Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में तबाही के बीच फिर कांपी धरती, 4.9 के भूकंप से दहशत में लोग, 1000 मौतें और 52 हजार लोग लापता, मलबे में जिंदगी की तलाश जारी
खबर सार :-
वेनेजुएला में 25 जून को आए विनाशकारी भूकंप में हजारों लोगोंं ने अपनी जान गंवा दी और लाखो लोग बेघर हो गए। अभी मलबा का आधा हिस्सा भी साफ नहीं हुआ था कि एक बार फिर से वेनेजुएला की धरती डोल गई।
खबर विस्तार : -
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में 25 जून को आए विनाशकारी भूकंप से अभी लोग उबरे भी नहीं थे कि एक और झटके ने लोगों को सदमें में डाल दिया है। इस बार भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई, जो उत्तरी तट के पास आया था। इसके झटके कराकास से लेकर माराके तक महसूस किए गए थे।
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में एक बार फिर कांपी धरती, 4.9 के झटके ने लोगों को एक बार फिर डराया
दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। 25 जून को आए दो विनाशकारी भूंकप में लाखों लोग बेघर हो गए, कई लोग लापता हो गए और इसमें अब तक हजार से भी ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। 25 जून को वेनेजुएला के स्थानीय समयानुसार शाम करीब 6 बजे के समय 39 सेकेंड के अंतराल पर 7.2 और 7.5 के दो झटके महसूस किए गए। यह झटका इतना तेज था कि कई इमारतें चंद मिनटों में धराशायी हो गई। ऊंची-ऊंची बिल्डिंग पत्ते की तरह कूड़े के ढेर में बदल गए। इस हादसे के बाद घायलों को राहत बचाव टीम के द्वारा अस्पताल ले जाया गया और मलबे में फंसे अन्य लोगों की तलाश कर उन्हें रेस्क्यू करने में लगी है। अभी मौत के आंकड़े की गिनती थमी भी नहीं थी कि एक और झटके ने लोगों को दहशत में डाल दिया है।
Venezuela Earthquake: बड़ी संख्या में लोग अस्थायी शिविरों में रहने को मजबूर
पहले भूकंप के झटके से टूटे हुए घर और बिखरी हुई जिंदगियों ने लोगों को अंदर से झकझोकर रख दिया है। स्थानीय प्रशासन ने इस पर कहा कि राहत बचाव कार्य लगातार चल रहा है, लेकिन भूकंप प्रभावित क्षेत्र का दायरा इतना बड़ा है कि पीड़ितों तक समय तक पहुंच पाना काफी मुश्किल है। संचार व्यवस्था ध्वस्त होने के कारण सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। प्रशासन ने लोगों से खुले जगहों पर रहने की सलाह दी है। काफी बड़ी संख्या में लोग अस्थायी शिविरों में रह रहे हैं। आए दिन वहां भीड़ बढ़ती ही जा रही है, जिस कारण खाने-पीने व जरुरत के सामान में कमी महसूस हो रही है। कई जगहों पर मेडिकल की सुविधा बमुश्किल पहुंच पा रही है। इस दौरान एक बार फिर आए झटके ने लोगों को बुरी तरह डरा दिया है।
Venezuela Earthquake: 4000 हजार से ज्यादा लोग घायल, 52 हजार लोग लापता
भूकंप के पहले झटके में 4000 हजार से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं और करीब 52 हजार लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। मलबे में फंसे 243 लोगों को जिंदा निकाला गया है। इस दूसरे झटके से लोगों की हिम्मत टूट रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी मात्रा में जनहानि होने के कारण बचाव टीम को उन तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है, जिस कारण लोग अपनों की खोज में खुद ही हाथ में हथौड़ा और फावड़ा लेकर निकल पड़े हैं। यह दृश्य काफी भयावह है, कई जगहें बस लाशें ही लाशें बिछी हैं तो कुछ जगहों पर लोग अपने पालतु जानवरों को बचाते नजर आ रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पाकिस्तान में दो ईसाई युवकों की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने क्वेटा-कराची हाईवे पर किया प्रदर्शन
2026-07-17
-
US Student Visa: अमेरिका में सख्त हुए वीजा नियम, छात्रों के लिए अब अधिकतम 4 वर्ष की सीमा तय
2026-07-17
-
2026-07-16
-
न्यूजीलैंड में एच5एन1 बर्ड फ्लू की दस्तक, विशेषज्ञ बोले-वायरस फैलने पर रोकना मुश्किल
2026-07-16
-
2026-07-16
-
2026-07-15
-
2026-07-15
-
भारतीय नौसैनिकों का कदमताल, बिखेरा तिरंगे का रंग
2026-07-15
-
ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकाबंदी शुरू, खाड़ी देशों पर हमला
2026-07-15
-
होर्मुज पर टोल टैक्स वसूलने के फैसले से पीछे हटे ट्रंप, नए निवेश समझौतों पर जोर
2026-07-14
-
2026-07-14
-
2026-07-14
-
2026-07-14
-
Nepal Rain: लगातार बारिश काली गंडकी नदी का बढ़ा प्रवाह, दुनिया की सबसे बड़ी शालिग्राम शिला जलमग्न
2026-07-14
-
2026-07-14