Bihar Bridge Collapse: बिहार में पुलों का गिरना आम बात हो गई है। पिछले साल बारिश में प्रदेश के एक के बाद कई पुल भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए थे। राज्य में इस साल भी मानसून की मूसलाधार बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। गयाजी समेत प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण भूस्खलन हुआ है और पुल ढह गया है। इस हादसे के बाद सड़क यातायात और रेल परिचालन प्रभावित हुआ है।
गयाजी में गया-कोडरमा रेल मार्ग के बसकटवा-यदुग्राम घाटी रेल खंड पर मलबा गिरने से अप और डाउन लाइन पर रेल संचालन रोकना पड़ा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार रात करीब 11 बजे पहाड़ से भारी मलबा खिसककर रेलवे ट्रैक पर गिर गया, जिसे रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेल कर्मियों ने तुरंत हटा दिया। अप लाइन पर परिचालन सात घंटे तक बाधित रहा, बुधवार सुबह 6 बजे रेल यातायात बहाल हुआ। डाउन लाइन पर रेल सेवा सुबह 2 बजे से बहाल हुई।
भारी बारिश के कारण शेरघाटी में तबाही का मंजर देखने को मिला। जहां पलकिया शेरपुर और फतेहपुर को जोड़ने वाली सड़क पर बना पुल बह गया। मोरहर नदी में बढ़ जलस्तर के कारण आसपास के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। वहीं, खेतों में बाढ़ का पानी घुसने से धान की फसल बर्बाद हो गई है। जिससे इमामगंज प्रखंड के पकरी गुरिया गांव के किसान काफी परेशान हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
बंगाल स्कूल भर्ती घोटालाः अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! सांसद के घर पहुंची ईडी की टीम
2026-06-03
Jhansi News: नेत्र चिकित्सालय में डॉक्टरों की लेटलतीफी पर डीएम सख्त, औचक निरीक्षण में...
2026-06-03
Jhansi News : ढाई साल पुराने भूमि विवाद का डीएम ने कराया निस्तारण, लापरवाह लेखपालों पर एक्शन
2026-06-03
2026-06-03
हस्ताक्षर विवाद : CID समन के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी, गिरफ्तारी से सुरक्षा की मांग
2026-06-03
TMC में कलह के बीच अग्निमित्रा पाॅल का तीखा हमला, कहा- पार्टी के कई नेताओं में असंतोष
2026-06-03
2026-06-03
TMC में फूट! 58 बागी विधायकों ने की ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता बनाने की मांग
2026-06-03
गिरिडीहः देर रात घर में घुसकर युवक की धारदार हथियार से हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश
2026-06-03
Jhansi News: सट्टेबाजों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासी बहस तेज, बीजेपी विधायक ने उठाए सवाल
2026-06-03
SHO Viral Video: बनेड़ा थाना प्रभारी लाइन हाजिर, एसपी ने एएसपी को सौंपी जांच
2026-06-03
Pilibhit Farmers Protest: लेखपाल पर किसानों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
2026-06-03
Pilibhit Firing: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, तीन लोग घायल
2026-06-03
Jammu and Kashmir: आतंकवाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 जगहों पर सीआईके की रेड
2026-06-03
2026-06-03