Thailand Shooting: 9वीं के छात्र ने पहले दादा-दादी को मारी गोली, फिर स्कूल में की अंधाधुंध फायरिंग, 8 की मौत
खबर सार :-
Thailand Shooting: थाईलैंड के एक स्कूल में शुक्रवार को एक छात्र ने गोलीबारी की, जिसमें 8 लोगों की मौत की खबर है। जबकि 15 से अधिक घायल हैं।
खबर विस्तार : -
Thailand Shooting: थाईलैंड से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक स्कूल में शुक्रवार को 9वीं कक्षा के एक छात्र ने अंधाधुंध फायरिंग की। जिसमें तीन टीचर और तीन छात्रों समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। छात्र ने खुद को भी गोली मार ली और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। जबकि स्कूल पहुंचने से पहले छात्र ने घर पर अपने दादा-दादी की हत्या कर दी थी। गोलीबारी शुक्रवार सुबह करीब 10:00 बजे (स्थानीय समय) हुई।
दर्जनों राउंड की फायरिंग
पुलिस के मुताबिक, यह घटना राजधानी बैंकॉक के पास डेबसिरिन नोंथाबुरी स्कूल में हुई। मिली जानकारी के मुताबिक संदिग्ध शूटर 9वीं क्लास का छात्र था और उसके पास 9mm की हैंडगन थी। स्कूल में मौजूद एक छात्र ने बताया कि पिंक बिल्डिंग की फिजिकल एजुकेशन यूनिफॉर्म पहने एक हथियारबंद छात्र ने दर्जनों राउंड गोलियां चलाईं। गोलीबारी में इस्तेमाल की गई 9mm की पिस्तौल छात्र के दादा की थी, जो पेशे से टीचर थे। पुलिस अभी हमले के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
मृत अवस्था में मिला संदिग्ध छात्र
पुलिस को संदिग्ध मृत अवस्था में मिला, माना जा रहा है कि उसने खुद को गोली मारी थी। गोलीबारी के बाद, अधिकारी मौके पर पहुंचे और कैंपस से छात्रों और स्टाफ को बाहर निकाला। फोरेंसिक पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे घटना की लाइव-स्ट्रीमिंग न करें और उस इलाके में जाने से बचें ताकि चल रहे ऑपरेशन में कोई रुकावट न आए। फिलहाल पुलिस गोलीबारी के पीछे की वजह का पता लगाने और घटनाक्रम को समझने की कोशिश कर रहे हैं।
वीडियो गेम खेलने का शौकीन था आरोपी छात्र
आरोपी छात्र के बारे में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। डिप्टी इंटीरियर मिनिस्टर पोलापी सुवानचावी ने बताया कि पुलिस की जांच से पता चला है कि छात्र को वीडियो गेम खेलने का शौक था। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक गेमिंग और हमले के बीच कोई सीधा संबंध स्थापित नहीं किया है। जांच के अनुसार, छात्र अपने दादा-दादी के साथ रहता था। स्कूल के एक टीचर ने बताया कि छात्र पढ़ाई में होशियार था और उसने कभी भी आक्रामक व्यवहार नहीं दिखाया था। पुलिस अब इतने बड़े कदम के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
गोलीबारी की आवाज सुनते ही क्लासरूम में छिपे छात्र
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही गोलीबारी की आवाज सुनाई दी, छात्र अपनी जान बचाने के लिए क्लासरूम में छिप गए। थोड़ी देर बाद, पुलिस ने दरवाजे खटखटाए और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और बाहर लोग एक-दूसरे को दिलासा देते और सहारा देते हुए देखे गए।
22 जुलाई को अज्ञात हमलावरों की थी फायरिंग
रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले 22 जुलाई को अज्ञात हमलावरों ने थाईलैंड के नराथिवत प्रांत में एक चेकपॉइंट पर गोलीबारी की और बम फेंके, जिसमें पांच सैनिक मारे गए और छह नागरिक घायल हो गए। नराथिवत के रा-न्गे जिले में चेकपॉइंट के प्रवेश द्वार पर पिकअप ट्रक में सवार छह हमलावर पहुंचे, हथियारों और बमों से हमला किया और फिर मौके से भाग गए। सुरक्षा अधिकारियों ने हमलावरों का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।
ये भी पढ़ेंः- यमन के सैन्य ठिकानों पर हूती ने की मिसाइलों से हमला, 45 सैनिकों की मौत, घायलों से अस्पताल भरे
अन्य प्रमुख खबरें
-
उत्तर कोरिया ने एमएसएमटी की रिपोर्ट को किया खारिज, बताया अवैध
2026-09-21
-
दो सरकारें कर रहीं गंगा की चिंता, जल के बटवारे पर बढ़ी रार
2026-09-21
-
उत्तर कोरिया ने किया कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रक्षेपण
2026-09-21
-
न्यूयॉर्क में शी जिनपिंग से हो सकती है ट्रंप की मुलाकात
2026-09-21
-
हिमालयी क्षेत्र में झीलों की स्थिति पर नेपाल-चीन करेंगे तकनीकी स्टडी
2026-09-21
-
बांग्लादेश में सिलेंडर फटने से लगी fire, 6 की मौत, 25 injured
2026-09-21
-
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए नेपाल में बना नया विभाग
2026-09-20
-
नेपाल में बाढ़ के बाद अब हैजा का खतरा, नुवाकोट में वैक्सीन अभियान शुरू
2026-09-20
-
रूस ने यूक्रेन के मठ को बनाया निशाना, धर्मगुरु की मौत
2026-09-20
-
चीन में AI के बढ़ते इस्तेमाल से युवाओं की नौकरियों पर मंडराया खतरा
2026-09-20
-
उत्तर कोरिया ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु एजेंसी के प्रस्ताव को किया खारिज
2026-09-19
-
Donald Trump ने फिर से लागू की 100,000 डॉलर की H-1B Visa फीस
2026-09-19
-
ट्रंप ने रूस प्रतिबंध विधेयक पर हस्ताक्षर किए, भारत पर 100 फीसदी टैरिफ की तैयारी
2026-09-19
-
गैस संकट से जूझ रहा बांग्लादेश, उद्योगों पर भी पड़ रहा असर
2026-09-18
-
'खैबर पख्तूनख्वा' में जुमे की नमाज के वक्त मस्जिद में जोरदार धमाका, 15 की मौत
2026-09-18