अमित कुमार झा
INDIA Fourth Economy : तारीख 24 मई, नीति आयोग ने एक सुखद खबर दी। आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने बताया कि जापान को पीछे छोड़कर भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। देश की आर्थिकी चार ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा की है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के आंकड़ों का हवाला देते सुब्रह्मण्यम ने बताया कि वर्ष 2024 तक, भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश था। लेकिन अब अमेरिका, चीन व जर्मनी ही भारत से बड़े हैं। जो योजना बनाई जा रही है, अगर वह धरातल पर उतर गया तो करीब तीन सालों बाद हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे। वर्तमान समय के उथल पुथल भरे समय के बीच इस खबर के बाद इसे बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। और अब लग रहा है कि हमारा देश तरक्की के नये सफर पर है। इसके लिए उसकी तैयारी और साजो-सामान दुरूस्त हैं। सब ठीक रहे तो भारत वर्ष 2047 तक उच्च आय वाला देश भी बन सकता है। इसमें एक विकसित देश के सभी गुण दिखेंगे।
अप्रैल माह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपना विश्व आर्थिक दृष्टिकोण जारी किया था। कहा था कि वर्ष 2025 में भारत 4.19 ट्रिलियन डॉलर के साथ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। इस देश का अनुमानित नामिनल जीडीपी 2025 के लिए 4.187 ट्रिलियन डॉलर रहने की उम्मीद है। यह जापान की संभावित जीडीपी 4.186 से थोड़ी अधिक होगी। वर्तमान समय में जापान की अर्थव्यवस्था कई चुनौतियों का सामना कर रही है। वर्ष 2025 में जापान की जीडीपी वृद्धि दर केवल 0.3% रहने की उम्मीद है जो भारत की तुलना में बहुत कम है। इस नजरिए से देखें तो यह उपलब्धि भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका, उसकी आर्थिक नीतियों और नागरिकों के सामूहिक परिश्रम का ही नतीजा है.
ऐसे में, अगर नीति आयोग ने जो बातें कही हैं कि मौजूदा आर्थिक नीतियां यदि जारी रहीं तो भारत अगले कुछ वर्ष में जर्मनी को पीछे छोड़ विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है. वैसे चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की टाइमिंग बहुत महत्वपूर्ण है. यह गौरव तब हमारे देश ने हासिल किया है जब अमेरिकी टैरिफ के चलते दुनियाभर में आशंका बनी हुई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं. इस बीच आतंकवाद से जुझते भारत ने हालिया समय में पाक प्रायोजित आतंकवाद का करारा जवाब दिया है. उसके बाद हमारे कूटनीतिक मिशन दुनियाभर में पाकिस्तान की असलियत बताने के लिए गये हुए हैं. ऐसा नहीं है कि आर्थिक मोर्चे पर इस उपलब्धि से भारत के प्रति दुनिया की धारणा और बेहतर होगी, बल्कि यह भी होगा कि वैश्विक निवेशकों का भारत के प्रति भरोसा और भी बढ़ेगा. चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की खबर सामने आते ही सोमवार (26 मई) को रुपया डॉलर के मुकाबले 40 पैसे मजबूत हो गया. आइएमएफ से लेकर विश्व बैंक तक ने लगातार बताया है कि दूसरी अर्थव्यवस्थाओं के कमतर प्रदर्शनों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती जारी रहने वाली है. भारत दुनिया में सबसे तेज गति से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था भी है.
नीति आयोग के दृष्टिकोण पत्र 'विकसित राज्य के लिए विकसित भारत@2047' में भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत का जिक्र किया गया है। इसमें कहा गया है कि कभी दुनिया की पांच नाजुक अर्थव्यवस्थाओं में माने जाना वाला भारत महज एक दशक में ही दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है। विश्व बैंक उच्च आय वाले देशों को उन देशों के रूप में परिभाषित करता है, जिनकी वार्षिक प्रति व्यक्ति आय 14,005 डॉलर (2024-25) है। भारत के पास 2047 तक एक उच्च आय वाला देश बनने की क्षमता है। इस समय तक भारत की अर्थव्यवस्था 30 ट्रिलियन डॉलर की होगी। इसमें एक विकसित देश के सभी गुण दिखेंगे।
चूंकि अभी भारत कुल जीडीपी के आधार पर चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। लिहाजा भविष्य में प्रतिव्यक्ति आय और दूसरे मानकों पर भी हमें यह उपलब्धि हासिल करनी होगी। आयात पर निर्भरता कम करने के अलावा सामाजिक सुरक्षा के मोर्चे पर भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। इन सबके लिए प्रशासन, इन्फ्रास्ट्रक्चर तथा शिक्षा जैसे क्षेत्रों में निरंतर आर्थिक सुधारों की जरूरत पड़ेगी। साथ ही इसका भी ध्यान रखना होगा कि आर्थिक शक्ति बनने का लाभ देश के गरीब तबके को मिले। इसके बाद ही हम वास्तविक रूप से आर्थिक शक्ति होंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
जिला कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का करें प्रयास
पत्नी को गोली मारकर पति ने खुद की आत्महत्या, भतीजे से अवैध संबंध का था शक
Bihar Election 2025 : तेजस्वी यादव राघोपुर से जीते नहीं, जिताए गए? जिससे ज्यादा शोर न मचे
Red Fort blast: एनआईए ने उमर नबी के सहयोगी अमीर राशिद अली को किया गिरफ्तार
अयोध्या में होगा भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम, देश-विदेश और बॉलीवुड की हस्तियों को भेजा आमंत्रण
खालिस्तानी संगठन ने ली संघ कार्यकर्ता की हत्या की जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर की ये पोस्ट
Punjab: हथियार व नार्को नेटवर्क का पर्दाफाश, बंदूकों के साथ पांच गिरफ्तार
डायबिटीज है साइलेंट किलर, नियमित जीवन शैली से हो सकता है बचावः डॉ. मांडवी अग्रवाल
Bihar Election Result 2025: एनडीए भारी जीत की ओर अग्रसर, सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी बीजेपी
पीयूष गोयल ने कहा- अमेरिका, यूरोपीय संघ, न्यूजीलैंड सहित अन्य देशों से चल रही समझौतों पर बात
Bihar Election Result Live : एनडीए 200 सीटों की ओर, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव के लिए झटका