PM Modi ने उज्बेकिस्तान में लोगों को सिखाया योग, शेयर किया वीडियो

खबर सार :-

PM Modi visits Uzbekistan : पीएम मोदी शनिवार शाम उज़्बेकिस्तान पहुंचे। उनके दौरे का मकसद मध्य एशिया के साथ संबंधों को मजबूत करना है। वे वहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं।
PM मोदी ने उज्बेकिस्तान में लोगों को सिखाया योग, शेयर किया वीडियो

खबर विस्तार : -

PM Modi Uzbekistan visit: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज़्बेकिस्तान के दो दिन के दौरे पर हैं। रविवार सुबह ताशकंद में 'योगा फेडरेशन ऑफ उज्बेकिस्तान' द्वारा आयोजित एक योग सत्र (Yoga session) में भाग लिया और लोगों को योग भी सिखाया। इसके बाद, उन्होंने वहां मौजूद लोगों के साथ एक सेल्फी वीडियो बनाया। वीडियो शेयर करते हुए पीएम ने लिखा कि उज्बेकिस्तान योग को प्यार करता है। योग भारत और उज्बेकिस्तान के लोगों के बीच आपसी संबंध मजबूत कर रहा है। 

'यांगी उज्बेकिस्तान स्मारक' भी पहुंचे पीएम मोदी

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने 'यांगी उज्बेकिस्तान स्मारक' का दौरा किया और कहा कि यह उज्बेक लोगों की आकांक्षाओं और प्रगति को दर्शाता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर उन्होंने लिखा, "ताशकंद पहुंचने के बाद, मैं राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ श्रद्धांजलि देने के लिए 'यांगी उज्बेकिस्तान स्मारक' गया। यह स्मारक उज्बेक लोगों की आकांक्षाओं और प्रगति का प्रतीक है। मुझे खुशी है कि मैंने अपनी यात्रा की शुरुआत यहीं से की।" राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव यांगी उज्बेकिस्तान पार्क में प्रधानमंत्री मोदी के साथ थे। दोनों नेताओं ने उज्बेक संस्कृति और इतिहास को दर्शाने वाली कलाकृतियां देखीं।

ताशकंद में महिलाओं ने पीएम मोदी को बांधी रखी

ताशकंद पहुंचे पर भारतीय समुदाय के बड़ी संख्या में लोगों ने भी प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी भारतीय समुदाय के लोगों से मिले। जहां कुछ महिलाओं ने पीएम मोदी की कलाई पर राखी भी बांधी। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय को भारत और उज्बेकिस्तान के बीच एक जीवंत सेतु (bridge) बताया। शनिवार को उन्होंने 'X' पर लिखा, "ताशकंद में भारतीय समुदाय के प्यार और स्नेह से अभिभूत हूं। हमारा समुदाय भारत और उज्बेकिस्तान के बीच एक जीवंत सेतु का काम करता है, जो दोनों देशों के बीच दोस्ती को और मजबूत बनाता है।"

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वागत समारोह के दौरान भारतीय और उज्बेक संस्कृतियों के मेल को दर्शाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के बीच गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव को दर्शाता है। 'X' पर तबला वादन की एक झलक साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "भारतीय और उज्बेक संगीत परंपराओं का एक अद्भुत संगम! तबला, दोइरा और चांग के साथ खूबसूरती से तालमेल बिठाता है, जो भारत और उज्बेकिस्तान के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों को प्रदर्शित करता है।" 

ये भी पढ़ेंः- नेपाल में बाढ़ का कहर: मृतकों की संख्या बढ़कर 616 हुई, राहत-बचाव अभियान जारी; 114 भारतीय नागरिक बचाए गए

एयरपोर्ट पर पीएम मोदी को दिया गया गॉर्ड ऑफ ऑनर 

गौरतलब है कि दो दिन की यात्रा पर शनिवार को उज्बेकिस्तान पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का ताशकंद हवाई अड्डे पर गर्मजोशी स्वागत से स्वागत हुआ था। पीएम मोदी को एयरपोर्ट पर गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रधानमंत्री के रूप में यह उनका चौथा उज्बेकिस्तान दौरा है। रविवार शाम को मोदी ताशकंद में शास्त्री मेमोरियल और महात्मा गांधी सेंटर भी जाएंगे। फिलहाल ताशकंद में मोदी और राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के बीच द्विपक्षीय बैठक जारी है। इसमें व्यापार, निवेश, रक्षा, ऊर्जा, शिक्षा और आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी।

दरअसल उज़्बेकिस्तान मध्य एशिया का सबसे ज़्यादा आबादी वाला देश है, जो इसे यूरेशिया में भारतीय व्यापार के विस्तार का केंद्र बनाता है। PM नरेंद्र मोदी इससे पहले 2015, 2016 और 2022 में उज़्बेकिस्तान का दौरा कर चुके हैं। यह दोनों देशों के बीच गहरे रिश्तों को दिखाता है।

31 को  किर्गिस्तान जाएंगे पीएम, SCO समिट में होंगे शामिल 

बता दें कि उज़्बेकिस्तान के दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी 31 अगस्त से 1 सितंबर तक किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में रहेंगे। जहां वे 26वें SCO शिखर सम्मेलन (SCO summit) में भाग लेंगे। भारत 2017 से SCO का पूर्ण सदस्य रहा है। शिखर सम्मेलन में सुरक्षा, आतंकवाद, व्यापार, कनेक्टिविटी और आर्थिक सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इस कार्यक्रम के दौरान, मोदी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अन्य देशों के नेताओं के साथ बैठकें कर सकते हैं। मोदी बिश्केक में छठे वर्ल्ड नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे।

ये भी पढ़ेंः- पाकिस्तान में छाया मातम: इस्लामाबाद के सरकारी अस्पताल में लगी भयंकर आग, 15 नवजात जिंदा जले

अन्य प्रमुख खबरें