Waqf Case : वक्फ संशोधन कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, जो काफी गंभीर और जोरदार बहसों और तर्कों के साथ आगे बढ़ी। न्यायमूर्ति बी.आर. गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने स्पष्ट किया कि वह इस मामले की सुनवाई जारी रहेगी।
याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि वक्फ काउंसिल्स में गैर-मुस्लिमों को शामिल करना धर्मनिरपेक्षता नहीं बल्कि असमानता है। उन्होंने तर्क दिया कि किसी भी हिंदू धार्मिक स्थान की प्रबंधन समिति में कोई गैर-हिंदू नहीं होता, इसलिए वक्फ संपत्ति के मामलों में भी समान विशेषाधिकार होना चाहिए। उन्होंने वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण और विवादों को लेकर मौजूदा कानून में मौजूद असंतुलन की ओर इशारा करते हुए कहा कि जब तक संपत्ति रजिस्टर्ड नहीं होती, मुकदमा भी दायर नहीं किया जा सकता, जो कि कानूनी अधिकारों का हनन है। सिब्बल ने यह भी कहा कि पहले वक्फ काउंसिल में केवल मुस्लिम सदस्य होते थे, जबकि संशोधन के बाद अब गैर-मुस्लिम बहुमत में हो गए हैं। उन्होंने इसे धार्मिक संपत्तियों पर कब्ज़े की मंशा से जुड़ा बताया, जो संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है।
वहीं केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने चर्चा करते हुए कहा कि कोर्ट को बहस को सीमित दायरे में रखने की जरूरत है। एसजी ने अपील करते हुए कहा कि कोर्ट केवल पहले से तय तीन बिंदुओं पर ही विचार करे लेकिन सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी ने इस अनुरोध का कड़ा विरोध किया और कहा कि यह मामला व्यापक और गंभीर है, जिसे समग्रता में सुना जाना चाहिए। केंद्र सरकार ने अपने जवाबी हलफनामे में कहा कि वक्फ संशोधन कानून पूरी तरह से संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 के अनुरूप है और इससे धार्मिक स्वतंत्रता या प्रबंधन अधिकारों का उल्लंघन नहीं होता। यह प्रावधान वक्फ संपत्तियों के धर्मनिरपेक्ष और पारदर्शी प्रबंधन के उद्देश्य से किया गया है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि जो संपत्तियाँ पहले से वक्फ के रूप में रजिस्टर्ड हैं, उन्हें बाय यूज़र के नए प्रावधान से कोई नुकसान नहीं होगा।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले 17 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के इस बयान को रिकॉर्ड पर लिया था कि वक्फ संशोधन कानून के विवादित प्रावधान फिलहाल लागू नहीं होंगे। अदालत ने स्पष्ट किया था कि वक्फ बोर्ड या काउंसिल में फिलहाल कोई नई नियुक्ति नहीं की जाएगी और यथास्थिति बनी रहेगी। अब निगाहें आगे की सुनवाई पर टिकी हैं, जहां अदालत इस संवेदनशील मुद्दे पर और गहराई से विचार करेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी