RBI New 20 Rupees : भारतीय रिजर्व बैंक ने एक नई घोषणा करते हुए बताया है कि वह जल्द ही महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला में ₹10, ₹20 और ₹500 के नए नोट जारी करने जा रहा है, जिन पर हाल ही में नियुक्त किए गए गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे। लेकिन आम जनता को चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है, क्योंकि ये नोट सिर्फ प्रशासनिक बदलाव का हिस्सा हैं—इनका डिज़ाइन पहले जैसे ही रहेगा। इसका मतलब है कि आपके जेब में जो ₹10, ₹20और ₹500 के नोट पहले से हैं, वे पूरी तरह वैध और उपयोग के योग्य बने रहेंगे। आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि पुराने सभी नोट, चाहे वे किसी भी गवर्नर के हस्ताक्षर वाले हों, लेन-देन में बिना किसी रुकावट के चलते रहेंगे।
नए नोट के डिज़ाइन को लेकर भी जनता में काफी जिज्ञासा है, लेकिन आरबीआई ने साफ कहा है कि नये नोट में कोई बड़ा दृश्यात्मक परिवर्तन नहीं होगा। इसका डिज़ाइन मौजूदा 20 रुपये के नोट की तरह ही रहेगा, जिसमें पीछे एलोरा की गुफाओं की तस्वीर बनी होती है। रंग, आकार और सिक्योरिटी फीचर्स भी पहले जैसे ही रहेंगे।
आरबीआई की ओर से स्पष्ट कहा गया है कि पहले से चलन में मौजूद सभी 20 रुपये के नोट, चाहे वे किसी भी गवर्नर के हस्ताक्षर वाले हों, लेनदेन में मान्य बने रहेंगे। बैंक ने यह भी बताया कि नए नोट जारी करना एक सामान्य प्रक्रिया है जो गवर्नर के बदलाव के बाद अक्सर की जाती है।
यह पहला मौका नहीं है जब रिजर्व बैंक ने नए हस्ताक्षर के साथ नोट जारी किए हों। इससे पहले भी कई बार नोटों में छोटे-मोटे बदलाव हुए हैं, चाहे वो डिज़ाइन से जुड़े हों या सुरक्षा फीचर्स से। इन बदलावों का उद्देश्य नोटों को अधिक सुरक्षित और टिकाऊ बनाना होता है।
इस मौके पर विशेषज्ञों का कहना है कि हर बार जब आरबीआई कोई नोट जारी करता है, तो सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलती हैं कि पुराने नोट बंद हो रहे हैं। लेकिन ऐसा हर बार नहीं होता। इसीलिए जनता को हमेशा आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करना चाहिए और आरबीआई की वेबसाइट या प्रेस रिलीज़ से जानकारी लेनी चाहिए।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस