Jharkhand ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार सुबह झारखंड की राजधानी रांची समेत देशभर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। ईडी की टीम ने आयुष्मान भारत योजना में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में रांची समेत एक साथ कुल 21 जगहों पर छापेमारी की।
ED की छापेमारी रांची के अशोक नगर, एदलहातु, बरियातु, पीपी कंपाउंड, लालपुर और चिरौंदी में सुबह से चल रही है। इस दौरान मेडिकल से जुड़ी कंपनियों, इंश्योरेंस फर्मों और दवा कंपनियों को निशाना बनाया गया। ईडी की इस कार्रवाई से रांची में हड़कंप मचा हुआ है। ईडी की यह कार्रवाई सिर्फ झारखंड तक ही सीमित नहीं है। रांची के अलावा दिल्ली, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में भी एक साथ छापेमारी की गई।
दरअसल ईडी को सूचना मिली थी कि झारखंड के 212 गैर सरकारी अस्पतालों ने आयुष्मान भारत योजना के तहत बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा किया है। इन अस्पतालों पर मरीजों को भर्ती किए बिना फर्जी दस्तावेजों के जरिए इलाज का दावा करने और सरकारी पैसे की निकासी करने का आरोप है। आरोप है कि बिना इलाज के ही पैसे क्लेम कर लिए गए।
इस मामले में ईडी की टीम ने रांची के पीपी कंपाउंड स्थित तारुश टावर स्थित एमडी इंडिया हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी (MD INDIA HEALTH INSURANCE Company) के शाखा कार्यालय में भी छापेमारी की। यहां आयुष्मान योजना के तहत बिलिंग और क्लेम प्रोसेसिंग से जुड़ी कंपनी की गतिविधियों की जांच की जा रही है। अधिकारी दस्तावेजों की गहन जांच कर रहे हैं।
जांच में अब तक 9 अस्पतालों के नाम सामने आए हैं जो इस फर्जीवाड़े में संलिप्त पाए गए हैं। ईडी को इस छापेमारी के जरिए कई अहम दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य मिलने की उम्मीद है, जिससे जांच का दायरा और बढ़ सकता है। हालांकि, ईडी की ओर से अभी तक किसी अधिकारी ने औपचारिक बयान जारी नहीं किया है।
ईडी की यह कार्रवाई गोपनीय तरीके से की जा रही है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस घोटाले में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं। इतना ही नही यदि आरोप सही साबित होते हैं तो यह देश के सबसे बड़े स्वास्थ्य घोटालों में से एक बन सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस