पाकिस्तान में छाया मातम: इस्लामाबाद के सरकारी अस्पताल में लगी भयंकर आग, 15 नवजात जिंदा जले
खबर सार :-
Pakistan Hospital Fire: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक सरकारी अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। यह घटना एयर कंडीशनर के कंप्रेसर में धमाके की वजह से हुई।
खबर विस्तार : -
Pakistan Hospital Fire: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां सरकारी अस्पताल पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में भीषण आग लग गई। इस वीभत्स अग्निकांड में करीब 15 नवजात बच्चों की जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अस्पताल की नर्सरी में एयर-कंडीशनर (एसी) का कंप्रेसर फटने से यह हादसा हुआ। एक दर्दनाक ने हर किसी को झकझोर रख दिया है।
आग में जलकर 15 बच्चों की मौत
राहत और बचाव कार्य में लगे अधिकारियों ने एक स्थानीय चैनल को बताया कि अस्पताल की नर्सरी में एयर कंडीशनर (AC) कंप्रेसर फटने के कारण लगी थी। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और घटनास्थल पर कूलिंग का काम चल रहा है। PIMS अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा आग सुबह तकरीबन 6:45 बजे हुआ। आग लगने के समय अस्पताल में 16 नवजात बच्चे थे। जिसमें 15 बच्चों की जलकर मौत हो गई केवल एक को बचाया जा सका।
कूलिंग ऑपरेशन जारी
बचाव अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में फायर फाइटिंग टीमों के पहुंचने और ऑपरेशन शुरू करने के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझाने के बाद भी, टीमों ने घटनास्थल पर कूलिंग ऑपरेशन जारी रखा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आग के दोबारा भड़कने का कोई खतरा न हो। जिला प्रशासन के अनुसार, मदर एंड चाइल्ड हेल्थ (MCH) वार्ड की तीसरी मंजिल पर लगी आग में 14 बच्चे पूरी तरह जल गए। जिला प्रशासन ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही बचाव कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई की। आपातकालीन प्रतिक्रिया के तहत छह दमकल गाड़ियां और चार एम्बुलेंस तैनात की गईं थी।
ये भी पढ़ेंः- इमरान खान पर उच्चतम न्यायालय के फैसले से बौखलाई पाकिस्तान सरकार, पुनर्विचार याचिका दायर
अस्पताल में कैसे लगी आग
दिल को झझकोर देने वाली यह घटना सुबह 6:45 बजे हुई, जब नर्सरी में AC का कंप्रेसर फट गया। धमाका जोरदार था और आग तेजी से नर्सरी में फैल गई, जिससे पूरे इलाके में जहरीला धुआं भर गया। वार्ड में मौजूद मलिक इसरा की भतीजी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि नर्सरी ऐसी इमारत में थी जिसकी मरम्मत और रेनोवेशन का काम चल रहा था। आग पर काबू पाने और मरीजों को बचाने के लिए रेस्क्यू टीमें और फायर ब्रिगेड पहुंचीं, लेकिन बच्चों को बचाया नहीं जा सका; जहरीले धुएं के कारण उनकी मौत हो गई। जिला प्रशासन ने बताया कि छह फायर टेंडर और चार एम्बुलेंस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। उन्होंने बताया कि कई बच्चे बुरी तरह झुलस गए थे।
जांच के लिए समिति गठित
इस घटना ने अस्पताल में सुरक्षा उपायों, खासकर कमजोर नवजात बच्चों वाले वार्ड में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित परिवारों का कहना है कि जब आग लगी तो कोई हॉस्पिटल स्टाफ घटनास्थल पर मौजूद नहीं था। हालांकि जिला प्रशासन ने आग लगने की परिस्थितियों की जांच के लिए एडिशनल डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में एक जांच समिति का गठन किया है।
अधिकारियों ने कहा कि जांच से उन परिस्थितियों का पता चलेगा जिनके कारण नवजात बच्चों की मौत हुई और आपात स्थिति के दौरान की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की जाएगी। घटना के बारे में और जानकारी तथा जांच समिति के निष्कर्षों का इंतजार है। जिला प्रशासन ने कहा कि आग लगने के कारण और इसमें शामिल लापरवाही की जांच के अलावा, समिति मौतों से जुड़ी परिस्थितियों की भी जांच करेगी और जिम्मेदारी तय करेगी।
पीएम शहबाज शरीफ ने जताया दुख
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पाकिस्तान PMO के अनुसार, शहबाज शरीफ ने घटना पर दुख जताया है और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में शहबाज शरीफ ने लिखा, "बच्चों से जुड़ी ऐसी स्थिति असहनीय है।" उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच होनी चाहिए ताकि यह पता चल सके कि किसकी लापरवाही से ऐसा हुआ। एडिशनल डिप्टी कमिश्नर जनरल की अध्यक्षता में एक जांच समिति भी गठित की गई है।
ये भी पढ़ेंः- यूरोप में भीषण गर्मी का कहर! हीटवेव ने तोड़े पिछले रिकाॅर्ड, 35 हजार अतिरिक्त मौतों का अनुमान
अन्य प्रमुख खबरें
-
जेलेंस्की की आलोचना के बावजूद ट्रंप ने रूसी तेल समझौते का बचाव किया, पुतिन को कहा धन्यवाद
2026-10-10
-
Patna से Lucknow जा रही इंडिगो एयरलाइंस की emergency landing
2026-10-08
-
यूक्रेन की नाटो सदस्यता पर अभी नहीं हो रहा कोई विचार: मार्को रुबियो
2026-10-07
-
दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना ढाका, AQI 213 दर्ज
2026-10-06
-
Nobel Prize 2026: वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को मिला भौतिकी का नोबेल
2026-10-06
-
Oman तट के पास जहाज पर हमलाः 11 भारतीय चालक दल के सदस्य घायल
2026-10-06
-
Nigerian सैन्य विमान क्रैश, बेनिन से लागोस जाते समय हादसा, 32 dead
2026-10-06
-
Navi Mumbai इंटरनेशनल Airport का परिवहन नेटवर्क पर जोर, 7 अक्टूबर से संचालित करेगा कई सेवाएं
2026-10-05
-
खतरनाक रूप से निचले स्तर पर पहुंच गए हैं वैश्विक तेल भंडार
2026-10-05
-
Captain मच्छार की पूर्व सहकर्मी टीना ने बताया टेक्निकल पहलू, विमान में अक्सर बाहर से रहता है खतरा
2026-10-05
-
इस्लामाबाद में आज PTI के लिए कर्फ्यू, चुनौतियों के बाद मार्च पर सरकारी कील
2026-10-04
-
अमेरिका ने वीजा बॉन्ड जमा करने के लिए 50 देशों की जारी की लिस्ट
2026-10-03
-
अमेरिका में बलोच समूह मुखर, पाकिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघन पर चिंता
2026-10-03
-
पाकिस्तान की सुरक्षा चुनौतियों में नया मोड़, कई मोर्चों पर बढ़ी मुश्किल
2026-10-02
-
व्लादिमीर पुतिन ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ : कहा, उनके शांति के प्रयास सराहनीय
2026-10-02