China को अमेरिकी हथियार बेचने की बात पर Trump का यू-टर्न बोले, शी से कोई ऐसी चर्चा नहीं हुई

खबर सार :-

अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन के साथ हथियारों के संबंध में बातचीत से किया इनकार किया है। China और अमेरिका का विदेश विभाग भी ऐसी बातचीत से इंकार कर रहा है।
Jinping के साथ China को weapons बेचने की बिक्री पर कोई चर्चा नहीं हुई: Trump

खबर विस्तार : -

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों अपने व्हाइट हाउस में कई सवालों का सामना कर रहे हैं। यहां एक पत्रकार के द्वारा उठाए गए सवाल का जवाब देना उनके लिए भारी पड़ गया। डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका में एक रिपोर्टर के द्वारा उठाए गए सवाल का जवाब देते हुए असहज नजर आए। यह सवाल अमेरिका के चीन में राजदूत के हवाले से बताई गई बातों से उठा है। इसमें कहा गया है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन को सैन्य उपकरण बेचने के बारे में कोई चर्चा की?

यह भी पढ़ें :मायावती ने फिर उठाए EVM पर सवाल, बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग; SIR और चुनाव प्रक्रिया पर भी जताई चिंता

अमेरिका के चीन में राजदूत का इंटरव्यू बन रहा सुर्खियां

चीन से हथियारों की विक्री का यह मामला अंतरराष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में है। यह मामला अमेरिकी राष्ट्रपति को दोहरे मापदंड पर देखा जा रहा है। पहले तो उन्होंने वास्तव में चीन के साथ बातचीत की है? उनके चीन में राजदूत के बीच कुछ गलतफहमियां हैं? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में रिपोर्टर द्वारा उनके राजदूत के हवाले से कही गई बात का जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि नहीं, राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक के दौरान कोई ऐसी बात नहीं हुई, जिसमें अमेरिकी सैनिक उपकरण बेचने का जिक्र किया गया हो। रिपोर्टर ने पूछा कि क्या आपने ऐसा कोई सुझाव दिया था? इस दौरान चीन में अमेरिकी राजदूत डेविड के एक इंटरव्यू की फॉक्स न्यूज संडे पर कहीं बातों का जिक्र भी किया गया।

अमेरिका की आत्मरक्षा के लिए हथियार बनाने का जिक्र आया

 सवाल पर ट्रंप आश्चर्य जताने लगे, कहा चीन को? रिपोर्टर ने इसकी पुष्टि की। इसके बाद राष्ट्रपति ने कहा कि आपका मतलब ताइवान से है। रिपोर्टर ने कहा कि इंटरव्यू में चीन का जिक्र किया था, ताइवान का नहीं। अमेरिकी राष्ट्रपति इसमें असहज नजर आए। अनजान बने रहने जैसी भावनाएं व्यक्ति की और कहां, मैंने इसके बारे में कभी नहीं सुना, मुझे उनसे पूछना होगा। दरअसल, यह मामला टेलीविजन पर कही गई बातों से जुड़ा हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने स्पष्ट किया है किसी के साथ चीन को बिक्री के बारे में उनसे कोई चर्चा नहीं की गई। यद्यपि पूर्व की बातों में ट्रंप ने कहा था कि हमें अमेरिका को आत्मरक्षा के लिए हथियार बनाने होंगे।

 इस दौरान उन्होंने कुछ टैंक का जिक्र किया था। चीन में अमेरिका के राजदूत डेविड परड्यू ने रविवार को फाक्स न्यूज़ संडे को एक इंटरव्यू दिया था। इसमें कहा था कि ट्रंप ने एक मौके पर शी से पूछा था कि क्या वह अमेरिका से हथियार खरीदना चाहेंगे। इस मामले में आगे जानकारी देने से मना कर दिया। उन्होंने शी की प्रतिक्रिया और समय के बारे में भी कोई उल्लेख नहीं किया। ट्रंप ने कहा था कि चीन अमेरिकी हथियार खरीदना चाहेगा? क्योंकि अमेरिका बेहतर सैनिक उपकरण बनाता है। उन्होंने यह भी कहा था कि हथियार बेचने का विचार शायद अच्छा हो सकता है। यद्यपि चीन के इस मसले पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने बातचीत से इनकार किया है। 

अमेरिका के राष्ट्रपति ने पत्रकार के सवाल पर अनभिज्ञता जताई 

दूसरी तरफ अमेरिकी विदेश विभाग ने डेविड के दावे से दूरी बना ली है। अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान से पहले ही वह इस मुद्दे पर बातचीत नहीं करना चाह रहा है। विभाग ने कहा कि अमेरिकी कानून चीन को हथियारों की बिक्री पर रोक लगाता है। कोई ऐसा प्रस्ताव नहीं है, परड्यू ने अपनी टिप्पणी उस संदर्भ में की थी, जबकि अमेरिका द्वारा ताइवान को हथियारों की बिक्री को लेकर सवाल उठ रहे थे। उधर, चीन के विदेश मंत्रालय ने भी अभी तक पर परड्यू के दावे की पुष्टि नहीं की है। सवाल तो कई हैं, लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति ने पत्रकारों के सवाल पर अनभिज्ञता जताई है।

पत्रकार के साक्ष्य दिये जाने पर भी वह कुछ बताने से बचते रहे। उन्होंने कहा कि राजदूत से ही इस मामले पर पूछना होगा। अब वह इस संबंध में जिक्र करना चाहेंगे या नहीं? यह तो आने वाला समय ही बताएगा। बहरहाल टीवी का इंटरव्यू कई मायने पर विश्व के सामने सवाल पैदा कर रहा है। सच्चाई कहां है? यह उजागर नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें : lucknow : कांग्रेस पर जमकर बरसीं महापौर, कहा, झूठ और भ्रम फैलाने वाली पार्टी

अन्य प्रमुख खबरें