Teachers' Day : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से करेंगी सम्मानित
खबर सार :-
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगी। वहीं, उत्तर प्रदेश में 81 शिक्षकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में राज्यस्तरीय पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली: इस साल नेशनल टीचर्स अवार्ड्स के लिए 48 शिक्षकों का चयन किया गया है। इनका चुनाव करने में कई प्रक्रियाओं को अपनाया गया है। देश के अलग-अलग इलाकों और प्रशासनिक क्षेत्रों में काम करने वाले शिक्षकों में 26 पुरुष और 22 महिलाएं शामिल हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शनिवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में शिक्षक दिवस के अवसर पर इन शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करेंगी।
डॉक्यूमेंट्री दिखाकर बेहतरीन काम का होगा प्रदर्शन
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में शिक्षक दिवस के अवसर पर एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएंगी। इस दौरान हर अवॉर्ड पाने वाले के बेहतरीन काम और उपलब्धियों को सार्वजनिक किया जाएगा। पुरस्कृत शिक्षक ने स्कूली शिक्षा में क्या योगदान दिया है और अपने स्टूडेंट्स की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए किस तरह के कदम उठाए हैं, इन प्रयासों की डॉक्यूमेंट्री भी दिखाया जाएगा।
यह भी पढ़ें : NEET PG 2026: 340 शहरों में होगी परीक्षा, 2.73 लाख से ज्यादा मेडिकल ग्रेजुएट होंगे शामिल
योग्य शिक्षकों को शिक्षा मंत्रालय के पोर्टल के जरिए चयनित किया
इस साल नेशनल टीचर्स अवार्ड्स के लिए जिन 48 शिक्षकों का चयन किया गया है, उनमें 26 पुरुष और 22 महिलाएं शामिल हैं। इनका सिलेक्शन एक पारदर्शी और ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए होता है। यह प्रक्रिया उन शिक्षकों को पहचानने के लिए बनाई गई है, जिन्होंने अपनी ड्यूटी और कर्तव्य निष्ठा के प्रति असाधारण समर्पण दिखाया है। ऐसा आयोजन हर साल शिक्षा मंत्रालय की ओर से स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग शिक्षक दिवस के अवसर पर करता है। इसमें देश भर के कुछ बेहतरीन शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। यह उच्चस्तरीय कार्यक्रम होता है।
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए योग्य शिक्षकों को शिक्षा मंत्रालय के पोर्टल के जरिए चयनित किया गया है। इन्होंने दिए गए गाइडलाइन पर ऑनलाइन खुद को नॉमिनेट करने के लिए आमंत्रित किया गया था। यह प्रक्रिया का द्वितीय चरण था। तीसरे चरण में नॉमिनेशन की प्रक्रिया अपनाई गई। 15 जून से 20 जुलाई तक का समय इस चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए दिया गया। देशाभर से बड़ी संख्या में शिक्षकों ने इसमें भाग लिया। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का मकसद देश के कुछ बेहतरीन शिक्षकों के खास योगदान को प्रोत्साहित करना है।
नेशनल टीचर्स अवार्ड्स में 26 पुरुष और 22 महिलाएं पुरस्कृत होंगे
उनकी मेहनत पर मिले प्रतिफल का जश्न मनाना कार्यक्रम का उद्देश्य है। वह शिक्षक सम्मानित किए जाते हैं जो अपनी जिम्मेदारी के प्रति समर्पण, कड़ी मेहनत और लगन से स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाकर अपने स्टूडेंट्स की जिंदगी को भी संवारा है। इस साल, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर चरणबद्ध तरीके से चयन किया है। चुने गए 48 पुरस्कार विजेताओं में अलग-अलग तरह के शिक्षक हैं। यह देशभर के 27 राज्यों, सात केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के छह संगठनों से चुने गए हैं।
इस साल नेशनल टीचर्स अवार्ड्स में 26 पुरुष और 22 महिलाएं राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कृत होंगे। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का उद्देष्य बेहतरीन शिक्षा व्यवस्था बनाए रखना हैं। यह तभी हो सकता है, जबकि अच्छा योगदान करने वालों का उत्साह बढ़ाया जाएगा। विज्ञान भवन में होने वाले अवॉर्ड समारोह में चुने गए शिक्षक एक साथ आएंगे। एक बेहतरीन जश्न के दौरान अवॉर्ड पाने वालों पर बनी शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री उनके काम, उपलब्धियों और पढ़ाने के तरीकों से लाए गए बदलावों को और उजागर करेंगी।
स्टेट टीचर अवॉर्ड के लिए उत्तर प्रदेश में 81 शिक्षकों को चुना गया
स्टेट टीचर अवॉर्ड के लिए हिमाचल प्रदेश के 26 शिक्षकों को चुना गया है। इसमें 21 स्कूल शिक्षक और 5 कॉलेज शिक्षक शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में 81 शिक्षकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से स्टेट टीचर अवॉर्ड और मुख्यमंत्री शिक्षक अवॉर्ड मिलेगा। गोरखपुर के योगीराज बाबा गंभीरनाथ ऑडिटोरियम यह अवॉर्ड समारोह होगा। इस ग्रुप में बेसिक शिक्षा विभाग के 61 शिक्षक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के 20 शिक्षक शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : SSC JE Recruitment 2026: 1,748 पदों पर बंपर भर्ती, 22 सितंबर तक करें आवेदन
अन्य प्रमुख खबरें
-
JSSC-CGL Appointment: हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
2026-10-08
-
quantum computing की दिशा में बढ़ रहे युवा, LUCKNOW में ट्रैफिक से निपटने के सुझाव दिए
2026-10-08
-
ECHS Recruitment 2026: मेडिकल समेत 23 पदों पर भर्ती
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल में 14,454 नई भर्तियों को मिली मंजूरी
2026-10-06
-
Spices Board Recruitment 2026: स्पाइसेस बोर्ड में सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-05
-
DRDO RCI Recruitment: अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती
2026-10-03
-
IIT Delhi Recruitment 2026: 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-10-02
-
DSSSB Recruitment 2026: असिस्टेंट सहित कई पदों पर निकली भर्ती
2026-10-01
-
ITBP में खेल कोटा से 126 पदों पर भर्ती, 3 अक्टूबर से आवेदन
2026-09-29
-
11 दिवसीय 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला एक अक्टूबर से प्रारम्भ, कलाकारों की होंगी प्रस्तुतियां
2026-09-29
-
bhu के व्यवहारिक कला विभाग के two research papers अंतरराष्ट्रीय मंच पर होंगे प्रस्तुत
2026-09-28
-
केनरा बैंक में निकली बंपर भर्तियां, जानें योग्यता और फीस
2026-09-28
-
शिक्षा के लिए बच्चों का प्रोत्साहन, देवीपाटन मंडल में बांटी एक लाख स्टडी टेबल
2026-09-27
-
SBI Recruitment 2026: 207 पदों पर भर्ती का मौका
2026-09-26
-
150 साल पूरे होने पर एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने गाया वंदेमातरम
2026-09-25