कुछ मामलों में राहुल गांधी तो कुछ में मल्लिकार्जुन खड़गे आक्रामक, भाजपा चुप
खबर सार :-
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इन दिनों भाजपा के कट्टर विरोधी बने हुए हैं। वह खुलकर भाजपा को घेर रहे हैं।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को बिहार छात्र आंदोलन में घायल हुए युवाओं से मुलाकात कर उन्हें मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई या तो ऊपर के आदेश का नतीजा है या फिर सत्ता की घोर नाकामी। राहुल गांधी इधर छात्रों से जुड़े सवाल उठा रहे हैं तो उधर राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार से हल्द्वानी मामले पर कार्रवाई की जानकारी मांगी है।
यह भी पढ़े :भाजपा पर बरसे अभिषेक बनर्जी,कहा-सुवेंदु अधिकारी इस्तीफा दें
एके-47 का मामला उठाया
भाजपा को घेरते हुए राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सवाल किया है। इसमें बिहार के उन छात्रों और युवाओं से मिलने का जिक्र है, जिन पर परीक्षा व्यवस्था में धांधली के खिलाफ आवाज उठाने पर पुलिस की बर्बरता के आरोप हैं। भाजपा सरकार पर वह ऐसे आरोप पहले भी लगा चुके हैं। पुलिस की लाठियों, एके-47 और पिस्तौल से चली गोली के दावे किए गए हैं। राहुल ने कहा कि कई छात्रों को घायल कर दिया। इनमें ऐसी आवाज भी है, जो कह रही है कि वह सेना में जाकर देश की सेवा करने की ख्वाहिश रखने वाले हैं। आरोप है कि एक युवा का पैर एके-47 से चली गोली से घायल है।
भाजपा सरकार को दी चुनौती
पोस्ट में कहा गया कि युवा अपने अधिकार मांग रहे थे। इसमें लाठियां और गोलियां चलाने की क्यो जरूरत हुई? उन्होंने पुलिस कार्रवाई को बर्बरता बताया गया। यह भी कहा गया कि जिम्मेदारी सिर्फ छोटे अधिकारियों पर डाल दी गई। भाजपा सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि सरकार बच नहीं सकती। यह कार्रवाई या तो ऊपर के आदेश का नतीजा है या फिर सत्ता की घोर नाकामी। बिहार सरकार को ललकारते हुए राहुल ने कहा, कुछ भी कर लें, मैं इन युवाओं के साथ खड़ा हूं। उधर बिहार कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की है। बताया गया कि राहुल गांधी उन छात्रों से मिले जो प्रदर्शन में घायल हुए।
खड़गे ने लिखी नड्डा को चिट्ठी
भाजपा के खिलाफ हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे काफी आक्रामक हैं। उन्होंने पूछा है कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री चुप क्यों हैं? दरअसल, हल्द्वानी में दलित रैली के बाद रामलीला मैदान का शुद्धिकरण किया गया था। खड़गे ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने घटना के 25 दिन बताए और कहा कि सरकार ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। खड़गे ने बताया कि भाजपा की ओर से नेता सदन जेपी नड्डा को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था। बताया कि कार्रवाई किसी और पर होनी थी, लेकिन राहुल गांधी पर कर दी। नाराजगी जताते हुए कहा कि राहुल गांधी लगातार समाज के हर वर्ग की आवाज उठाते रहे हैं।
राहुल ने कहा भाजपा डरा नहीं सकती
भाजपा कार्रवाई कर हमारी पार्टी को डरा नहीं सकती। बता दें कि भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियां हल्द्वानी प्रकरण को देश के दलित वर्ग से जुड़ा मामला बता रही हैं। दोनों ही पार्टियां दलितों का अपमान बताकर विरोध जता रही हैं। भाजपा की उत्तराखंड में सरकार है। मामला यह हल्द्वानी का है। सरकार की ओर से कार्रवाई न होने से कांग्रेस आक्रामक है। इसीलिए खड़गे भी सवालों की बौछार कर रहे हैं। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए मांग की कि देश के लोगों को जाति और धर्म के आधार पर बांटना बंद करो, यह देश के लिए ठीक नहीं है। यानी सरकार की ओर से समाज को बांटा जा रहा है।
खड़गे ने कहा मोदी और शाह चुप हैं!
कांग्रेस काफी समय से भाजपा का विरोध आक्रामक तरीके से कर रही है। यद्यपि इसका मुनाफा भी भाजपा को ही मिल रहा है। बिहार चुनाव के परिणाम भाजपा की ओर रहे। बंगाल में सालों से जमीं ममता बनर्जी उख़ड गईं। दिल्ली से आप चली गई। सवाल यह है कि इतनी आक्रामकता के बाद भी कांग्रेस का अनादर क्यों हो रहा? अब जातिगत मामला उछाला गया। इसमें भाजपा एक तरफ चुप है, वहीं, कांग्रेस सवालों की बौछार कर रही है।
खड़गे ने जिक्र किया कि डॉ. अंबेडकर ने संविधान में आर्टिकल 17 शामिल किया, ताकि अस्पृश्यता को खत्म किया जा सके, लेकिन हल्द्वानी में शुद्धिकरण की घटना पर एक्शन नहीं लिया गया। खड़गे ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के लिए कहा कि हल्द्वानी में हुए शुद्धिकरण के शर्मनाक मामले पर दोनों चुप क्यों बैठे हैं? इस दौरान वह दोनांें राम मंदिर में चढ़ावा चोरी जैसे मामलों पर भी चुप हैं।
यह भी पढ़े : सत्येंद्र जैन को जमानत मिलने पर AAP का केंद्र पर हमला, केजरीवाल बोले- ‘क्या हासिल हुआ?’

अन्य प्रमुख खबरें
-
Kota: congress, कुतर-कुतरकर सत्ता का रास्ता बनाना चाहती : Madan Dilawar
2026-10-18
-
अखिलेश यादव ने भाजपा पर लगाया चुनाव में बेईमानी का आरोप, सत्ता परिवर्तन का दावा
2026-10-18
-
मायावती का फेक सर्वे पर हमला, बोलीं- बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश
2026-10-17
-
जेनजी के बल पर सत्ता परिवर्तन की इच्छा छोड़ दें, जनता का मूड समझिए
2026-10-17
-
रिजीम चेंज शब्द षड्यंत्र का प्रतीक, कांग्रेस इंडी गठबंधन को जन समर्थन नहीं: सुधांशु त्रिवेदी
2026-10-16
-
विपक्ष और प्रशांत भूषण के खिलाफ देशभर में आक्रोश, भाजपा का आरोप.दिमागी नक्सलवाद
2026-10-16
-
भोपाल के दीपोत्सव कार्यक्रम का टेंडर: घोटाले का आरोप लगा कांग्रेस ने की CBI जांच की मांग
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने कहाः कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा, लोकतांत्रिक संस्थाओं को ध्वस्त करना
2026-10-16
-
अमित शाह ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना
2026-10-16
-
IN Delhi जहां धारा 163 लागू , वहां किसी की नहीं चलेगी
2026-10-16
-
एमपी के मुख्यमंत्री से सवाल करेंगे 5000 आदिवासी, पैदल पहुंचकर भोपाल में मांगेंगे जीने का हक
2026-10-16
-
पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बनाई 'जननीति भारत पार्टी
2026-10-15
-
अभिषेक बनर्जी पर अदालत की सख्त टिप्पणी, कहा ’वेकेशनल पीठ‘ डंपिंग प्लेस नहीं!
2026-10-15
-
बैसाखी पर आंदोलन चलाना चाहते हैं राहुल गांधी, अभिजीत दिपके न इधर के न उधर के
2026-10-15
-
माफिया की कब्जे वाली जमीनों पर अब गरीबों के लिए बनेंगी हवेलियां: योगी
2026-10-15