिछले दो दिनों में बारिश के कारण हुए अलग-अलग हादसों में 18 लोगों की मौत हो गई है। भारी बारिश के कारण कई जिलों में जलभराव, यातायात बाधित और मकान गिरने की घटनाएं हुई हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के 28 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, जयपुर में मंगलवार देर रात से शुरू हुई बारिश बुधवार सुबह तक जारी रही, जिससे शहर के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भरतपुर, बीकानेर, कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी, बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। आज बारां और झालावाड़ में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बीकानेर, गंगानगर, कोटा, बूंदी, हनुमानगढ़, सीकर, जयपुर, अलवर, दौसा, चूरू, झुंझुनू, भरतपुर, करौली,अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, धौलपुर, सवाई माधोपुर, नागौर, बांसवाड़ा, राजसमंद, सिरोही और उदयपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मंगलवार को राज्य में सबसे अधिक 13 मिमी बारिश बीकानेर में दर्ज की गई। राज्य में सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, चूरू के विभिन्न इलाकों में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। चूरू जिले के सुजानगढ़ कस्बे में स्थित एक श्मशान घाट पानी में डूब गया, जिससे अंतिम संस्कार में बाधा आई। हालांकि भाजपा नेता कमल दाधीच ने वहां 125 फीट लंबा अस्थायी पुल बनवाया और शवयात्रा निकाली।
बूंदी जिले में मेज नदी के उफान पर होने से कई गांव मुख्य सड़क से कट गए हैं। वहीं, जोधपुर में भारी बारिश के कारण साबरमती से आने वाली एक ट्रेन को रद्द करना पड़ा। राजसमंद जिले के कांकरोली इलाके में सोमवार रात डेढ़ से दो बजे के बीच एक दो मंजिला मकान ढह गया। मलबे में दबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
राज्य में बारिश से जुड़ी दुर्घटनाओं में कोटा और चित्तौड़गढ़ जिलों में चार-चार, प्रतापगढ़ में तीन, चूरू में दो और राजसमंद, भरतपुर, अलवर, पाली और धौलपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। कोटा में चंबल नदी में बहे छह लोगों में से दो के शव मंगलवार को बरामद कर लिए गए। चूरू में बारिश के दौरान बिजली गिरने और करंट लगने की घटनाएं सामने आई हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राज्य में भारी बारिश का यह सिलसिला 17 जुलाई के बाद धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगेगा। वहीं, 19 जुलाई से मानसून का ब्रेक स्पेल शुरू होने की उम्मीद है, जिसके चलते अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और कुछ स्थानों पर ही हल्की बारिश हो सकती है।
अन्य प्रमुख खबरें
बंगाल स्कूल भर्ती घोटालाः अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! सांसद के घर पहुंची ईडी की टीम
2026-06-03
Jhansi News: नेत्र चिकित्सालय में डॉक्टरों की लेटलतीफी पर डीएम सख्त, औचक निरीक्षण में...
2026-06-03
Jhansi News : ढाई साल पुराने भूमि विवाद का डीएम ने कराया निस्तारण, लापरवाह लेखपालों पर एक्शन
2026-06-03
2026-06-03
हस्ताक्षर विवाद : CID समन के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी, गिरफ्तारी से सुरक्षा की मांग
2026-06-03
TMC में कलह के बीच अग्निमित्रा पाॅल का तीखा हमला, कहा- पार्टी के कई नेताओं में असंतोष
2026-06-03
2026-06-03
TMC में फूट! 58 बागी विधायकों ने की ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता बनाने की मांग
2026-06-03
गिरिडीहः देर रात घर में घुसकर युवक की धारदार हथियार से हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश
2026-06-03
Jhansi News: सट्टेबाजों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासी बहस तेज, बीजेपी विधायक ने उठाए सवाल
2026-06-03
SHO Viral Video: बनेड़ा थाना प्रभारी लाइन हाजिर, एसपी ने एएसपी को सौंपी जांच
2026-06-03
Pilibhit Farmers Protest: लेखपाल पर किसानों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
2026-06-03
Pilibhit Firing: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, तीन लोग घायल
2026-06-03
Jammu and Kashmir: आतंकवाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 जगहों पर सीआईके की रेड
2026-06-03
2026-06-03