Kathua Cloudburst: जम्मू-कश्मीर में कुदरत ने एक बार फिर कहर बरपाया है। किश्तवाड़ में हाल ही में आई आपदा के बाद अब रविवार सुबह कठुआ जिले में बादल फटने की घटना सामने आई है। घाटी क्षेत्र में बादल फटने से कई घर बाढ़ के पानी और मलबे में दब गए। जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे को भी भारी नुकसान पहुंचने की खबर है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य के लिए बचाव दल मौके पर मौजूद हैं और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई जगहों पर भारी नुकसान की खबर है।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह कठुआ जिले में अचानक बादल फट गया। देखते ही देखते पानी का सैलाब आसपास के इलाकों को बहा ले गया। इस आपदा में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कई लोग बाढ़ में लापता हो गए। इसके अलावा रेलवे ट्रैक, राष्ट्रीय राजमार्ग और कठुआ पुलिस थाना परिसर को भी नुकसान पहुंचा है।
उधर, घटना के बाद केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक पोस्ट में लिखा, "जंगलोट इलाके में बादल फटने की सूचना मिलने के बाद एसएसपी कठुआ शोभित सक्सेना से बात की। 4 लोगों के हताहत होने की खबर है। इसके अलावा, रेलवे ट्रैक और राष्ट्रीय राजमार्ग भी क्षतिग्रस्त हुए हैं और कठुआ पुलिस स्टेशन भी प्रभावित हुआ है। नागरिक प्रशासन, सेना और अर्धसैनिक बल तुरंत कार्रवाई में जुट गए हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।"
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कठुआ जिले के जोध खड्ड और जुथाना समेत कई इलाकों में भूस्खलन से हुई दुखद जनहानि और क्षति पर दुख व्यक्त किया है। इस भूस्खलन में 7 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और सभी आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में किश्तवाड़ जिले में बादल फटने से भारी तबाही हुई थी। गुरुवार को बादल फटने के बाद किश्तवाड़ के चिशोती इलाके में अचानक बाढ़ आ गई। यह घटना उस जगह हुई जहाँ श्री मचैल यात्रा के लिए चार पहिया वाहन खड़े होते हैं और कई अस्थायी दुकानें लगती हैं। एडीसी किश्तवाड़ के अनुसार, श्री मचैल यात्रा को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। स्थानीय पुलिस-प्रशासन के अलावा, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियां बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस