पंजगुर जिले के चिडगी इलाके में बलोच विद्रोहियों पर कार्रवाई, सैन्य अभियान में दागे गए मोर्टार शेल, अधिकारियों को बनाया बंधक
खबर सार :-
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत के पंजगुर जिले के चिडगी इलाके में बलोच विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की गई है। खबर है कि इस दौरान अलग-अलग जगहों पर मोर्टार शेल दागे गए। उधर, क्वेटा में पुलिस अधिकारियों को बंधक बनाकर उनके हथियार लूट लिए गए।
खबर विस्तार : -
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने बलोचिस्तान प्रांत के पंजगुर जिले के चिडगी इलाके में कार्रवाई की है। यहां की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। सैन्य अभियान के दौरान पंजगुर जिले में कई जगह तेज धमाके हुए और दहषत का माहौल बना हुआ है। विद्रोहियों ने जवानों के हथियार लूटकर उनके हाथ बांध दिए। द बलोचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस समय चिडगी और आसपास के इलाकों में पाकिस्तान की सेना का अभियान चल रहा है। यह स्थानीय सूत्रों के हवाले से दावा बताया गया है। इसमें कहा गया कि विद्रोहियों के खिलाफ अभियान के दौरान अनेक स्थानों पर मोर्टार शेल दागे गए और उनसे धमाके हुए हैं।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान में ट्रांसपोर्टरों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, ईंधन की कीमतों के खिलाफ खोला मोर्चा
एक दूसरी रिपोर्ट में कहा गया है कि बलोचिस्तान के मध्य शहर और प्रांतीय राजधानी क्वेटा में 8 अगस्त की रात भी ऐसा ही कुछ हुआ था। हथियारबंद लोगों ने कंबरानी रोड पर पुलिस ईगल स्क्वाड को बंधक बनाकर उनके हथियार छीन लिए। इस दौरान गोलीबारी में एक पुलिस का अधिकारी घायल हुआ था। बताया गया है कि हथियारबंद लोगों ने अधिकारियों के हाथ बांध दिए थे। उनके सरकारी हथियार अपने साथ ले गए। अब सेना अपनी कार्रवाई में ड्रोन का सहारा ले रही है।
रात 8 बजे से सुबह 9 बजे तक आवाजाही बंद
द बलोचिस्तान पोस्ट का दावा है कि क्वेटा में सुरक्षा खतरे का अलर्ट जारी है। इसके बाद से पूरे शहर में फ्रंटियर कॉर्प्स और पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। क्वेटा को बलोच लिबरेशन आर्मी से खतरा बताया जा रहा है। 14 अगस्त को क्वेटा शहर पर कब्जा भी हो सकता है। पुलिस के मुताबिक, मजीद ब्रिगेड के सुसाइड बॉम्बर्स समेत 4,000 बलोच लिबरेशन आर्मी के लड़ाके 14 अगस्त को बड़ा प्रयास कर सकते हैं। यह लोग सरकारी इमारतों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाया जा सकता है। क्वेटा, पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाए है। इसी के तहत सुराब जिले में कर्फ्यू लागू कर दिया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह प्रतिबंध 09 से 15 अगस्त तक लागू रहेगा। सरकारी आदेश हैं कि प्रतिदिन रात 8 बजे से सुबह 9 बजे तक लोगों को घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।
सुराब जिले में लगाया गया कर्फ्यू
प्रशासन ने कहा कि कानून-व्यवस्था प्राथमिकता में है। लोगों से सुरक्षा संबंधी निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने और कर्फ्यू की अवधि में सख्ती रहेगी। नागरिकों से कहा गया है कि वह समय का पालन करें। आदेश का उल्लंघन करने वालों को उनके कृत्यों से होने वाले संभावित नुकसान उठाना होगा
FAQ...
खुजदार में बाजार बंद रखने का आदेश क्यों है
खुजदार जिले में प्रशासन ने व्यावसायिक गतिविधियों पर रात के समय रोक लगाई है। उप-आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सभी बाजार, दुकानें, होटल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान रात 8 बजे से सुबह 10 बजे तक बंद रहेंगे।
क्या पाकिस्तान में नगरिकों को लापता कर देते हैं
बलोच नेशनल मूवमेंट के मानवाधिकार विभाग पांक ने पिछले महीने दावा किया था कि सुराब के निगार इलाके से 19 वर्षीय मजदूर सईद अहमद को 12 जुलाई को कथित तौर पर जबरन लापता कर दिया गया। दूसरी ओर खुजदार में बलोच नागरिक इनायतुल्लाह जट्टक की हत्या को लेकर भी बलोच कार्यकर्ताओं और मानवाधिकार समूहों ने चिंता जताई है।
संगठन का सुरक्षा को लेकर दावा क्या है
बलोच वॉयस फॉर जस्टिस का कहना है कि जट्टक की 04 अगस्त को गोली मारकर हत्या कर दी थी। संगठन का दावा है कि इससे कुछ घंटे पहले उनकी बेटी अस्मा जट्टक ने अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी।
यह भी पढ़ें : मरने वालों की सख्या छुपा रहा पाकिस्तान, पुलिस पर भारी पड़ा बलूचिस्तान
अन्य प्रमुख खबरें
-
अयोध्या से जनकपुरधाम जाएगी भारतीय रेल, सीमापार जिम्मेदारी नेपाल सरकार की
2026-11-05
-
Uttarkashi में ड्राइवर का कार से हटा ध्यान, सात में चार लोगों की मौत
2026-11-05
-
missile प्रूफ है American बॉलरूम, छत पर बना 100 ड्रोन क्षमता का पोर्ट
2026-11-05
-
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुनी गईं पिया दांडिया, जयपुर से है पारिवारिक लगाव
2026-11-04
-
US Midterm Election: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में भारतवंशियों का जलवा
2026-11-04
-
बांग्लादेश के मीरपुर में हिंसक झड़प, वेतन बढ़ाने की मांग कर शुरू हुआ बवाल
2026-11-04
-
श्रीनगर में ईडी की कार्रवाई, आतंकी फंडिंग केस में चार ठिकानों पर छापे
2026-11-03
-
नेपाल में हवा में टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक विदेशी नागरिक की मौत
2026-11-03
-
मिसाइल की तरह जलता हुआ गिरा विमान, फ्लोरिडा में नौ लोगों की मौत
2026-11-02
-
भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार घेरा, दुनिया में पाक की हो रही थू-थू
2026-11-02
-
होर्मुज जलडमरूमध्य पर मुकाबले को तैयार ईरान, हमला में परिणाम की चिंता नहीं करेगी सेना
2026-11-01
-
जर्मनी में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए ‘जेन-जी’ तैयार
2026-10-31
-
बांग्लादेश में हिलसा मछली पकड़ने पर रोक हटी, पर्याप्त आपूर्ति पर उठे सवाल
2026-10-30
-
भूटान में शिंताफू झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का अलर्ट
2026-10-30
-
समुद्र से किनारे तक भारत का साथ निभाएगा श्रीलंका, शक्तिप्रदर्शन के दौरान कही यह बात
2026-10-30