हवाई द्वीपों की ओर बढ़ा हरिकेन लोवेल, कई इलाकों को चेतावनी जारी, हो सकते हैं खतरनाक हालात
खबर सार :-
हवाई द्वीपों की हरिकेन लोवेल तेजी से बढ़ रहा है। इसको देखते हुए कई इलाकों को चेतावनी जारी की गई है। यही हाल रहा तो इसके खतरनाक हालात बन सकते हैैं। तेज लहरों और खतरनाक रिप करंट्स से लोगों की जान को भी खतरा बन रहा है।
खबर विस्तार : -
लॉस एंजिल्स: हरिकेन लोवेल पश्चिमी हवाई द्वीपों की ओर बढ़ रहा है। इन कारणों के चलते हवाई के कुछ इलाकों के लिए हरिकेन चेतावनी और ओआहू के लिए ट्रॉपिकल स्टॉर्म चेतावनी जारी की गई है। अमेरिकी नेशनल वेदर सर्विस (एनडब्ल्यूएस) और नेशनल हरिकेन सेंटर (एनएचसी) ने यह ताजा जानकारी दी है। उच्चस्तरीय सावधानी बरतने की अपील भी की जा रही हैं।
एनएचसी की ओर से जानकारी दी गई है कि लोवेल का केंद्र मंगलवार सुबह के बीच निहाऊ के पास या उसके पश्चिम से गुजर सकता है। काउई काउंटी में हरिकेन जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। यह मंगलवार की सुबह से ज्यादा प्रभावी हो सकता है।
यह किन्हीे स्थानों के लिए खतरनाक बन सकता है, क्योंकि इससे लहरें काफी तेज होंगी। इन लहरों की ऊंचाई काफी ज्यादा होगी। इससे खतरनाक रिप करंट्स (समुद्र की तेज वापसी वाली धाराओं) से लोगों की जान को खतरा पैदा हो सकता है। एनएचसी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि लोवेल से पैदा होने वाली ऊंची समुद्री लहरें कई दिनों तक मुसीबत बनी रहेंगी। यह पश्चिमी हवाई द्वीपों में बेहद खतरनाक हालात पैदा कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें : बांग्लादेश: चिन्मय कृष्ण दास को जमानत, लेकिन रिहाई नहीं, हिंदू संगठन ने उठाए सवाल
ढलानों पर तेज हवाओं के विकराल झोंके आएंगे
कई इलाकों में हरिकेन से संबंधित चेतावनी लागू कर दी गई है। सन्हिुआ समाचार एजेंसी ने एनडब्ल्यूएस होनोलूलू ऑफिस के हवाले से कई जानकारियां दी हैं। बताया गया है कि काउई, नीहाऊ और उनके आसपास उत्तर, दक्षिण और पश्चिम की समुद्री सीमाओं के लिए अब हरिकेन के संबंध में खतरा बना है। यह इन क्षेत्रों में लागू भी है।
यदि सभी तथ्य खरे उतर रहे हैं तो, सोमवार और मंगलवार दोपहर से मौसम के हालात बिगड़ने शुरू हो जाएंगे। इस संबंध में एनएचसी का कहना है कि पहाड़ी इलाकों और पहाड़ों की हवा वाली तथा दूसरी ढलानों पर तेज हवाओं के विकराल झोंके आएंगे।
ऊंचाई तक जाने वाली लहरें उठेंगी
एनएचसी ने यह भी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि लोवेल से पैदा होने वाली ऊंची समुद्री लहरें आने वाले कई दिनों तक प्रभावी रहेंगी। यह हवाई के कई द्वीपों में बेहद खतरनाक हालात पैदा कर सकती हैं। तेज लहरों और खतरनाक रिप करंट्स (समुद्र की तेज वापसी वाली धाराओं) इसमें शामिल रहेंगी। इनसे ही लोगों की जान को खतरा हो सकता है। एनएचसी ने चेतावनी दी है कि हरिकेन लोवेल की वजह से भारी बारिश हो सकती हैै। इससे अचानक बाढ़ और भूस्खलन का खतरा भी मंडराने लगा है। काउई काउंटी और बिग आइलैंड के कुछ हिस्सों में इसका ज्यादा असर पड़ने का डर बना हुआ है।
एक घोषणा कर लोगों का ध्यान खींचा
हवाई के गवर्नर जोश ग्रीन ने तीन सितंबर को पूरे राज्य के लिए आपातकालीन घोषणा पर हस्ताक्षर किए थे। इसका मकसद था कि हरिकेन लोवेल, हरिकेन करिना, ट्रॉपिकल स्टॉर्म मैरी और हवाई को प्रभावित करने वाले अन्य संभावित तूफानों से निपटना सीख लें। उनकी तैयारी और उनके असर से निपटने में मदद करना बड़ा मकसद था।
राज्य और स्थानीय प्रशासन की एजेंसियां जरूरत पड़ने पर अपने कर्मचारियों, उपकरणों और संसाधनों को अधिक तेजी से तैनात कर सकेंगी। घोषणा करते समय यह उम्मीद की थी कि उनकी बातों पर लोगों का ध्यान जाएगा, क्योंकि हवाई अभी भी ट्रॉपिकल साइक्लोन लाला से हुए नुकसान से उबरने की कोशिश कर रहा है।
17,000 बिजली उपभोक्ता कई दिनों तक अंधेरे में रहे
बता दें कि हालात से निपटने के लिए हवाई पुलिस तैनात है। पिछले महीने हरिकेन लाला ने हवाई में भारी तबाही मचाई थी। द्वीप में हवा के झोंके से काफी कुछ नष्ट हो गया था। लगभग 17,000 बिजली उपभोक्ता कई दिनों तक बिना बिजली के रहे। वहीं, दक्षिणी काउ जिले के कई इलाकों में सड़कों पर कीचड़, बड़े पत्थर और गिरे हुए पेड़ जमा कई दिनों तक जमा रहे।
यह भी पढ़ें : रूस-उत्तर कोरिया के बीच बना पहला 'रोड ब्रिज', दोनों देशों के बीच रणनीतिक नजरिए से महत्वपूर्ण है यह सड़क मार्ग
अन्य प्रमुख खबरें
-
Patna से Lucknow जा रही इंडिगो एयरलाइंस की emergency landing
2026-10-08
-
यूक्रेन की नाटो सदस्यता पर अभी नहीं हो रहा कोई विचार: मार्को रुबियो
2026-10-07
-
दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना ढाका, AQI 213 दर्ज
2026-10-06
-
Nobel Prize 2026: वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को मिला भौतिकी का नोबेल
2026-10-06
-
Oman तट के पास जहाज पर हमलाः 11 भारतीय चालक दल के सदस्य घायल
2026-10-06
-
Nigerian सैन्य विमान क्रैश, बेनिन से लागोस जाते समय हादसा, 32 dead
2026-10-06
-
Navi Mumbai इंटरनेशनल Airport का परिवहन नेटवर्क पर जोर, 7 अक्टूबर से संचालित करेगा कई सेवाएं
2026-10-05
-
खतरनाक रूप से निचले स्तर पर पहुंच गए हैं वैश्विक तेल भंडार
2026-10-05
-
Captain मच्छार की पूर्व सहकर्मी टीना ने बताया टेक्निकल पहलू, विमान में अक्सर बाहर से रहता है खतरा
2026-10-05
-
इस्लामाबाद में आज PTI के लिए कर्फ्यू, चुनौतियों के बाद मार्च पर सरकारी कील
2026-10-04
-
अमेरिका ने वीजा बॉन्ड जमा करने के लिए 50 देशों की जारी की लिस्ट
2026-10-03
-
अमेरिका में बलोच समूह मुखर, पाकिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघन पर चिंता
2026-10-03
-
पाकिस्तान की सुरक्षा चुनौतियों में नया मोड़, कई मोर्चों पर बढ़ी मुश्किल
2026-10-02
-
व्लादिमीर पुतिन ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ : कहा, उनके शांति के प्रयास सराहनीय
2026-10-02
-
ट्रंप का दावा: ईरान के साथ युद्ध 'बहुत जल्द' होगा खत्म, इसके बाद तेजी से गिरेंगी तेल की कीमतें
2026-10-02