रूसी राष्ट्रपति पहुंचे भारत, दुनिया की नजरें पुतिन-मोदी की द्विपक्षीय वार्ता पर
खबर सार :-
नई दिल्ली : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और मोदी की रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ बैठकें होनी हैं। 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूसी राष्ट्रपति देश की राजधानी पहुंचे हुए हैं। आज होने वाली पुतिन और मोदी की द्विपक्षीय वार्ता को लेकर दुनिया की नजरें भारत पर टिकी हुई हैं।
खबर विस्तार : -
नई दिल्लीः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच गए हैं। पुतिन का विमान रात करीब तीन बजे नई दिल्ली पहुंचा। इस दौरान हवाई अड्डे पर विदेश राज्यमंत्री केवी सिंह ने उनके स्वागत के लिए मौजूद रहे। उसके बाद पुतिन का काफिला एयरपोर्ट से अपने गंतव्य की ओर गया। आज पुतिन की प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता होगी।
मोदी और पुतिन बैठेंगे आमने-सामने
दरअसल, फरवरी 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू हुआ था। उसके बाद से रूस के बाहर हो रहे किसी बड़े आयोजन में पुतिन व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हुए। यह उनकी 2022 के बाद की पहली भागीदारी है। वह ऐसे अंतरराष्ट्रीय संगठन में भाग लेने पहुुंचे हैं, जो दुनिया की प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए है। पुतिन की मोदी के साथ जिन विषयों पर चर्चा हो सकती है, उनमें एसयू-57 फाइटर जेट और अपडेटेड ब्रह्मोस के साथ ही कई रक्षा समझौते शामिल किए जा सकते हैं। ब्रिक्स सम्मेलन में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी पहुंचने वाले हैं। इनमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पहंुचना भी महत्वपूर्ण है। उनकी प्रधानमंत्री मोदी के साथ भी वार्ता होनी है। ऐसे में अस्थिर वैश्विक हालात खासकर पश्चिम एशिया और यूक्रेन युद्ध के बीच ब्रिक्स देशों में सहयोग बड़ा असर डालेंगे।
यह भी पढ़ें : LVM3 Mission की दिशा में एक कदम आगे बढ़ा ISRO, 220 केएन थ्रस्ट पर सीई20 क्रायोजेनिक इंजन का किया सफल हॉट टेस्ट
चीन के राष्ट्रपति से कल होगी मुलाकात
मोदी-शी और मोदी-पुतिन की बैठकों पर दुनियाभर की निगाहें इसलिए भी हैं, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसलों से कई देश परेशान हैं। चीन और भारत पर उनका टैरिफ वार के के बीच तनाव का माहौल बना, वहीं चीन-भारत और भारत-रूस के बीच सहयोग एवं समझौते बढ़ाए जा सकते हैं। इन बैठकों के साथ ही ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए रूस के विदेशमंत्री सर्गेई लावरोव और रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव भी नई दिल्ली पहुंच चुके हैं।
यद्यपि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12 सितंबर की दोपहर दिल्ली पहुंचने वाले हैं। 2025 में इंडोनेशिया इस संगठन से जुड़ा, इसलिए उसकी भागीदारी महत्वपूर्ण है। सम्मेलन में 11 देशों के इस समूह के प्रतिनिधि भारत की राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेंगे। इनमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के अलावा 2024 में पांच और देश-मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जुड़े हैं, उनकी भी मौजूदगी रहेगी।
राष्ट्रपति भवन संग्रहालय और अमृत उद्यान बंद
18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में सुरक्षा के मद्देनजर नई दिल्ली के भारत मंडपम के अलावां दिल्ली के कई प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी मंें अगले तीन दिन राष्ट्रपति भवन म्यूजियम और अमृत उद्यान बंद रहेंगे। दिल्ली में अधिकारियों ने मीडिया को दी एडवाइजरी में बताया है कि राष्ट्रपति भवन म्यूजियम और अमृत उद्यान को शुक्रवार से रविवार तक विजिटर्स के लिए बंद रखा गया है। एक अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार शनिवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में चेंज ऑफ गार्डश् सेरेमनी भी नहीं होगी। सम्मेलन में वीवीआईपी के अलावा संबंधित लोगों का आना.जाना रहेगा। ऐसे में ब्रिक्स प्रतिनिधियों को शिखर सम्मेलन स्थल के आसपास के इलाकों में आम लोगों की आवाजाही परेशानी दे सकती है।
शुक्रवार से तीन दिन तक बदली रहेगी दिल्ली
दिल्ली मेट्रो भी अपने म्यूजियम को शुक्रवार से तीन दिनों तक बंद रखेगा। सम्मेलन को लेकर कई और प्रतिष्ठानों पर बंदी रहेगी। दिल्ली सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय एवं केंद्र सरकार के कार्यालयों में छुट्टी की घोषणा कर एक आधिकारिक सर्कुलर जारी किया है। इसलिए कार्यालयों के खुले होने की जानकारी लेकर ही जाना उचित रहेगा। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने भी एक ट्रैफिक एजवाइजरी जारी की। इसके अनुसार दिल्ली के मुख्य रास्तों पर दोपहर 2 बजे से रात 8.30 बजे तक ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा।
पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। डायवर्जन के लिए समय लेकर निकलें। इमरजेंसी और जरूरी सेवाओं वाली गाड़ियों को निकलने में मदद करें। एक और परिवर्तन में 12 सितंबर को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत अब 10 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। निचली अदालतों में 11 और 12 सितंबर को छुट्टी रहेगी। इन मामलों की 14 सितंबर को सुनवाई होगी।
यह भी पढ़ें : स्पेलिंग में फर्क का नतीजा, भारत रत्न से सम्मानित सीएनआर राव को एसआईआर का नोटिस
अन्य प्रमुख खबरें
-
सर्बिया चुनाव: छात्र आंदोलन की ऐतिहासिक जीत, वुसिक ने मानी हार
2026-10-26
-
बांग्लादेश में डेंगू का कहर! 24 घंटों में 2,249 नए मामलों की पुष्टि
2026-10-26
-
एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान
2026-10-25
-
Zelenskyy, त्रिपक्षीय बैठक में होंगे शामिल, जमीन छोड़ने को तैयार नहीं
2026-10-25
-
रक्षा निर्यात में India की छलांग: Europe में भारतीय हथियारों की मांग बढ़ी
2026-10-24
-
Odisha में नेशनल अर्बन कॉन्क्लेव-2026 का CM ने किया शुभारंभ
2026-10-24
-
Zelenskyy ने कहा, मुद्दों से भटका रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप
2026-10-24
-
Trump की पत्नी करा रहीं मध्यस्थता, Oleshky में फंसे लोगों में उम्मीद जगी
2026-10-24
-
ताइवान में टाइफून ‘चांपी’ को लेकर अलर्ट, भारी बारिश के आसार
2026-10-23
-
तिब्बत के साथ-साथ पाकिस्तान, अफगानिस्तान और चीन में भूकंप के झटके
2026-10-23
-
Tibet Earthquake: तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके
2026-10-22
-
भारत-पोलैंड की नई रणनीति: खनिज, रक्षा और व्यापार पर बड़ा जोर
2026-10-22
-
आकर्षित कर रहे थे धार्मिक नाम, केदार, त्रिदेव, अलकनंदा खूब भाए
2026-10-22
-
Hormuz जलडमरूमध्य में तनाव: टैंकर पर हमला; सभी 21 भारतीय सुरक्षित
2026-10-22
-
चीन का गोल्ड रिजर्व 2,410 टन पार, डॉलर को चुनौती देने की तैयारी
2026-10-19