Venezuela Earthquake: धरती हिली लेकिन महिला की हिम्मत नहीं, चारों तरफ मलबा और मौत के मंजर के बीच गूंजी किलकारी, वेनेजुएला भूकंप में मां ने बच्चे को दिया जन्म
खबर सार :-
वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप में जहां एक ओर हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं, वहीं इस बीच मलबे में फंसी एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। मां और बच्चा दोनों पूरी तरह से सुरक्षित हैं। बचाव टीम ने दोनों को मेडिकल सेवाएं दीं और सावधानी से अस्पाल पहुंचाया।
खबर विस्तार : -
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में 25 जून को आए विनाशकारी भूकंप में हजारों लोगोंं ने अपनी जान गंवा दी और लाखो लोग बेघर हो गए। इस बीच मलबे में फंसी एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया है। मां और बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं। राहत बचाव टीम ने दोनों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है।
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला भूकंप में मां ने बच्चे को दिया जन्म
दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। 25 जून को आए दो विनाशकारी भूंकप में लाखों लोग बेघर हो गए, कई लोग लापता हो गए और इसमें अब तक हजार से भी ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। 25 जून को वेनेजुएला के स्थानीय समयानुसार शाम करीब 6 बजे के समय 39 सेकेंड के अंतराल पर 7.2 और 7.5 के दो झटके महसूस किए गए। यह झटका इतना तेज था कि कई इमारतें चंद मिनटों में धराशायी हो गई। ऊंची-ऊंची बिल्डिंग पत्ते की तरह कूड़े के ढेर में बदल गए। इस हादसे के बाद घायलों को राहत बचाव टीम के द्वारा अस्पताल ले जाया गया और मलबे में फंसे अन्य लोगों की तलाश कर उन्हें रेस्क्यू करने में लगी है। इस बीच बचाव टीम को ने एक ऐसा रेस्क्यू किया, जिसे कुदरत के करिश्मे से कम नहीं माना जा रहा है।
Venezuela Earthquake: धरती हिली लेकिन महिला की हिम्मत नहीं
कराकस शहर की सड़क पर मलबे में फंसी एक गर्भवती महिला को लेबर पेन शुरु हो गया। उसने मलबे के नीचे ही बच्चे को जन्म दिया। चारो ओर तबाही का मंजर और कंक्रीट होने के बावजूद मां और बच्चे दोनों पूरी तरह सुरक्षित बच गए। बचाव टीम ने बेहद सावधानी से दोनों का रेस्क्यू किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देख लोग महिला के हिम्मत की सराहना कर रहे हैं। एक ओर जहां धरती कांप रही थी, वहीं महिला शांत रही और अपना हिम्मत बनाए रखी। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार इस आपदा में वेनेजुएला को अपनी जीडीपी का 7 प्रतिशत के बराबर बड़ा नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
Venezuela Earthquake: 4000 हजार से ज्यादा लोग घायल, 52 हजार लोग लापता
भूकंप के पहले झटके में 4000 हजार से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं और करीब 52 हजार लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। मलबे में फंसे 243 लोगों को जिंदा निकाला गया है। भारी मात्रा में जनहानि होने के कारण बचाव टीम को उन तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है, जिस कारण लोग अपनों की खोज में खुद ही हाथ में हथौड़ा और फावड़ा लेकर निकल पड़े हैं। यह दृश्य काफी भयावह है, कई जगहें बस लाशें ही लाशें बिछी हैं तो कुछ जगहों पर लोग अपने पालतु जानवरों को बचाते नजर आ रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
शेख हसीना ने चीन के साथ बांग्लादेश के लड़ाकू विमान सौदे पर उठाए सवाल
2026-11-13
-
बांग्लादेश में महिला सांसद के घर पर जानलेवा हमला, ncp की हैं पदाधिकारी
2026-11-12
-
होर्मुज स्ट्रेट पर तेल टैंकर में लगी आग, ईरान अमेरिका पर बना रहा दबाव
2026-11-11
-
बांग्लादेश में हिंसा तेज, उपद्रवियों ने बस जलाया; चालक की मौत
2026-11-11
-
अयोध्या से जनकपुरधाम जाएगी भारतीय रेल, सीमापार जिम्मेदारी नेपाल सरकार की
2026-11-05
-
Uttarkashi में ड्राइवर का कार से हटा ध्यान, सात में चार लोगों की मौत
2026-11-05
-
missile प्रूफ है American बॉलरूम, छत पर बना 100 ड्रोन क्षमता का पोर्ट
2026-11-05
-
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुनी गईं पिया दांडिया, जयपुर से है पारिवारिक लगाव
2026-11-04
-
US Midterm Election: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में भारतवंशियों का जलवा
2026-11-04
-
बांग्लादेश के मीरपुर में हिंसक झड़प, वेतन बढ़ाने की मांग कर शुरू हुआ बवाल
2026-11-04
-
श्रीनगर में ईडी की कार्रवाई, आतंकी फंडिंग केस में चार ठिकानों पर छापे
2026-11-03
-
नेपाल में हवा में टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक विदेशी नागरिक की मौत
2026-11-03
-
मिसाइल की तरह जलता हुआ गिरा विमान, फ्लोरिडा में नौ लोगों की मौत
2026-11-02
-
भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार घेरा, दुनिया में पाक की हो रही थू-थू
2026-11-02
-
होर्मुज जलडमरूमध्य पर मुकाबले को तैयार ईरान, हमला में परिणाम की चिंता नहीं करेगी सेना
2026-11-01