अमेरिका का 'ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट' शुरू, ईरान को आर्थिक सहारा देने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी
खबर सार :-
अमेरिका ने ईरान के खिलाफ ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट शुरू किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने ईरानी सरकार को आर्थिक सहारा देने वाली कंपनियों को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।
खबर विस्तार : -
वॉशिंगटन: अमेरिका ने ईरान के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंध की चेतावनी को अमल में लाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने ईरान के खिलाफ ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट की शुरूआत की हैं अमेरिकी वित्त मंत्री ने कहा कि ईरान के खिलाफ हमने जो चेतावनी दी थी उस पर अब कार्रवाई शुरू कर दी है। अमेरिकी वित्त मंत्री ने ईरानी सरकार को आर्थिक सहारा देने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। ईरानी सरकार को आर्थिक सहायता देने वाली उन कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगाए हैं जो अब भी महान एयर का समर्थन कर रही हैं। वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में जानकारी साझा करते हुए कहा कि ईरान की बाकी एयरलाइंस के साथ कारोबार करने वाले सभी लोगों के लिए एक चेतावनी है।
'महान एयर' का समर्थन कर रही कंपनियों पर लगाए प्रतिबंध
बेसेंट ने पोस्ट में लिखा, "ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट के तहत हमने वादा किया था कि ईरानी सरकार को आर्थिक सहारा देने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। आज हमने उस वादे को पूरा करते हुए उन कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए हैं जो अब भी 'महान एयर' का समर्थन कर रही हैं। उन्होंने लिखा, ''इसे ईरान की बाकी एयरलाइंस के साथ कारोबार करने वाले सभी लोगों के लिए एक चेतावनी समझा जाए। आज हमने उन सभी एयरलाइंस पर भी प्रतिबंध लगाए हैं। यदि आप उनके साथ व्यापार करते हैं, तो आपको वैश्विक वित्तीय प्रणाली से बाहर किए जाने का जोखिम उठाना पड़ सकता है।
तेहरान की आर्थिक जीवनरेखाओं को काटकर अलग-थलग करना है लक्ष्य
इससे पहले ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट कह चुके हैं कि अमेरिका का लक्ष्य तेहरान की आर्थिक जीवनरेखाओं को काटकर उसे पूरी तरह अलग-थलग करना है। हमारा लक्ष्य इस दमनकारी शासन को सहारा देने वाली हर आर्थिक जीवनरेखा को काट देना है, जब तक कि तेहरान पूरी तरह अकेला न पड़ जाए। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी ने चेतावनी देते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिकी ट्रेजरी विभाग इस शासन को सहारा देने वाली हर आर्थिक मदद और संसाधन के रास्ते को बंद करता रहेगा, जब तक कि तेहरान पूरी तरह अलग-थलग न पड़ जाए। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य इस दमनकारी शासन को सहारा देने वाली हर आर्थिक जीवनरेखा को काट देना है, जब तक कि तेहरान पूरी तरह अकेला न पड़ जाए।
ईरान को खत्म करने की दिशा में काम कर रहा अमेरिका
बेसेंट ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने ऐसा कदम उठाया है, जिसे उनके पूर्ववर्ती लंबे समय से टालते रहे थे। उनके नेतृत्व में अमेरिका अब केवल ईरान से जुड़े खतरे को संभालने या नियंत्रित करने की कोशिश नहीं कर रहा है, बल्कि उसे पूरी तरह खत्म करने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग अमेरिका के साथ खड़े होंगे, उन्हें हमारी साझेदारी के फायदे मिलेंगे। लेकिन जो लोग खुद को तेहरान से जोड़कर रखेंगे, उन्हें भी एक कमजोर पड़ते और अलग-थलग होते जा रहे शासन के साथ अलगाव का सामना करना पड़ेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
इजरायल ने दिया यरुशलम में ब्रिटिश दूतावास बंद करने का आदेश
2026-09-09
-
ईरान का जोरदार पलटवार, जॉर्डन में US बेस पर दागी मिसाइलें
2026-09-09
-
कांगो में इबोला बेकाबू, संक्रमण के बदलते पैटर्न ने बढ़ाई WHO की चिंता
2026-09-09
-
दक्षिण कोरिया ने परमाणु पनडुब्बी विकसित करने की दिशा में उठाया कदम
2026-09-08
-
पश्चिमी हवाई द्वीपों की ओर बढ़ा हरिकेन लोवेल, लोगों की जान पर मंडराया खतरा
2026-09-08
-
रूस और उत्तर कोरिया के बीच शुरू हुआ पहला 'रोड ब्रिज'
2026-09-07
-
बांग्लादेश: जमानत के बाद भी चिन्मय कृष्ण दास की रिहाई न होने पर हिंदू संगठनों में आक्रोश
2026-09-07
-
ईरान में ईंधन टैंकर में धमाका, हादसे में 11 लोगों की मौत, सात लोग घायल
2026-09-06
-
पाकिस्तान की कलंक कथा: हर सोलह में एक बच्चा घुटन में!
2026-09-05
-
नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या 1,252 के पार, हजारों अब भी लापता
2026-09-04
-
नेपाली सुरंग से 9 दिन बाद निकाले दो लोग, अंदर से आ रही थी आवाज
2026-09-04
-
यूएस प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप का दावा, युद्ध जल्द होगा समाप्त
2026-09-04
-
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बर्ड फ्लू का मिला खतरनाक एच5एन1 स्ट्रेन
2026-09-04
-
'ISRO की शानदार उपलब्धि, भारत के गर्व के पल, GSLV-F17 की सफल लॉन्चिंग
2026-09-04
-
हूती विद्रोहियों का हमला, संघर्ष में 15 सैनिक-10 हूती लड़ाके मारे गए
2026-09-04