PoK में हालात बेकाबू; निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना चला रहीं गोलियां, 2 दिन में 40 की मौत
खबर सार :-
पीओके में हालात लगातार बेकाबू होते जा रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ पीओके में विरोध-प्रदर्शनों पर काबू पाने के लिए पाकिस्तानी सेना सख्त कार्रवाई कर रही है। सेना की कार्रवाई में दो दिनों में 40 लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है। PoK स्थित 'जम्मू-कश्मीर मानवाधिकार ऑब्जर्वेटरी' (JKHRO) ने संयुक्त राष्ट्र से दखल की मांग की है।
खबर विस्तार : -
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बढ़ते विरोध-प्रदर्शनों को दबाने के लिए पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने सख्त कार्रवाई की। खबरों के मुताबिक, इस कार्रवाई में लगभग 40 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए।
कई रिपोर्टों का हवाला देते हुए, यूनाइटेड कश्मीर पीपल्स नेशनल पार्टी (UKPNP) ने बुधवार को आरोप लगाया कि 27 और 28 जुलाई के बीच रावलकोट, मीरपुर और अन्य इलाकों में लगभग 40 आम नागरिकों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हुए और उन्हें मनमाने ढंग से गिरफ्तार किया गया।
5 जून से अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत
गहरी चिंता जाहिर करते हुए, संगठन ने दावा किया कि 5 जून से अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, सैकड़ों घायल हुए हैं और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा कथित तौर पर सैकड़ों लोगों को जबरदस्ती गायब कर दिया गया है। पाकिस्तानी बलों की कार्रवाई की निंदा करते हुए, UKPNP ने कहा, "शांतिपूर्ण नागरिकों के खिलाफ जरूरत से ज्यादा या गैर-कानूनी बल का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों का गंभीर उल्लंघन है और यह अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अपराध की श्रेणी में आ सकता है।" संगठन ने संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तुरंत दखल देने की अपील की। उसने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, घटनाओं की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच कराने और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दायित्वों का पालन करने के उपाय करने की मांग की।
यह भी पढ़ेंः-यूएन की चेतावनी: वैश्विक फंडिंग में भारी गिरावट से बढ़ा दुनिया भर में एचआईवी महामारी फैलने का खतरा
दो दिनों में 38 कश्मीरी प्रदर्शनकारियों की हत्या
जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के नेता सरदार अम्मान खान ने बुधवार को आरोप लगाया कि पाकिस्तानी बलों ने पिछले दो दिनों में दर्जनों प्रदर्शनकारियों की "बेरहमी से हत्या" की है। उन्होंने इस कार्रवाई को "निहत्थे नागरिकों का नरसंहार" बताया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखते हुए, अम्मान खान ने कहा, "सिर्फ दो दिनों में, पाकिस्तानी बलों ने 38 शांतिपूर्ण कश्मीरी प्रदर्शनकारियों की बेरहमी से हत्या कर दी है। यह कानून का पालन नहीं है; यह अपने बुनियादी अधिकारों की मांग कर रहे निहत्थे नागरिकों का नरसंहार है।" उन्होंने आरोप लगाया कि PoK में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं और पाकिस्तानी प्रशासन शांतिपूर्ण आवाजों का जवाब जानलेवा बल के इस्तेमाल से दे रहा है। हिंसा को तुरंत रोकने, मृतकों को न्याय दिलाने और घटनाओं की स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए, अम्मान खान ने कहा, "दुनिया बेगुनाह नागरिकों की मौत पर चुप नहीं रह सकती।"
कई दिनों से नाकेबंदी, कर्फ्यू और संचार सेवाएं बंद
PoK में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों को इस्लामाबाद के लंबे समय से चले आ रहे नियंत्रण के लिए एक खुली चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है। आरोप है कि इसके जवाब में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है, जिसमें निर्दोष लोग मारे गए हैं, कई लोग घायल हुए हैं और बड़े पैमाने पर लोगों को प्रताड़ित किया गया है। इस इलाके में कई दिनों से सख्त नाकेबंदी, कर्फ्यू और संचार सेवाओं पर पूरी तरह रोक लगी हुई है।
मानवाधिकार संगठन ने की संयुक्त राष्ट्र से दखल की मांग
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात को देखते हुए मानवाधिकारों के दस्तावेजीकरण और निगरानी के लिए काम करने वाले एक संगठन ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय (OHCHR) से दखल की मांग की है। PoK स्थित 'जम्मू-कश्मीर मानवाधिकार ऑब्जर्वेटरी' (JKHRO) ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क से तुरंत दखल देने की अपील की। संगठन ने बताया कि ये मौतें तब हुईं जब 'जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी' (JAAC) द्वारा आयोजित एक शांतिपूर्ण लॉन्ग मार्च 27 जुलाई को रावलकोट से मुजफ्फराबाद की ओर फिर से शुरू हुआ। JAAC का हवाला देते हुए संगठन ने कहा, "बड़ी संख्या में आम नागरिक इस मार्च में शामिल हुए, जिसमें अनुमानित तौर पर 1 लाख से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया।"
यह भी पढ़ेंः- UN में भारत का दो टूक संदेश: आतंकवाद बंद करो, तभी बहाल होगी सिंधु जल संधि
अन्य प्रमुख खबरें
-
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: ’सौदागर‘ नहीं .‘दोस्त’ चाहिए!
2026-09-12
-
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति
2026-09-11
-
कांगो में 27 बच्चों की जलकर मौत, 300 घर राख
2026-09-11
-
बांग्लादेशः नहीं रहीं चिन्मय कृष्ण दास की मां, कोर्ट से नहीं मिली पैरोल
2026-09-10
-
नेपाल में LPG संकट, 3,000 रुपये में बिक रहा सिलेंडर; मंत्री का इस्तीफा
2026-09-10
-
मिडटर्म चुनाव का परिणाम तय करेगा डोनाल्ड ट्रंप के एजेंडे का भविष्य
2026-09-10
-
इजरायल ने दिया यरुशलम में ब्रिटिश दूतावास बंद करने का आदेश
2026-09-09
-
अमेरिका ने ईरान के खिलाफ शुरू किया ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट
2026-09-09
-
ईरान का जोरदार पलटवार, जॉर्डन में US बेस पर दागी मिसाइलें
2026-09-09
-
कांगो में इबोला बेकाबू, संक्रमण के बदलते पैटर्न ने बढ़ाई WHO की चिंता
2026-09-09
-
दक्षिण कोरिया ने परमाणु पनडुब्बी विकसित करने की दिशा में उठाया कदम
2026-09-08
-
पश्चिमी हवाई द्वीपों की ओर बढ़ा हरिकेन लोवेल, लोगों की जान पर मंडराया खतरा
2026-09-08
-
रूस और उत्तर कोरिया के बीच शुरू हुआ पहला 'रोड ब्रिज'
2026-09-07
-
बांग्लादेश: जमानत के बाद भी चिन्मय कृष्ण दास की रिहाई न होने पर हिंदू संगठनों में आक्रोश
2026-09-07
-
ईरान में ईंधन टैंकर में धमाका, हादसे में 11 लोगों की मौत, सात लोग घायल
2026-09-06