Pakistan Mosque Blast: जुमे की नमाज के वक्त 'खैबर पख्तूनख्वा' में आत्मघाती हमला, 15 की मौत, 50 से ज्यादा घायल
खबर सार :-
Pakistan Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वा के कोहाट में ओल्ड पुलिस लाइंस के पास जुमे की नमाज़ के दौरान एक जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट इतना जबरदस्त था की कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई।
खबर विस्तार : -
Pakistan Mosque Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत (Khyber Pakhtunkhwa) में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटनी सामने आई है। यहां कोहाट ज़िले के पुलिस लाइंस इलाके में एक मस्जिद के पास हुए ज़बरदस्त धमाके में 15 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 5 पुलिसकर्मी और 11 आम नागरिक शामिल हैं। जबकि हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह धमाका जुमे की नमाज के दौरान हुआ, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। जिला मुख्यालय (DHQ) अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट ताहिर अली शाह ने बताया कि अस्पताल में 15 शव और 50 से ज्यादा घायल लोग लाए गए हैं। घायलों में कई पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
धमाके से आस-पास की इमारतें हुईं क्षतिग्रस्त
पुलिस के मुताबिक धमाका इतना जबरदस्त था कि मस्जिद का बाहरी हिस्सा पूरी तरह तबाह हो गया। साथ ही घटनास्थल पर एक बड़ा गड्ढा बन गया। पुलिस के अनुसार विस्फोटक से लदा एक वाहन ओल्ड पुलिस लाइन्स के गेट से टकराया, जिससे धमाका हुआ। धमाके से मस्जिद का बाहरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और एक दीवार गिर गई। बताया जा रहा है कि धमाके में आस-पास की इमारतें भी क्षतिग्रस्त हुईं। घटना के तुरंत बाद पुलिस लाइंस इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए। मलबे को हटाने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू किया। फिलहाल बचाव अभियान जारी है।
ये भी पढ़ें:- पूर्वोत्तर रेलवे का लक्ष्य, भूटान, नेपाल व बांग्लादेश जाएगी भारतीय रेल
पुलिस लाइंस के गेट से टकराई विस्फोटकों से लदी गाड़ी
खैबर पख्तूनख्वा के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IGP) जुल्फिकार हमीद ने मुताबिक, यह एक आत्मघाती हमला था। उन्होंने बताया कि वाहन के गेट से टकराते ही धमाका हुआ और उसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। IGP के अनुसार खैबर पख्तूनख्वा पुलिस आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से डटी हुई है और ऐसे हमले पुलिसकर्मियों का हौसला नहीं तोड़ सकते। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा और आतंकवादियों और उनके साथियों को इस हरकत की कीमत चुकानी होगी।
खैबर पख्तूनख्वा के सीएम ने मांगी घटना की रिपोर्ट
खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों को निशाना बनाना पूरी तरह गलत है और किसी भी हाल में इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के लिए तुरंत इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। अफरीदी ने कहा, "आतंकवादियों की ऐसी हरकतें देश के हौसले को नहीं तोड़ पाएंगी।" खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर फैसल करीम कुंडी ने भी धमाके की निंदा की।
10 सितंबर को बलूचिस्तान में हुआ था हमला
गौरतलब है कि यह धमाका ऐसे समय में हुआ है जब पाकिस्तान खासकर खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) और बलूचिस्तान प्रांतों में कानून लागू करने वाले कर्मियों को निशाना बनाकर किए जा रहे हमलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इससे पहले, 10 सितंबर को अज्ञात हमलावरों ने बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले के कंक इलाके में एक पुलिस चौकी को निशाना बनाया था, जिसमें एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई थी और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया।
इस्लामाबाद स्थित थिंक टैंक 'पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज' की मासिक सुरक्षा रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई में 144 हमलों की तुलना में अगस्त में पाकिस्तान में 199 आतंकी हमले दर्ज किए गए। अगस्त में हुए इन हमलों में 158 लोगों की जान चली गई और 181 लोग घायल हो गए। वहीं जनवरी से अब तक पाकिस्तान में आतंकवाद से जुड़ी 990 घटनाएं हुई हैं, जिनमें 1,129 लोगों की मौत हुई है।
ये भी पढ़ेंः- बांग्लादेश ट्रिब्यूनल ने 7 नेताओं को सुनाई सजा-ए-मौतः अवामी लीग बोला, फैसला एकतरफा और मनगढ़ंत
अन्य प्रमुख खबरें
-
श्रीनगर में ईडी की कार्रवाई, आतंकी फंडिंग केस में चार ठिकानों पर छापे
2026-11-03
-
नेपाल में हवा में टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक विदेशी नागरिक की मौत
2026-11-03
-
मिसाइल की तरह जलता हुआ गिरा विमान, फ्लोरिडा में नौ लोगों की मौत
2026-11-02
-
भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार घेरा, दुनिया में पाक की हो रही थू-थू
2026-11-02
-
होर्मुज जलडमरूमध्य पर मुकाबले को तैयार ईरान, हमला में परिणाम की चिंता नहीं करेगी सेना
2026-11-01
-
जर्मनी में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए ‘जेन-जी’ तैयार
2026-10-31
-
बांग्लादेश में हिलसा मछली पकड़ने पर रोक हटी, पर्याप्त आपूर्ति पर उठे सवाल
2026-10-30
-
भूटान में शिंताफू झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का अलर्ट
2026-10-30
-
समुद्र से किनारे तक भारत का साथ निभाएगा श्रीलंका, शक्तिप्रदर्शन के दौरान कही यह बात
2026-10-30
-
नार्थ कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च पर साझा की जानकारी
2026-10-30
-
Pakistan और बांग्लादेश पर आशंका: गुजरात भेजे गए थे धमकी भरे दो ईमेल
2026-10-28
-
फिलीपींस में मुद्दे पर बोलेंगे राजनाथ, रक्षा सहयोग पर बनाएंगे सहमति!
2026-10-27
-
शक्तिशाली होने का सपना देख रहा Pakistan, तीन देश बनाएंगे organization
2026-10-27
-
सर्बिया चुनाव: छात्र आंदोलन की ऐतिहासिक जीत, वुसिक ने मानी हार
2026-10-26
-
बांग्लादेश में डेंगू का कहर! 24 घंटों में 2,249 नए मामलों की पुष्टि
2026-10-26