Rahul Gandhi पर महिला journalist के साथ धक्का-मुक्की करने का आरोप, भाजपा ने कहा कांग्रेस ने यही सीखा

खबर सार :-

भाजपा ने एक महिला पत्रकार के साथ कथित धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया है। हालांकि महिला खुद चीखते हुए देखी गई है। भंडारी ने कहा है कि विरोध प्रदर्शन की कवरेज कर रही महिला पत्रकार ऋचा को राहुल गांधी ने कथित तौर पर पकड़कर खींचा और जमीन पर गिरा दिया।
Rahul Gandhi ने की महिला journalist से बदसलूकी, धक्का मारने से हुई जख्मी, कराया गया भर्ती

खबर विस्तार : -

नई दिल्ली, कांग्रेस की पहली पंक्ति के नेता Rahul Gandhi ने महिला को कोहनी मारी है। उन्होंने और भी journalist के साथ धक्का मुक्की की है। इस घटना पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के स्वभाव को गंुडों जैसा बताया है। जिस महिला पत्रकार को धक्का दिया, वह अस्पताल में भर्ती है।

भाजपा ने एक महिला पत्रकार के साथ कथित धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया है। हालांकि महिला खुद चीखते हुए देखी गई है। भंडारी ने कहा है कि विरोध प्रदर्शन की कवरेज कर रही महिला journalist ऋचा को राहुल गांधी ने कथित तौर पर पकड़कर खींचा और जमीन पर गिरा दिया। महिला के हाथ से उसका माइक गिर गया। उसका फोन भी टूट गया। उठने के बाद वह चीखने लगी। कांग्रेस का कोई भी नेता उसकी मदद नहीं की। जब महिला अपनी बात रख रही थी, उसी समय कांग्रेस के नेता नारेबाजी करके उसे चिढ़ाने लगे।

यह भी पढ़ें : उच्चतम न्यायालय ने कहा: नए फॉर्म 6 को न मंजूरी दी है और न खारिज किया, कोर्ट को राजनीति से दूर रखें

महिला पत्रकार केवल कवर कर रही थी

महिला की तबीयत बिगड़ गई और उन्हेे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।महिला ने मीडिया के लोगों और भाजपा नेता को बताया कि Rahul Gandhi  और कांग्रेस के लोगों ने धक्का-मुक्की की। सोशल मीडिया पर इस घटना की तुरंत आलोचना की जाने लगी। महिला journalist केवल कवर कर रही थी। वह सवाल भी नहीं पूछ रही थी। भंडारी ने कहा कि पत्रकार केवल विरोध प्रदर्शन की रिपोर्टिंग कर रही थी। वह राहुल गांधी से कोई सवाल भी नहीं पूछ रही थीं। इसके बावजूद उनके साथ इस तरह का व्यवहार किया गया। यह आरोप गंभीर है।

भंडारी ने कहा कि भाजपा नेताओं ने अस्पताल जाकर महिला journalist से मुलाकात की। जिस समय पत्रकारों को बाहर जाने के लिए कहा जा रहा था, उस समय कई पत्रकार थे। उनके हाथ पकड़ कर खींचने लगे। पत्रकार ने बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि Rahul Gandhi  ने उनका कंधा पकड़कर खींचा। इससे वह गिर पड़ी, महिला काफी देर तक चीखती देखी गई। Rahul Gandhi  खुद कोहिनी मारते हुए देखे गए। जिस समय महिला को हटाया, कई journalist को धक्का दिया गया। राहुल पीछे से कोहिनी मार रहे थे। उनकी यह हरकत साफ देखी गई।

देश का माहौल खराब कर रही कांग्रेस

स दौरान उनके लोग कुछ बोलने नहीं दे रहे थे। गिरने की वजह से महिला journalist की हालत बिगड़ गई। बाद में उसको भर्ती कराया गया। भंडारी ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के समय कांग्रेस के किसी कार्यकर्ता ने पत्रकार की मदद नहीं की, बल्कि उनके खिलाफ ही सवाल उठाने की कोशिश की। भाजपा नेता ने Rahul Gandhi  के महिला सम्मान और पितृसत्ता के खिलाफ दिए जाने वाले बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके सार्वजनिक नारों और कथित व्यवहार के बीच विरोधाभास दिखाई देता है।

उन्होंने इस घटना को लेकर कांग्रेस नेतृत्व से सवाल उठाए। भंडारी ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में महिलाओं के सम्मान तथा पत्रकारों की सुरक्षा को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। कांग्रेस पिछले सालों नारा लगा रही थी, लड़की हूं, लड़ सकती हूं’, इसे प्रियंका गांधी लेकर आई थी, इसका उल्लेख करते हुए प्रदीप भंडारी ने कहा कि महिला journalist के साथ हुई कथित घटना पर राजनीतिक दलों को अपनी जिम्मेदारी स्पष्ट करनी चाहिए। वह महिलाओं का सम्मान नहीं करना जानती है। प्रदर्शन कर देश का माहौल खराब कर रही है। 

क्यों चल रहा है कांग्रेस का प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में आने का कारण विपक्ष के नेता चुनाव आयोग को मान रहे हैं। उनका कहना है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने एसआईआर में गड़बड़ियां की हैं। अब ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने जिस मांग को अपने संवैधानिक नहीं माना, वह आंदोलन कांग्रेस चला रही है। जबकि पिछले दिन उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कार्यालय में जमकर मारपीट हुई थी। कांग्रेस की ओर से अब मारामारी के कई उदाहरण सामने आ चुके हैं। इस बार तो महिला journalist को लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi  ऐसी हरकत कर रहे हैं तो बाकी कैसे होंगे। 

यह भी पढ़ें : जनादेश से सीना जोरी कर रहे हैं Rahul Gandhi: अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस को बताया तर्कहीन पार्टी
 

अन्य प्रमुख खबरें