वाहन से उतारते समय सिलेंडर में लगी आग, छाह की मौत, 25 घायल
खबर सार :-
ढाका में एक वाहन में सिलेंडर रखे हुए थे। इनको उतारने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी समय अचानक एक सिलेेंडर में आग भड़की और वह दूर जा गिरा। इसके साथ ही आग भड़क उठी। इस घटना से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
खबर विस्तार : -
ढाका, बांग्लादेश की राजधानी ढाका की उपनगरी क्षेत्र आसुलिया की जगमोरा इंडस्ट्रियल इलाके में रविवार की देर शाम एक सिलेंडर फटा और इससे आग भड़क उठी। आग लगने और सिलेंडर फटने से 6 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 25 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इंडस्ट्रियल इलाके में रविवार की शाम यह घटना हुई।
वाहन से उतारते समय फटा सिलेंडर
जानकारी के अनुसार, एक कवर्ड वैन में रखा गया एलपीजी सिलेंडर अचानक फट गया और यहां एक धमाका हुआ। यह धमका इतनी तेज हुआ कि सिलेंडर करीब 25 गज दूर जाकर गिरा। सिलेंडर का एक हिस्सा जाकर महिला पर गिरने से उसकी मौत हो गई। धमाके के कारण पास की गारमेंट फैक्ट्री में आग लग गई। यहां आग की लपटों ने इतना बिकराल रूप धारण कर लिया कि इसको बुझाने में मुश्किलों से गुजरना पड़ा। दरअसल, शाम का समय था, लोग अपने घरों की ओर लौट रहे थे। इससे उन्होंने वैन की तरफ ज्यादा ध्यान नहीं दिया। आग फैलती गई, तब लोगों ने चीज पुकार केे माहौल में दमकल की गाड़ी बुलाई।
यह भी पढ़ें : रूस को अलग-थलग करने की कोशिश में अमेरिका, नए कानून से कम करेंगे रूसी तेल का कारोबार
देर रात पुलिस की नजर वाहन पर पड़ी
इस संबंध में ढाका की ट्रिब्यूनल रिपोर्ट कहती है कि धमाकों के कारण आग ने करीब 7ः00 बजे तक विकराल रूप बना रखा था। जगमोरा में मौजूद कई गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड और पुलिस को हुई तो वह भी जल्द ही घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, देर रात आग बुझाने के बाद आसपास के वाहनों की तलाशी की गई। इस दौरान रात करीब 11ः30 पर एक वैन के अंदर पांच लोगों के सव पड़े देखे गए। इस वाहन में आग ने इस तरह से लोगों को जला रखा था कि किसी की पहचान तक नहीं हो सकी। एक मृतक करीब 55 वर्ष जैनब के रूप में हुई है। वह गाजीपुर के कासिमपुर निवासी मोहम्मद अली की पत्नी बताई गई हैं। इस संबंध में पुलिस की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि वह अपनी बेटी संजीदा अख्तर से मिलने गई थी।
दुकान के पास खड़ी थी महिला
घटना से करीब 200 गज की दूर एक टेलर की दुकान में वह काम करती है। इस वाहन के फटने से सिलेंडर उनके सिर पर जा लगा। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पाते ही अधिकारियों और पुलिस का जमावड़ा हो गया। यह घटना जगमोरा में एक इंडस्ट्रियल इलाके की बताई गई है। फायर सर्विस के वेयरहाउस इंस्पेक्टर सुमन बरुआ के अनुसार, आग तब लगी, जब फैक्ट्री में इस्तेमाल के लिए लाए गए सिलेंडर में अचानक आग भड़क उठी थी। इन सिलेंडरों को उतारने के समय अचानक यह घटना हुई।
26 लोगों के घायल होने की है जानकारी
आशुलिया महिला और बाल अस्पताल प्रबंध हारून और रसीद ने बताया की 26 लोगों को अस्पताल लाया गया है। इस संबंध में अनुमान लगाया जा सकता है कि आग कितनी विकराल थी। उन्होंने बताया कि इनमें से ज्यादातर लोग फैक्ट्री के आसपास थे। कई लोग या तो पैदल चल रहे थे या सब्जी विक्रेता थे। इनमें कई लोग गंभीर हालत में झुलसे हुए हैं। जिनको अस्पताल में इलाज के लिए ढाका मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद इनको रेफर करने का निर्णय लिया गया था। घटना की जांच कराई जाएगी। स्थानीय पुलिस का कहना है की सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है। कई लोग गंभीर हालत में हैं।
जांच का आधार क्या होगा?
स्थानीय पुलिस ने आग लगने की घटना की जांच कराने की बात कही है। यह बात किसी के गले नहीं उतर रही, क्योंकि जिस वाहन में सवारियां थी उस पर सिलेंडर रखने की वजह हर किसी को पता होगा। यदि वह वाहन सिलेंडर के लिए या भारवाहन था तो उस पर सवारियां क्यों थीं? पुलिस के पास इन सवालों का जवाब शायद ही हो। यदि सही मायने में चेकिंग या नियमों का पालन कराया जाए तो इस तरह की घटनाओं पर कमी आ सकती है।
यह भी पढ़ें : बाढ़ की विभीषिका के बाद नेपाल सरकार का बड़ा कदम, जलवायु कूटनीति के लिए बनाया नया विभाग
अन्य प्रमुख खबरें
-
Uttarkashi में ड्राइवर का कार से हटा ध्यान, सात में चार लोगों की मौत
2026-11-05
-
missile प्रूफ है American बॉलरूम, छत पर बना 100 ड्रोन क्षमता का पोर्ट
2026-11-05
-
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुनी गईं पिया दांडिया, जयपुर से है पारिवारिक लगाव
2026-11-04
-
US Midterm Election: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में भारतवंशियों का जलवा
2026-11-04
-
बांग्लादेश के मीरपुर में हिंसक झड़प, वेतन बढ़ाने की मांग कर शुरू हुआ बवाल
2026-11-04
-
श्रीनगर में ईडी की कार्रवाई, आतंकी फंडिंग केस में चार ठिकानों पर छापे
2026-11-03
-
नेपाल में हवा में टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक विदेशी नागरिक की मौत
2026-11-03
-
मिसाइल की तरह जलता हुआ गिरा विमान, फ्लोरिडा में नौ लोगों की मौत
2026-11-02
-
भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार घेरा, दुनिया में पाक की हो रही थू-थू
2026-11-02
-
होर्मुज जलडमरूमध्य पर मुकाबले को तैयार ईरान, हमला में परिणाम की चिंता नहीं करेगी सेना
2026-11-01
-
जर्मनी में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए ‘जेन-जी’ तैयार
2026-10-31
-
बांग्लादेश में हिलसा मछली पकड़ने पर रोक हटी, पर्याप्त आपूर्ति पर उठे सवाल
2026-10-30
-
भूटान में शिंताफू झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का अलर्ट
2026-10-30
-
समुद्र से किनारे तक भारत का साथ निभाएगा श्रीलंका, शक्तिप्रदर्शन के दौरान कही यह बात
2026-10-30
-
नार्थ कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च पर साझा की जानकारी
2026-10-30