Bonus Railway 2026: दीपावली से पहले 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को बोनस की सौगात
खबर सार :-
Railway Diwali Bonus 2026: सरकार ने त्योहारों के मौसम में नॉन-गजेटेड रेलवे कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। मोदी कैबिनेट ने 11 लाख से ज़्यादा कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) को मंज़ूरी दी है।
खबर विस्तार : -
Railway Diwali Bonus 2026: केंद्र की मोदी कैबिनेट ने दीपावली से 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने सभी नॉन-गैजेटेड रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिन के प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) को मंजूरी दे दी है। इस पर लगभग 2,009.61 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। यह फैसला बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया।
11.40 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के फैसलों के बारे में मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिन के बोनस को मंज़ूरी दी गई है, जिससे लगभग 11.40 लाख कर्मचारियों को फ़ायदा होगा। उन्होंने कहा, "यह उन मेहनती रेलवे कर्मचारियों के लिए दिवाली का तोहफ़ा है जो दिन-रात काम करते हैं। जब हम त्योहार मनाते हैं, तो वे चौबीसों घंटे काम करते हैं फील्ड में, ट्रैक पर, लोकोमोटिव के अंदर और वर्कशॉप में। ऐसे सभी रेलवे कर्मचारियों के लिए, यह दिवाली का तोहफ़ा लगभग 2,009 करोड़ के बोनस के रूप में आया है।"
ये भी पढ़ेंः- मोदी की कनाडा यात्रा से पहले CEPA पर तेजी, नवंबर तक समझौते की उम्मीद; 2030 तक 70 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य
किसे और कितना मिलेगा बोनस
यह खास बोनस रेलवे के ग्रुप 'C' और दूसरे नॉन-गजेटेड कर्मचारियों को दिया जाता है। इस कैटेगरी में ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन, टेक्नीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन और मिनिस्ट्रियल स्टाफ शामिल हैं। पैसे की बात करें तो, बोनस की कैलकुलेशन 7,000 की मिनिमम सैलरी के आधार पर की जाती है। इसके हिसाब से, एक योग्य कर्मचारी को ज़्यादा से ज़्यादा 17,951 का बोनस मिलेगा।
हर साल दुर्गा पूजा और दशहरा पर मिलता है बोनस
बता दें कि रेलवे कर्मचारियों को हर साल दुर्गा पूजा और दशहरा के समय प्रोडक्टिविटी-लिंक्ड बोनस दिया जाता है। इस साल, योग्य कर्मचारियों को 78 दिन की सैलरी के बराबर बोनस मिलेगा। प्रति योग्य कर्मचारी अधिकतम बोनस राशि 17,951 रुपये तय की गई है। इस बोनस से ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइज़र, टेक्नीशियन, टेक्नीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, मिनिस्ट्रियल स्टाफ़ और अन्य ग्रुप 'C' कर्मचारियों को फ़ायदा होगा। रेलवे ने 2025-26 फाइनेंशियल ईयर में 1.67 अरब टन माल का ट्रांसपोर्टेशन किया, जो अब तक का एक रिकॉर्ड है। इस दौरान, लगभग 7.41 अरब यात्रियों ने रेल से यात्रा की। सरकार के अनुसार, रेलवे के कामकाज और माल व यात्री ट्रांसपोर्टेशन में उसके प्रदर्शन में कर्मचारियों का अहम योगदान रहा है।
2014 से अब तक की करीब 5.5 लाख लोगों की हुई भर्ती
वैष्णव ने बताया कि 2014 से अब तक रेलवे में लगभग 5.5 लाख लोगों की भर्ती की गई है। उन्होंने कहा कि 1.65 लाख खाली पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है और अभी परीक्षाएं हो रही हैं। हाल ही में, लगभग 37,000 लोगों को पक्की नौकरी दी गई है। मंत्री ने कहा, "असल में, कुल 12 लाख रेलवे कर्मचारियों में से लगभग आधे कर्मचारियों की भर्ती नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) सरकार के कार्यकाल के दौरान हुई है।"
ये भी पढ़ेंः- महंगाई का बड़ा झटका! थोक दर 11.39% पर पहुंची, खाद्य पदार्थों, ईंधन और तैयार माल की बढ़ती कीमतों से बाजार बेहाल
अन्य प्रमुख खबरें
-
एक परिवार तक सीमित रह जाएगी कांग्रेस, तख्तापलट की इच्छा कभी पूरी नहीं होगीः राजनाथ
2026-11-28
-
Bhopal में अचानक बंद हो गए बाजार, ग्रामीणों ने प्रस्तावित फैक्ट्री का किया विरोध
2026-11-28
-
तमिलभाषियों का दूरगामी सपना साकार, पीएम के कार्याें की वाराणसी में सराहना
2026-11-28
-
महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर रुकावट को खत्म कर देंगे- PM मोदी
2026-11-28
-
सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी का मदुरै में दिखा असर, अदालत की अवहेलना पर होगी कार्रवाई
2026-11-28
-
वाराणसी में गंगा और वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए NHAI को मिलीं 32 बोलियां
2026-11-27
-
बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाई, कुप्रथा को रोकने का संकल्प लिया
2026-11-27
-
चार दिन के विशेष सत्र में दो दिन लोकसभा दो दिन चलेगी राज्यसभा
2026-11-27
-
मध्य प्रदेश में होगी global-Investors समिट-2027, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर होगा मंथन
2026-11-26
-
भाजपा मना रही संविधान गौरव दिवस, दिग्गजों को मिली जिम्मेदारी
2026-11-26
-
26/11 मुंबई हमले की बरसी: देशभर में आतंकियों की कायरता की निंदा, जान गंवाने वाले वीर सपूतों को नमन
2026-11-26
-
अयोध्या में टूटा भक्तों के पहुंचने का रिकॉर्ड, व्यापार भी हर साल से ज्यादा
2026-11-25
-
विदेशी यात्रा से रोके जाने पर दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे सौरव दास
2026-11-25
-
आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत
2026-11-25
-
कार्तिक पूर्णिमा पर अयोध्या से प्रयागराज तक उमड़ा आस्था का जनसैलाब
2026-11-24