Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के ठीक एक हफ्ते बाद पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को एक हाई लेवल बैठक (PM Modi high level meeting) सेना (Indian Army) को आतंकवाद पर 'कड़ा प्रहार' करने की खुली छूट दी है। इस उच्च स्तरीय बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान के साथ ही सेना, नौसेना और वायुसेना के प्रमुख भी मौजूद थे।
माना जा रहा है कि बैठक का एजेंडा कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी की समीक्षा करना और सीमा पार आतंकी ढांचे को नष्ट करने के उद्देश्य से सैन्य और रणनीतिक विकल्पों पर चर्चा करना था। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने बैठक में कहा कि आतंकवाद पर करारा प्रहार हमारा राष्ट्रीय संकल्प है। उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों की क्षमता पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें " हमारी प्रतिक्रया के तौर-तारीको, लक्ष्यों और टाइमिंग के बारे निर्णय लेने की पूरी स्वतंत्रता है।"
पीएम मोदी पहले ही कह चुके हैं कि आतंकवादियों और उनके समर्थकों को ऐसे परिणाम भुगतने होंगे, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी। मंगलवार की बैठक को उस संकल्प को अमल में लाने की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि बैठक के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन पहलगाम के दोषियों के खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई की उम्मीद है।
पहलगाम हमले के बाद सशस्त्र बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर विशेष इकाइयों को ऑपरेशनल रेडीनेस मोड में रखा गया है। ड्रोन, सैटेलाइट इमेजरी और इलेक्ट्रॉनिक इंटरसेप्ट पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में आतंकवादी लॉन्चपैडों पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं।
बता दें कि पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को हुए हमले में आतंकवादियों ने 26 पर्यटकों की जान ले ली थी। इस हमले में पाकिस्तान प्रशिक्षित आतंकवादियों का हाथ पाया गया है। हमले के अगले ही दिन भारत ने तत्काल नीतिगत कदम उठाते हुए सिंधु जल संधि को स्थगित करने की घोषणा की और अल्पकालिक वीजा वाले पाकिस्तानी नागरिकों को निष्कासित करने का आदेश दिया। साथ ही नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के कर्मचारियों की संख्या 55 से घटाकर 30 कर दी गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस