L Ganesan Passed Away: नागालैंड के राज्यपाल एल गणेशन का शुक्रवार शाम 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने चेन्नई के अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली । बताया जा रहा है कि एल गणेशन 8 अगस्त को अपने घर पर गिर गए थे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। उनका इलाज चेन्नई के अपोलो अस्पताल में चल रहा था। राज्यपाल एल गणेशन के निधन पर राजनीति जगत में शोक की लहर लौड़ गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "नागालैंड के राज्यपाल एल गणेशन के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है। उन्होंने राज्यसभा सदस्य और मणिपुर व पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने जन कल्याण के लिए कार्य किया। तमिलनाडु और देश के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मैं उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।"
पीएम मोदी ने एक्सपोस्ट पर लिखा, "नागालैंड के राज्यपाल एल गणेशन (L Ganesan Passed Away) के निधन से दुखी हूं। उन्हें एक समर्पित राष्ट्रवादी के रूप में याद किया जाएगा जिन्होंने अपना जीवन सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। पीएम ने कहा तमिल संस्कृति से भी उनका गहरा लगाव था। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार वालों साथ हैं।"
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्सपोस्ट पर लिखा, "नागालैंड के राज्यपाल एल गणेशन के निधन से अत्यंत दुःखी हूं। तमिलनाडु भाजपा नेता गणेशन ने आपातकाल के दौरान राष्ट्र के लिए बहुमूल्य योगदान दिया। मैं उनके निधन पर उनके अनुयायियों और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।"
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्विटर पर लिखा, "नागालैंड के राज्यपाल एल गणेशन के निधन से दुखी हूं। एक समर्पित राष्ट्रवादी नेता के रूप में, उन्होंने अपना सारा जीवन राष्ट्र निर्माण, जनसेवा और भाजपा को तमिलनाडु में मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।"
तमिलनाडु के तंजावुर जिले में 1945 में जन्मे एल गणेशन ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के माध्यम से अपना सामाजिक जीवन शुरू किया। अपने संगठनात्मक कौशल और पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा के लिए जाने जाने वाले एल गणेशन तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष बने और बाद में राज्यसभा में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। वे तमिलनाडु में भाजपा का आधार बढ़ाने के लिए पार्टी में शामिल हुए, जिसके बाद उन्होंने पार्टी के लिए प्रदेश संगठन महासचिव, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया। एल. गणेशन ने 12 फरवरी 2023 को नागालैंड के 21वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी।
अन्य प्रमुख खबरें
Assembly Election 2026: असम, केरल और पुडुचेरी में 296 सीटों पर मतदान कल, 4 मई को होगी मतगणना
Pawan Khera: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आवास पर असम पुलिस की छापेमारी, जानें क्या है पूरा
Bengal SIR: पश्चिम बंगाल में 91 लाख वोटर मतदाता सूची से बाहर, चुनाव आयोग ने जारी की जिलेवार लिस्ट
चंडीगढ़ और दिल्ली में धमकी भरे ई-मेल से दहशत, पुलिस और बम स्क्वॉड तैनात
योगी सरकार ने कहा- इजरायल में पूरी तरह सुरक्षित हैं यूपी के श्रमिक, लिया जा रहा डेली अपडेट