Heavy Rainfall Mumbai: महाराष्ट्र में जमकर मानसून की बारिश हो रही है। मुंबई में शुक्रवार देर रात से भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते कई इलाकों में जलभराव हो गया है। भारी बारिश ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उधर मौसम विभाग ने आफत की बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। इस बीच, विक्रोली में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। इस हादसे में 2 लोगों की जान चली गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक भूस्खलन जन कल्याण सोसाइटी, वर्षा नगर, विक्रोली पार्क साइट, विक्रोली (पश्चिम), मुंबई में हुआ। बीएमसी ने बताया कि जन कल्याण सोसाइटी के विक्रोली पार्क साइट में हुए भूस्खलन के कारण 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 अन्य घायल हो गए। भूस्खलन के बाद आसपास के लोग दहशत में आ गए। मुंबई में आज सुबह से ही हो रही बारिश के कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण सड़कें जाम हो गईं। रेलवे ट्रैक भी पानी से भर गए हैं।
बता दें कि शनिवार देर रात करीब 2:39 बजे अचानक भूस्खलन हुआ। पहाड़ी से खिसककर मलबा नीचे बने एक घर पर गिर गए। जिससे घर पूरी तरह से भारी मलबे में दब गया। मुंबई फायर ब्रिगेड (एमएफबी) की टीम राहत और बचाव कार्य के लिए तुरंत मौके पर पहुंची और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि झोपड़ी कलेक्टर की जमीन पर बनी थी और यह इलाका पहले से ही भूस्खलन संभावित माना जाता है।
उधर मुंबई में शनिवार सुबह से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, नासिक, पुणे, सतारा और जलगांव के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होगा।
भारी बारिश के को देखते हुए मुंबई पुलिस ने लोगों से खास अपील की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर पोस्ट करते हुए पुलिस ने लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी है और कहा कि यदि जरूरी काम हो तो ही घर से बाहर निकलें। दरअसल बारिश की वजह से जगह-जगह पानी भरा हुआ है और दृश्यता कम हो गई है, इसलिए बिना वजह यात्रा करने बचे। साथ ही आपात स्थिति में 100/112/103 पर फोन करने को कहा गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
नोएडा हिंसा में आगजनी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार
जामिया नगर गैंगरेप मामले पर NCW सख्त, दिल्ली पुलिस से मांगी पूरी रिपोर्ट
क्या है ग्रीन टेक्नोलाॅजी? कम लागत में आधुनिक तकनीक से बनेंगी गुजरात की 20 सड़कें
PM Modi Rojgar Mela: मोदी सरकार का 'मिशन रोजगार' , PM ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
Twisha Sharma Death Case:परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, SIT मांगेगी समर्थ सिंह की कस्टडी
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...