उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने की सीएम से मुलाकात, भाजपा का चुनावी मंथन शुरू

खबर सार :-

उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारी तेज कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े आज मुख्यमंत्री से मिलने उनके आवास पर गए और कई मुद्दों पर चर्चा की।
यूपी में 2027 की चुनावी तैयारी हुई तेज, विनोद तावड़े ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

खबर विस्तार : -

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के संबंध में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करते हुए भाजपा इस बार चुनावी रणनीति को बूथ स्तर तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर जोर दे रही है। इसके लिए काफी समय से संगठन बदलाव भी कर रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने इसी प्रयासों के तहत ही रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। 

विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से दोनों में चर्चा हुई

इन दोनों नेताओं के बीच संगठन, सरकार और आने वाले साल के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से दोनों में चर्चा हुई। विनोद तावड़े, मुख्यमंत्री के सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग पहुंचे और वहां योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उनके सरकारी आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी जगदीश ईश्वरभाई पटेल साथ पहुंचे थे। पार्टी का लक्ष्य है कि उद्देश्य प्रदेश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनाने के लिए संगठन को और अधिक मजबूत किया जाए है।

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले हर मुलाकात को भाजपा की रणनीतिक तैयारियों में ही माना जा रहा है, क्योंकि भाजपा केद्र में बैठक कर चुकी है। उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद विनोद तावड़े का यह पहला लखनऊ दौरा है।  मध्य प्रदेश में भी केंद्रीय नेताओं के साथ बैठक हो चुकी है। अब यूपी में विनोद तावड़े पहुंचे हैं। इससे समझा जा सकता है कि भाजपा की रणनीति क्या होगी? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए तावड़े ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार को जारी रखा जाएगा।

 2027 में फिर भाजपा सरकार बनाने के लक्ष्य 

 2027 में एक बार फिर एनडीए सरकार बनाने के लक्ष्य भाजपा का है।  तावड़े ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रवास के दौरान संगठन, सरकार और चुनाव से संबंधित कई विषयों पर सार्थक चर्चा की गई है। बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व हमारे साथ है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भी जिक्र किया है। तावड़े का कहना है कि 2027 में दोबारा एनडीए सरकार बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ पार्टी और कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। उन्होंने इसे विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प से भी जोड़ा। तावड़े के पोस्ट के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक से भी उन्होंने मुलाकात की है।

प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री ने किया स्वागत

शनिवार को उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह से मुलाकात की थी। इन पदाधिकारियों के साथ राज्य में पार्टी की संगठनात्मक स्थिति और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई थी। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं को भाजपा से जोड़ने और कार्यकर्ताओं को चुनावी गतिविधियों के लिए सक्रिय करने पर जोर दिया गया। लखनऊ पहुंचने के बाद तावड़े ने भाजपा की चुनावी तैयारियों के प्रति अपनी निष्ठा और जिम्मेदारी जाहिर की। इस दौरान विनोद तावड़े ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए पर निशाना साधा। वह पहले भी कह चुके हैं कि भाजपा और एनडीए का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ आने वाले चुनावी मैदान में दिखेगा। 

18 अगस्त को विनोद तावड़े को मिली थी जिम्मेदारी

तावड़े ने प्रदेश के साथ केंद्र सरकार के कार्यों की बड़ाई की। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल मानते हैं। साथ ही उनका मानना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास कार्य हुए हैं। तावड़े के पास जनता को बताने के लिए यूपी में बहुत कुछ है। हालांकि अभी वह मीडिया से दूरी बनाकर चल रहे हैं। 
वह बात तो कर रहे हैं, लेकिन कम। पोस्ट पर मन की बात साझा कर रहे हैं। विनोद तावड़े के लखनऊ पहुंचने पर एयरपोर्ट पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ कई और लोग स्वागत के लिए मौजूद रहे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 18 अगस्त को विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया था। 

यह भी पढ़ें : MP में मौत का तांडव ! सागर में जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की गई जान, CM मोहन ने दिए सख्त निर्देश
 

अन्य प्रमुख खबरें