PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ओली दाराजली दोस्तलिक'
खबर सार :-
पीएम मोदी अभी उज़्बेकिस्तान के दौरे पर हैं। रविवार को उन्होंने राष्ट्रपति शवकत मिर्ज़ियोयेव के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। पीएम को उज़्बेकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ओली दराजाली दुस्तलिक' से भी सम्मानित किया गया।
खबर विस्तार : -
PM Modi Uzbekistan visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज़्बेकिस्तान के दो दिन के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री के रूप में यह उनका चौथा उज्बेकिस्तान दौरा है। शनिवार को उज्बेकिस्तान पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का ताशकंद हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत हुआ था। पीएम मोदी को एयरपोर्ट पर गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वहीं रविवार को पीएम मोदी को उज्बेकिस्तान ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है। उन्हें "ओली दाराजली दोस्तलिक" ऑर्डर से देश के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने सम्मानित किया। पीएम मोदी ने मंच से इसे दोनों देशों के बीच के अटूट रिश्ते को समर्पित किया।
PM मोदी ने उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति का जताया आभार
पीएम मोदी ने मंच से उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के विकास मॉडल का जिक्र करते हुए कहा, "मेरे दोस्त जो उज़्बेकिस्तान के आर्थिक विकास के सूत्रधार हैं ने पूरे क्षेत्र के लिए एक मिसाल पेश की है। मैं इस दो दिवसीय दौरे को हमेशा याद रखूंगा। जिस गर्मजोशी से मेरा और मेरे प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया गया, उससे हमें सचमुच अपने घर जैसा महसूस हुआ। इसके लिए मैं राष्ट्रपति का आभार व्यक्त करता हूं।"
पीएम मोदी बोले- 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान
सर्वोच्च सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे 'ओली दराजली दोस्तलिक' सम्मान पाकर गर्व महसूस हो रहा है। मैं इसे भारत और उज़्बेकिस्तान के बीच अटूट रिश्ते को समर्पित करता हूं। यह मेरे लिए गर्व का क्षण है। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में 'दोस्तलिक' शब्द का इस्तेमाल किया हमारे देश में शायद ही कोई ऐसा परिवार हो जो इस शब्द का इस्तेमाल न करता हो; इसका मतलब है दोस्ती। यह शब्द दोनों देशों की दोस्ती की भावना को दर्शाता है, एक ऐसी भावना जो यहां दिखाई दे रही है। यह सम्मान किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि 1.4 अरब लोगों के लिए है। मैं उज़्बेकिस्तान, वहां की सरकार और अपने दोस्त, राष्ट्रपति का दिल से आभार व्यक्त करता हूं और विनम्रतापूर्वक इस सम्मान को स्वीकार करता हूं। यह हमारी साझा विरासत को समर्पित है।"
यूरेनियम की सप्लाई पर भी बनी बात
इससे पहले, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति मिर्ज़ियोयेव के बीच एक हाई-लेवल मीटिंग हुई, जिसमें यूरेनियम की सप्लाई पर चर्चा की गई। पीएम मोदी ने कहा, "हम यूरेनियम सप्लाई के लिए एक रणनीति के साथ आगे बढ़ेंगे और इसके लिए एक सिस्टम बनाएंगे।" उन्होंने बताया कि भारत और उज़्बेकिस्तान के बीच हर हफ़्ते लगभग 14 सीधी उड़ानें चलती हैं, जो दोनों देशों के बीच मज़बूत सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाती हैं।
मिर्ज़ियोयेव ने कहा कि भारतीय नागरिकों के लिए 30 दिन की वीज़ा-मुक्त सुविधा शुरू करने से दोनों देशों के बीच पर्यटन, व्यापार और कनेक्टिविटी को और बढ़ावा मिलेगा, साथ ही सांस्कृतिक संबंध भी मजबूत होंगे। वहीं, उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्ज़ियोयेव ने कहा, "आपकी लीडरशिप में भारत हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। करीबी दोस्त होने के नाते, हमें इन सभी उपलब्धियों को देखकर निश्चित रूप से खुशी हो रही है।"
ये भी पढ़ेंः- नेपाल में बाढ़ का कहर: मृतकों की संख्या बढ़कर 616 हुई, राहत-बचाव अभियान जारी; 114 भारतीय नागरिक बचाए गए
पीएम मोदी ने योग सत्र में लिया भाग
इससे पहले पीएम मोदी ने ताशकंद में 'योगा फेडरेशन ऑफ उज्बेकिस्तान' द्वारा आयोजित एक योग सत्र (Yoga session) में भाग लिया और लोगों को योग भी सिखाया। इसके बाद, उन्होंने वहां मौजूद लोगों के साथ एक सेल्फी वीडियो बनाया। वीडियो शेयर करते हुए पीएम ने लिखा कि उज्बेकिस्तान योग को प्यार करता है। योग भारत और उज्बेकिस्तान के लोगों के बीच आपसी संबंध मजबूत कर रहा है।
SCO समिट में भी होंगे शामिल
बता दें कि उज़्बेकिस्तान के दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी 31 अगस्त से 1 सितंबर तक किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में रहेंगे। जहां वे 26वें SCO शिखर सम्मेलन (SCO summit) में भाग लेंगे। भारत 2017 से SCO का पूर्ण सदस्य रहा है। शिखर सम्मेलन में सुरक्षा, आतंकवाद, व्यापार, कनेक्टिविटी और आर्थिक सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इस कार्यक्रम के दौरान, मोदी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अन्य देशों के नेताओं के साथ बैठकें कर सकते हैं। मोदी बिश्केक में छठे वर्ल्ड नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे।
ये भी पढ़ेंः- PM Modi ने उज्बेकिस्तान में लोगों को सिखाया योग, शेयर किया वीडियो
अन्य प्रमुख खबरें
-
उत्तर कोरिया ने किया 16वां बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण
2026-10-13
-
पनामा में एक बार फिर डोली धरती, 6.1 तीव्रता के भूकंप से दहशत
2026-10-13
-
अगले महीने ट्रंप आसियान और एपेक शिखर सम्मेलनों में होंगे शामिल
2026-10-12
-
आईआरजीसी की चेतावनी, अपने नेविगेशन और पहचान सिस्टम बंद न करें जहाज
2026-10-12
-
सात शर्तों पर वॉशिंगटन के जवाब से संतुष्ट नहीं ईरान
2026-10-12
-
Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़ ने मचाई भयंकर तबाही
2026-10-11
-
जेलेंस्की की आलोचना के बावजूद ट्रंप ने रूसी तेल समझौते का बचाव किया, पुतिन को कहा धन्यवाद
2026-10-10
-
Patna से Lucknow जा रही इंडिगो एयरलाइंस की emergency landing
2026-10-08
-
यूक्रेन की नाटो सदस्यता पर अभी नहीं हो रहा कोई विचार: मार्को रुबियो
2026-10-07
-
दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना ढाका, AQI 213 दर्ज
2026-10-06
-
Nobel Prize 2026: वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को मिला भौतिकी का नोबेल
2026-10-06
-
Oman तट के पास जहाज पर हमलाः 11 भारतीय चालक दल के सदस्य घायल
2026-10-06
-
Nigerian सैन्य विमान क्रैश, बेनिन से लागोस जाते समय हादसा, 32 dead
2026-10-06
-
Navi Mumbai इंटरनेशनल Airport का परिवहन नेटवर्क पर जोर, 7 अक्टूबर से संचालित करेगा कई सेवाएं
2026-10-05
-
खतरनाक रूप से निचले स्तर पर पहुंच गए हैं वैश्विक तेल भंडार
2026-10-05