Thailand, Buddhist Road Accident: थाईलैंड की सड़कों पर मौत बनकर दौड़ी पिकअप, 8 बौद्ध भिक्षुओं की मौत, 14 घायल
खबर सार :-
थाईलैंड में एक 11 वर्षीय लड़के ने तेज रफ्तार पिकअप ट्रक से 8 भिक्षुओं की जान ले ली। बताया जा रहा है कि सभी भिक्षु तीर्थयात्रा पर निकले थे।
खबर विस्तार : -
Thailand, Buddhist Road Accident: पूर्वोत्तर रेल से एक बेहद विचलित हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक 11 वर्षीय नाबालिक लड़के की नासमझी ने 8 भिक्षुओं को मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के अनुसार सभी तीर्थ यात्रा पर निकले थे। सड़क के एक साइड पर लाइन से जा रहे भिक्षुओं पर एक तेज रफ्तार ने गाड़ी ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही 8 भिक्षुओं की मौत हो गई।
Thailand, Buddhist Road Accident: थाईलैंड ने 11 साल के बच्चे ने 8 भिक्षुओं को पिकअप से कुचला
थाईलैंड से एक दर्दनाक सड़क हादसे की घटना सामने आई है। एक 11 साल के लड़के ने तीर्थ यात्रा पर निकले भिक्षुओं के समूह पर पिकअप चढ़ा दिया। यह हादसा मुकदाहान के गवर्नर वोरयान बुन्नारत के मुताबिक पांच भिक्षुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही 14 अन्य लोग बुरी तरह गंभीर हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा इतनी तेजी से हुआ कि लोगों को बचने का मौका तक नहीं मिला। इस हादसे में सुरक्षित बचे भिक्षुओं ने बताया कि उन्होंने सामने से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी को देखा, वो कुछ समझ पाते तब तक उनका समूह इस हादसे का शिकार हो गया। बता दें कि सभी भिक्षुक बैंकॉक से लगभग 600 किमी पूर्वोत्तर में स्थित मुकदाहान प्रांत के कुल 35 बौद्ध भिक्षु यात्रा पर निकले थे।
Thailand, Buddhist Road Accident: घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सड़क किनारे केसरिया कपड़े सामान बिखरे हुए दिखाई दे रहा है और साथ ही में एक क्षतिग्रस्त गाड़ी भी नजर आ रही है। एएफपी ने बताया कि लड़के ने बिना इजाजत के पिकअप गाड़ी ली थी, जिसे सड़क पर दौड़ा रहा था और अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर चल रहे भिक्षुओं को कुचल दिया। पुलिस मेजर जनरल पाइरोज थाईफुत्सा ने बताया, ''संदिग्ध एक बच्चा है। दुर्घटना का कारण पता लगाने के लिए गाड़ी को फोरेंसिक जांच के लिए ले जाया गया है।''
Thailand, Buddhist Road Accident: भिक्षुओं के समूह में शामिल फ्रा सोमपोंग ने दी घटना की जानकारी
भिक्षुओं के समूह में शामिल फ्रा सोमपोंग ने कहा कि दुर्घटना से पहले वह ध्यान मंत्र बुद्धो-बुद्धो का जाप करते हुए जा रहे थे। उन्होंने स्थानीय बचाव कर्मियों के द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो के जरिए बताया, ''मैंने एक लड़के को पिकअप ट्रक चलाते हुए अपनी ओर आते देखा फिर अचानक ट्रक ने पूरी रफ्तार से टक्कर मारी और हमें जोरदार झटका दिया। किस्मत से, एक अन्य भिक्षु और मैं समय रहते रास्ते से हट पाए। लाइन में सबसे आगे चल रहे नौ भिक्षु तो बच गए, लेकिन जो अन्य लोग चपेट में आए, वे हवा में उछल गए।''
अन्य प्रमुख खबरें
-
नेपाल में बारिश-बाढ़ से चीन के साथ व्यापार प्रभावित, आपूर्ति पर संकट
2026-09-30
-
सुपर इंटेलिजेंस के लिए सुरक्षा उपायों पर एक मंच पर आईं टेक कंपनियां
2026-09-30
-
AI का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर सुपर इंटेलिजेंस करेंगेःTrump
2026-09-30
-
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की तलाश कर रहा अमेरिका, पता बताने वाले को दस करोड़ का इनाम
2026-09-29
-
अमेरिकी सेना और सहयोगी देशों के लिए मिसाइल उत्पादन का दिया कॉन्ट्रैक्ट
2026-09-29
-
Jinping के साथ China को weapons बेचने की बिक्री पर कोई चर्चा नहीं हुई: Trump
2026-09-29
-
नेपाल के बागलुंग जिले में बारिश के बाद भूस्खलन, 10 लोगों की मौत, राहत जारी
2026-09-28
-
बांग्लादेश में बढ़ रहा खसरे का प्रकोप, 24 घंटों में 9 बच्चों की मौत
2026-09-28
-
मेक्सिको में ‘पोलो’ तूफान की चेतावनी, तेज हवाओं और भारी बारिश का खतरा
2026-09-28
-
भारतीय आसमान में जुट रही हैं सात देशों की वायु सेनाएं, अब होगा हवाई शक्ति का प्रदर्शन
2026-09-27
-
भारत के साथ युद्ध अभ्यास के लिए उत्साहित है फ्रांस, बोला. भारतीय राफेल के साथ मजा आएगा
2026-09-26
-
एक आतंकवादी देश कहकर, विदेश मंत्री जयशंकर ने की पाकिस्तानी पत्रकार की बोलती बंद
2026-09-25
-
अमेरिका में पेश किया गया ग्रीन कार्ड की व्यवस्था में बदलाव वाला बिल
2026-09-25
-
उत्तर कोरिया ने किया उन्नत 240 मिमी मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर का परीक्षण
2026-09-24
-
व्हाइट हाउस में होगी डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात
2026-09-24