Pakistan Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में भीषण विस्फोट, 14 लोगों की मौत
खबर सार :-
Pakistan Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तानी पुलिस अधिकारियों को निशाना बनाकर बम विस्फोट हुआ है। हमले 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 18 अन्य घायल हैं।
खबर विस्तार : -
Pakistan Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत (Khyber Pakhtunkhwa) एक पुलिस स्टेशन में रविवार को एक जोरदार विस्फोट हुआ। जिसमें 4 पुलिसकार्मियों समेत 14 लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह एक आत्मघाती हमला था, जिसमें पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया गया। सोशल मीडिया पर धमाके के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। धमाके के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। पाकिस्तानी पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
किसी संगठन नहीं ली हमले की जिम्मादारी
पाकिस्तानी मीडिया डॉन के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब सैकड़ों लोग स्वात के जिले के एक पुलिस स्टेशन के पास कबाल चौक पर एक पब्लिक प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे थे। स्वात जिले के पुलिस ऑफिसर उमर खान ने बताया कि इसी दौरान एक युवक कबाल पुलिस स्टेशन के गेट के पास पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने उसे रोकने और उसकी तलाशी लेने की कोशिश की, लेकिन उसने मना कर दिया। इससे पहले कि पुलिस एक्शन ले पाती, युवक ने खुद को उड़ा लिया।
इस हमले में 4 पुलिसकर्मियों समेत 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को पास के सैदु शरीफ टीचिंग हॉस्पिटल ले जाया गया। हालांकि अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। यह एक आत्मघाती हमला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस हाई अलर्ट पर है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
Khyber Pakhtunkhwa Blast: हमले में 9 पुलिसकर्मियों के मारे जाने की खबर
डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा के इंस्पेक्टर जनरल (IG) जुल्फिकार हमीद ने कहा कि यह हमला फितना अल-खवारिज नाम के ग्रुप ने किया था, जिसका इस्तेमाल सरकार बैन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से जुड़े मिलिटेंट्स के लिए करती है। हमीद ने कहा कि पुलिस ने हमले का जवाब दिया और मौके पर और फोर्स भेजी गई। उन्होंने कहा कि पुलिस और हथियारबंद हमलावरों के बीच हुई गोलीबारी में एक डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (DSP) समेत नौ पुलिसवाले मारे गए और 28 दूसरे घायल हो गए। ये घटनाएं ऐसे समय में हुई हैं जब पाकिस्तान में पुलिसवालों पर हमलों में बढ़ोतरी हो रही है, खासकर बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा जैसे बॉर्डर वाले इलाकों में।
आतंकवाद के खिलाफ रैली निकाल रहे थे लोग
धमाके से पहले, रविवार को कई लोग आतंकवाद के खिलाफ शांति रैली कर रहे थे। रैली के दौरान, प्रदर्शनकारियों ने स्वात में बढ़ती आतंकवादी घटनाओं की निंदा की। डॉन के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनके आंदोलन का एकमात्र मकसद इलाके में शांति बहाल करना और आतंकवाद को खत्म करना है। उन्होंने कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है। अगर असुरक्षा का माहौल बना रहा, तो इससे बड़े पैमाने पर लोगों में गुस्सा फैल सकता है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन शांतिप्रिय नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई करता है, जबकि आतंकवादी स्वात के पहाड़ी इलाकों में खुलेआम सक्रिय हैं।
ये भी पढ़ेंः- Pakistan के Broad Peak पर हिमस्खलन, 4 पर्वतारोहियों की मौत, निर्मल पुर्जा समेत 6 लापता
अन्य प्रमुख खबरें
-
इंडोनेशिया जहाज हादसा: 5 की मौत, 41 लापता
2026-08-02
-
अब घर में घुसकर मारेगा ईरान, जंग में दम भरेगा तेहरान
2026-08-02
-
आतंकी निशाने पर थे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी
2026-08-01
-
जापान के आओमोरी में 5.8 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी नहीं
2026-08-01
-
ईरान ने तोड़ा भरोसा, हम उन पर जोरदार प्रहार करेंगेः ट्रंप
2026-08-01
-
Pakistan के Broad Peak पर हिमस्खलन, 4 पर्वतारोहियों की मौत, निर्मल पुर्जा समेत 6 लापता
2026-08-01
-
15 साल के गणेश यादव की मौत के बाद नेपाल में तनाव, पीएम व गृह मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन
2026-07-31
-
White House का दावा- China ने अमेरिकी वोटरों का डेटा किया हैक
2026-07-31
-
ईरान ने शेख ईसा एयरबेस पर हमले में अमेरिकी संपत्तियों को बनाया निशाना
2026-07-31
-
पाकिस्तान के लाहौर में अचानक ढही तीन मंजिला इमारत, 11 लोगों की मौत
2026-07-30
-
नेपाल में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प के बाद तनाव, सुनसरी में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू
2026-07-30
-
जाॅर्डन में हमले का अमेरिका ने दिया जवाब, ईरान में IRGC के दर्जनों ठिकानों पर मिसाइलों से हमला
2026-07-30
-
PoK में हालात बेकाबू; निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना चला रहीं गोलियां, 2 दिन में 40 की मौत
2026-07-29
-
जापान में जबरदस्त भूकंप से 13 की मौत, शाॅपिंग सेंटर में हुए धमाके में दो महिलाओं की गई जान
2026-07-29
-
जापान में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, सुनामी की चेतावनी, तटों से दूर रहने की अपील
2026-07-28