गृहमंत्री ने कहा, वह 24 घंटे सदन में चर्चा को तैयार, विपक्ष बनाए सहमति, हंगामे का बहाना छोड़े
खबर सार :-
नई दिल्ल। राहुल गांधी अमित शाह से जंतरमंतर पर छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई पर जवाब मांग रहे थे। गृहमंत्री सदन में आ भी नहीं रहे थे। अब वह विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं। छात्र प्रदर्शन से जुड़े मसले पर शाह ने कहा कि विपक्ष सहमति बनाए, वह 24 घंटा निरंतर चर्चा में हर किसी की बात का जवाब देंगे, लेकिन सदन चलने दें।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि वह संसद में चर्चा के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष सदन चलने दे। संसद की कार्यवाही बाधित न करें। उन्होंने कहा कि आज दोपहर 3ः00 बजे से लोकसभा अध्यक्ष को चर्चा के लिए पत्र दे। सरकार अगले 3ः00 बजे तक चर्चा करने के लिए तैयार है। पिछले दिनों संसद में सवाल कर रहे राहुल गांधी ने गृहमंत्री के बारे में पूछा था। उन्होंने कहा था कि उनका सामना अमितषाह नहीे कर सकते हैं। उन बातों को याद करते हुए शाह ने कहा कि लापता और भाग गए जैसे शब्द इन दिनों कई बार सुनाई पड़े हैं।
यह भी पढ़ें: सीरुद्दीन शाह के कमेंट पर कंगना रनौत का पलटवार, बोलीं, नासिर साहब लड़ते पड़ोसी देश के लिए!
कार्यवाही चलने पर सभी सवालों का जवाब देंगे
सार्वजनिक और संसदीय विमर्श के दौरान यह आरोप लगे हैं। उन्होंने कहा की वह हमेशा अपने कक्ष में रहते हैं। उन्होंने विपक्ष द्वारा उनकी संसद में मौजूदगी को लेकर उठाए जा रहे सवालों के संदर्भ में कहा कि वह सदन में हमेशा रहे हैं। लगातार सांसद आ रहे हैं। कार्यवाही चलने की स्थिति में सभी सवालों का जवाब देने को तैयार हैं। अमित शाह ने कहा की विपक्ष चर्चा होने दे। वह पूरी चर्चा के दौरान सदन में बैठेंगे और सभी सदस्यों की पूरी बात सुनेंगे। हर सवाल का जवाब देंगे। देश की जनता के सामने पूरे मामले की सच्चाई स्पष्ट जानी चाहिए।
अब राहुल गांधी चर्चा नहीं इस्तीफा की मांग कर रहे
दरअसल, विपक्ष लगातार सरकार को घेरता आ रहा है। अमित शाह से पहले तो जवाब देने के लिए कह रहा था। अब राहुल गांधी चर्चा नहीं इस्तीफा की मांग कर रहे हैं। इस पर अमित शाह ने कहा की संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि सरकार नीट से संबंधित छात्रों के विरोध प्रदर्शन की सभी प्रश्नों का उत्तर चर्चा के दौरान देंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष की पहले की जो मांग थी, चर्चा के लिए समय निर्धारित किया जाए। इसके लिए वह स्वयं भी संसद में उठाए जाने वाली हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं, लेकिन विपक्ष चर्चा नहीं होने देना चाहता है।
सरकार बयान देने के बजाय संसदीय नियमों का पालन करेगी
अमित शाह ने कहा कि सरकार के पास छुपाने के लिए कुछ नहीं है। सरकार केवल बयान देने के बजाय संसदीय नियमों का पालन करेगी और संविधान द्वारा स्थापित प्रक्रियाओं के तहत चर्चा कराने के पक्ष में है। गंभीर विषयों पर हम भी चाहते हैं की चर्चा हो और विस्तार से होनी चाहिए। यही संसदीय तरीका है। अमित शाह ने कहा की संसद का मानसून सत्र शुरू होने के बाद से वह नियमित रूप से सांसद आ रहे हैं और अपने कक्ष में मौजूद रहते हैं। इसके बाद भी विपक्ष दोनों सदनों में कार्यवाही नहीं चलने दे रहा है। उनका इरादा स्पष्ट है।
अब जनता तय करेगी कि वास्तव में कौन भाग रहा
राहुल गांधी के बारे में गृहमंत्री ने कहां की अब जनता को तय करना चाहिए। वास्तव में कौन भाग रहा है। उन्होंने कहा कि आज दोपहर 3ः00 बजे से चर्चा शुरू कर अगले 3ः00 बजे तक जारी रखने के लिए तैयार हैं। जरूरत पड़ने पर सदन में बैठने और चर्चा जारी रखने के लिए भी तैयार हैं। अमित शाह ने कहा कि यदि और समय की जरूरत पड़ी तो लोकसभा अध्यक्ष से अनुमति लेकर प्रश्न काल स्थगित कराकर चर्चा को बढ़ाया जा सकता है। उन्होंन कहा कि लोकसभा अध्यक्ष चाहेंगे तो वह देर रात तक समय बढ़ा सकते हैं। इधर राहुल गांधी ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा है कि वह गृहमंत्री से इस्तीफा की मांग कर रहे हैं। पिछले दिनों सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा था कि विपक्ष केवल हंगामा करने की तैयारी में है। उसने बार-बार बहाने बनाए हैं। वह चाहता ही नहीं है कि सदन में चर्चा हो। उनकी हर मांग पूरी की गई।
अन्य प्रमुख खबरें
-
हमें अमित शाह के लेक्चर सुनने में दिलचस्पी नहीं- राहुल गांधी का पलटवार
2026-08-12
-
परिसीमन प्रक्रिया के विरोध में विशेष प्रस्ताव पेश करेंगे सीएम विजय
2026-08-12
-
देशभर से युवाओं को मिल रहीं शुभकामनाएं, सरकारों ने दिया मदद का भरोसा, मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने लिखे संदेश
2026-08-12
-
अभिनेता नसीरुद्दीन शाह से भिड़ीं कंगना रनौत, कहा-जिस देश का खाती हूं, उसकी रखवाली करती हूं
2026-08-11
-
कांग्रेस पर सदन छोड़कर भागने का आरोप, सुधांशु त्रिवेदी ने कहा राहुल बिगड़ा सहजादा
2026-08-11
-
चौड़ी सड़कें और सुगम कनेक्टिविटी बन रही गोरखपुर की पहचान, योगी आदित्यनाथ ने कहा जिला अब बदल चुका
2026-08-11
-
राहुल गांधी ने खोल रखी है झूठ की दुकान: अनुराग ठाकुर
2026-08-11
-
Jharkhand Student Protest: आंदोलन को लेकर सियासी घमासान
2026-08-11
-
पूरी दुनिया है एक परिवार, सिद्ध करेंगे मोहन भागवत, 29 को न्यूयॉर्क में आरएसएस प्रमुख का है विशेष कार्यक्रम
2026-08-11
-
सभी दलों पर जमकर बरसे आकाश, सपा, कांग्रेस के साथ भाजपा को भी घेरा
2026-08-10
-
झारखंड छात्र आंदोलन: राहुल गांधी का सरकार से संवाद का आग्रह
2026-08-10
-
असम में फिर शुरू हुई सस्ती दाल और चीनी योजना
2026-08-10
-
पीएम मोदी से मिलीं सुप्रिया सुले, विकास के मुद्दों पर चर्चा
2026-08-10
-
करीब 2 सप्ताह पहले दिल्ली में छात्रों ने प्रदर्शन किया था इस दौरान जमकर हंगामा भी हुआ
2026-08-10
-
छात्रों से बोेले राहुल गांधी, युवकों को सिस्टम ने उलझाया
2026-08-08