Honour of PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला घाना का 'सर्वोच्च नागरिक सम्मान'

खबर सार :-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे चर्चित नेताओं में से एक बन गए हैं। दुनिया के अनेकों देश पीएम मोदी को अपने देश बुलाने को उत्सुक रहते हैं। भारत के प्रधानमंत्री को घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया गया है। अब तक दुनिया के चार देशों से सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त करने वाले और इतिहास में सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने वाले भारतीय नेता बन गए हैं।

Honour of PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला घाना का 'सर्वोच्च नागरिक सम्मान'
खबर विस्तार : -

नई दिल्लीः भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घाना के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना' से सम्मानित किया गया है। यह प्रधानमंत्री मोदी का 24वां वैश्विक सम्मान है। पीएम ने इस सम्मान के लिए सभी का आभार जताया। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए घाना की जनता और सरकार का धन्यवाद दिया है। वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी को घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर बधाई दी और इसे भारत और घाना के बीच मजबूत रिश्तों का प्रतीक बताया है।

पीएम मोदी ने घाना सरकार को दिया धन्यवाद

पीएम मोदी ने घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर एक्स लिखा कि मुझे ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित करना मेरे लिए गर्व का क्षण है। यह सम्मान हमारे युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, उनकी आकांक्षाओं और भारत-घाना के बीच ऐतिहासिक संबंधों को समर्पित है। यह सम्मान भारत और घाना की दोस्ती का भी एक प्रतीक है। भारत हमेशा घाना के लोगों के साथ खड़ा रहेगा।

जेपी नड्डा ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट में लिखा कि यह सम्मान पीएम मोदी के अनुकरणीय नेतृत्व को दर्शाता है। पीएम मोदी ने वैश्विक मंच पर भारत की साख बढ़ाई है और विभिन्न देशों के साथ सहयोग को मजबूत किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घाना के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान 'द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना' से सम्मानित किए जाने पर मेरी हार्दिक बधाई। उन्होंने कहा कि यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रधानमंत्री मोदी जी के अनुकरणीय वैश्विक नेतृत्व और राष्ट्रों में सहयोग, शांति और विकास को बढ़ावा देने के उनके अटूट प्रयासों को मान्यता देता है। यह भारत और घाना के बीच दीर्घकालिक और विश्वसनीय साझेदारी के और मजबूत होने का भी प्रतीक है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घाना यात्रा के दौरान यह सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसमें घाना के राष्ट्रपति नाना अकुफो-एडो ने पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान देकर सम्मानित किया। इस मौके पर घाना और भारत के बीच व्यापार, शिक्षा और तकनीकी सहयोग पर भी चर्चा की गई। दरअसल, भारत और घाना के बीच लंबे समय से मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह सम्मान देकर घाना ने दोनों देशों के बीच के रिश्ते को और अधिक मजबूती प्रदान की है।

अब तक चार देशों से मिल चुका है सर्वोच्च नागरिक सम्मान

प्रधानमंत्री मोदी को अब तक उनके कार्यकाल के दौरान 24 वैश्विक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।  इससे पहले रूस, मालदीव और डोमिनिका जैसे देशों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल चुका है। अब घाना से सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने के बाद यह संख्या बढ़कर चार हो चुकी है। आंकड़ों पर गौर करें, तो वर्ष 2025 में अब तक नरेंद्र मोदी को कई प्रमुख देशों में पुरस्कृत किया जा चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस वर्ष साइप्रस, श्रीलंका और मॉरीशस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 12 मार्च 2025 को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में वहां के सर्वोच्च पुरस्कार ‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन’ से नवाजा गया था। श्रीलंका ने 05 अप्रैल 2025 को पीएम मोदी को मित्र विभूषण मेडल से सम्मानित किया था। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने 16 जून 2025 को पीएम मोदी को अपने देश के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III से सम्मानित किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक मिले ये प्रमुख सम्मान

•    वर्ष 2016- सऊदी अरब का सर्वोच्च नागरिक सम्मान-‘किंग अब्दुलअजीज सैश’

•    वर्ष 2016- अफगानिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान-‘स्टेट  आर्डर  ऑफ़  ग़ाज़ी  आमिर  अमानुल्लाह  खान’

•    वर्ष 2018- फिलिस्तीन का विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान-‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन’

•    वर्ष 2019- संयुक्त अरब अमीरात का सर्वोच्च नागरिक सम्मान-‘ऑर्डर ऑफ जायद’

•    वर्ष  2019- रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान-(2019 में घोषणा-2024 में दिय)- ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्र्यू द एपोस्टल’

•   वर्ष 2019- मालदीव का विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान- ‘आर्डर  ऑफ़  दी  डिस्टिंगुइशड  रूल  ऑफ़  निशान  इज़्ज़ुद्दीन’

•   वर्ष  2019- बहरीन का सर्वोच्च सम्मान-'किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां'

•   वर्ष  2020- अमेरिका का विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान- ‘लीजन ऑफ मेरिट (डिग्री चीफ कमांडर)’

•   वर्ष 2021- भूटान का  सर्वोच्च नागरिक सम्मान (2021 में घोषणा की गई, 2024 में दिया)- ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’

•   वर्ष 2023- फिजी का सर्वोच्च सम्मान- ‘कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’

•    वर्ष 2023- पापुआ न्यू गिनी का सर्वोच्च सम्मान- ‘ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू’

•    वर्ष 2023- पलाऊ का  सर्वोच्च सम्मान-‘एबाकल पुरस्कार’

•    वर्ष 2023- मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान-'ऑर्डर ऑफ नाइल’

•    वर्ष 2023- फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान- ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ द लीजन ऑफ़ ऑनर’

•    वर्ष 2023- ग्रीस का सर्वोच्च सम्मान- ‘द ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ ऑनर’

•    वर्ष 2024- नाइजीरिया का राष्ट्रीय पुरस्कार-‘ग्रैंड कमांडर ऑफ़ द आर्डर ऑफ़ नाइजर’

•    वर्ष 2024- गयाना का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार- ‘द आर्डर ऑफ़ एक्सीलेंस’

•   वर्ष 2024- डोमिनिका का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार- ‘डोमिनिका अवार्ड ऑफ़ ऑनर’

•    वर्ष 2024- बारबाडोस का सर्वोच्च सम्मान-‘आनरेरी आर्डर ऑफ़ फ्रीडम ऑफ़ बारबाडोस’

•    वर्ष 2024- कुवैत का राष्ट्रीय पुरस्कार- ‘द आर्डर ऑफ़ मुबारक अल-कबीर’

•    वर्ष 2025- मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान-‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ़ द आर्डर ऑफ़ द स्टार एंड की ऑफ़  द इंडियन ओशन’

ये अंतर्राष्ट्रीय सम्मान भी मिले...

•    वर्ष 2018 में संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान- ‘संयुक्त राष्ट्र चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड ‘ 
•    2018 में सियोल पीस प्राइज कल्चरल फाउंडेशन की ओर से दिया गया- ‘सियोल शांति पुरस्कार’
•    वर्ष 2019 में पीएम मोदी को राष्ट्र के लिए उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए दिया गया ‘प्रथम फिलिप कोटलर राष्ट्रपति पुरस्कार’
•    वर्ष 2019 में स्वच्छ भारत अभियान के लिए बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने दिया-'ग्लोबल गोलकीपर' पुरस्कार
•    वर्ष 2021 में कैम्ब्रिज एनर्जी रिसर्च एसोसिएट्स CERA ने वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण के भविष्य के लिए नेतृत्व की प्रतिबद्धता के लिए दिया- ग्लोबल  एनर्जी  एंड  एनवायरमेंट  लीडरशिप  अवार्ड

अन्य प्रमुख खबरें