जामिया नगर गैंगरेप मामले पर NCW सख्त, दिल्ली पुलिस से मांगी पूरी रिपोर्ट
खबर सार :-
दिल्ली गैंगरेप और धर्मांतरण मामले के संबंध में, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने—इस घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए—दिल्ली पुलिस को तत्काल और समय-सीमा के भीतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। NCW की अध्यक्ष विजया राहटकर ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को एक पत्र लिखा है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्लीः राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने दिल्ली के जामिया नगर क्षेत्र में दलित महिला के कथित अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और जबरन धर्मांतरण के मामले में स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने इस घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए दिल्ली पुलिस को तत्काल और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आयोग ने सात दिनों के भीतर विस्तृत एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) भी मांगी है।
क्या है पूरा मामला
एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित करने को कहा है। आयोग के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया और इस दौरान कई लोगों ने उसके साथ लगातार यौन उत्पीड़न किया। साथ ही उस पर धार्मिक दबाव डालने और जबरन धर्मांतरण कराने की भी कोशिश की गई।
महिला आयोग ने अपनी रिपोर्ट में एफआईआर की वर्तमान स्थिति, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और एससी/एसटी एक्ट के तहत लगाए गए प्रावधानों, आरोपियों की गिरफ्तारी, मेडिकल और फोरेंसिक जांच, मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता के बयान और उसकी सुरक्षा से जुड़े कदमों की जानकारी मांगी है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि पीड़िता की गोपनीयता, काउंसलिंग और पुनर्वास को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
सख्त कार्रवाई की मांग
एनसीडब्ल्यू ने कहा कि सामूहिक दुष्कर्म, जातीय हिंसा और जबरन धार्मिक दबाव जैसे आरोप बेहद संवेदनशील और गंभीर प्रकृति के हैं। ऐसे मामलों की जांच पूरी निष्पक्षता, संवेदनशीलता और तेजी के साथ की जानी आवश्यक है ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
आयोग ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा, डराने-धमकाने और मानसिक उत्पीड़न जैसी घटनाएं किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हैं। आयोग ने यह भी दोहराया कि कानून के तहत दोषियों को कठोर दंड मिलना चाहिए।
पूणे एसिड अटैक पर लिया संज्ञान
इसी बीच, एनसीडब्ल्यू ने महाराष्ट्र के पुणे में सामने आए कथित एसिड हमले और घरेलू क्रूरता के मामले पर भी स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने मीडिया रिपोर्ट्स को “बेहद विचलित करने वाला” बताते हुए महाराष्ट्र पुलिस से तत्काल और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
आयोग के अनुसार, आरोपी पति ने विवाहेतर संबंध के शक में अपनी पत्नी के निजी अंगों पर फर्श साफ करने वाला एसिड डाल दिया। आरोप यह भी है कि महिला को कई दिनों तक घर में बंद रखा गया और उसे समय पर इलाज तक नहीं कराने दिया गया। इस घटना ने महिला सुरक्षा और घरेलू हिंसा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष विजया रहाटकर ने महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर मामले में तत्काल जांच और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि पीड़िता को आवश्यक चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा और कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाए।
महिला आयोग ने दोनों मामलों को महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा का गंभीर उदाहरण बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं पर त्वरित न्याय और कठोर कार्रवाई बेहद जरूरी है। आयोग ने पुलिस प्रशासन से कहा है कि जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और पीड़िताओं को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।
अन्य प्रमुख खबरें
-
बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन की मांग पर केंद्र से मांगा जवाब
2026-10-16
-
CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ यात्रा, पुलिस ने दिपके को भेजा नोटिस
2026-10-16
-
भारत-रूस नौसैनिक अभ्यास ‘इंद्र-2026’ का समुद्री चरण शुरू होने को तैयार
2026-10-16
-
त्योहारों पर रेलवे का तोहफा! शकूर बस्ती तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
2026-10-16
-
FIITJEE मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की चार्जशीट, 71.88 करोड़ की संपत्तियां जब्त करने की मांग
2026-10-16
-
झमाझम बारिश के साथ दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक
2026-10-16
-
NSG के 42वें स्थापना दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दी बधाई
2026-10-16
-
विश्व खाद्य दिवस आज, नेताओं ने की अन्न की बर्बादी रोकने की अपील
2026-10-16
-
युवाओं से नई टेक्नोलॉजी अपनाने और देश के विकास में योगदान देने की अपील
2026-10-15
-
दिल्ली में 18 और 25 अक्टूबर को लगेंगे विशेष वोटर कैंप, हेल्पलाइन नंबर जारी
2026-10-15
-
नक्सलवाद पीड़ितों के घाव भरना सरकार की जिम्मेदारी: अमित शाह
2026-10-15
-
पाकिस्तान ने की आतंकी हरकत तो पिछली बार से भी बड़ा प्रहार होगाः राजनाथ सिंह
2026-10-15
-
15 से 18 OCTOBER तक आंधी-बारिश का अलर्ट, Gwalior में गिरेगा हवा के साथ पानी
2026-10-15
-
दिवाली से पहले 11.40 लाख कर्मचारियों को बोनस की सौगात
2026-10-14
-
राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम 5 वर्ष तक जारी रखने की मिली मंजूरी
2026-10-14