गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, विकास कार्याें की दी सौगात, फोरलेन और सड़कों का बन रहा जाल
खबर सार :-
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 2-लेन मार्ग का लोकार्पण कर इसे गोरखपुर की जनता को समर्पित किया। ग्रीन सिटी से माधोपुर बांध तक इस मार्ग के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों की आवागमन संबंधित दिक्कतें दूर हो जाएंगी।
खबर विस्तार : -
गोरखपुर, मुख्यमंत्री ने एक जनसभा की। इससे पहले वह गोरखपुर-सोनौली मार्ग स्थित ग्रीन सिटी मोड़ के पास पहुंचे। यहां उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार किया और फिर फीता काटकरण नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण किया। उन्होंने यहां पर लगाए गए शिलापट्ट का अनावरण किया। अधिकारियों ने बताया कि जिन परियोजनाओं पर काम चल रहा है, उनके पूरा होने के बाद लखनऊ की ओर जाने वाले लोगों को बाहर से ही रास्ता मिल जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास परियोजनाओं के जरिए गोरखपुर बदल रहा है।
संकरा मार्ग और जलभराव बड़ी समस्या थी
कुछ समय से यह बदलता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। सीएम ने कहा कि कभी जिन रास्तों पर लोगों को चलने में भी परेशानी होती थी, आज बिना रूके निकलते हैं। संकरे मार्ग और जलभराव बड़ी समस्या थी, लेकिन इससे निजात मिल चुकी है। सीएम ने कहा कि जिले में अब चौड़ी सड़कों, फोरलेन मार्गों और फ्लाईओवर का निर्माण तेजी से हो रहा है। सीएम योगी ने मजाकिया अंदाज में लोगों से पूछा कि कितने लोगों ने रवि किशन की फिल्म देखी है और कितने लोगों ने कालीबाड़ी बाबा की फिल्म देखी है।
यह भी पढ़ें : Lock Upp Season 2 Winner: श्रेया कालरा ने जीता 'लॉक अप 2' का खिताब, ट्रॉफी के साथ मिला 1 करोड़ का प्राइज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस सड़क के बनने से क्षेत्र के लोगों को सोनौली, महाराजगंज और अन्य इलाकों की ओर जाने के लिए गोरखपुर शहर के अंदर से गुजरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने शहर के भीतर यातायात का दबाव कम करने की जरूरत बताई। विकास कार्याें पर सीएम ने जोर दिया। कहा इनका उद्देश्य लोगों के जीवन को सुगम बनाना है। काम पूरे कर बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के सांसद और अभिनेता रवि किशन से भी बात की।
एक महीने के भीतर तीसरी बड़ी परियोजना
उन्होंने कहा कि आज सांसद ने भाषण नहीं दिया। लगता है कि उन्होंने ज्यादा लोगों को भोज करा दिया है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मौजूद लोगों से पूछा कि कितने लोग रवि किशन के यहां भोज में गए थे। उन्होंने कहा कि गोरखपुर अब केवल विकास की योजनाएं नहीं देख रहा, बल्कि उन योजनाओं का असर जमीन पर भी दिखाई दे रहा है। अधिकारियों ने बताया कि राजघाट पुल के पास ट्रांसपोर्ट नगर से माधोपुर तक फोरलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है। एक महीने के भीतर सड़क क्षेत्र से जुड़ी यह तीसरी बड़ी परियोजना है। इस जल्द ही जनता को समर्पित किया गया है।
बाईपास के जरिए सीधे लखनऊ जा सकेंगे
डोमिनगढ़ में फ्लाईओवर प्रस्तावित है। काम होने पर लखनऊ की ओर जाने वाले लोगों को शहर के भीतरी हिस्सों से होकर गुजरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे फोरलेन बाईपास के जरिए सीधे लखनऊ जा सकेंगे। सोनौली और नेपाल की ओर जाने वाले यात्रियों को भी सुगम कनेक्टिविटी मिलेगी। सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर में सड़क नेटवर्क मजबूत हो रहा है। शहर के विभिन्न हिस्सों को चार लेन की सड़कों से जोड़ा जा रहा है। साथ ही फ्लाईओवर बनकर तैयार हो चुके हैं। कुछ स्थानों पर काम जारी है। इन परियोजनाओं का सीधा लाभ आम नागरिकों को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ समय में गोरखपुर में सड़क से जुड़ी कई बड़ी परियोजनाएं पूरी हुई हैं।
यह भी पढ़ें : मिनी माथुर से लो सीख, विनर बनने के लिए जरूरी नहीं कि डर्टी बन जाएं, 50 साल से ज्यादा की महिला 25 को दे सकती है मात
अन्य प्रमुख खबरें
-
Jaipur में विकास यात्राओं को सिग्नल देंगे नितिन नवीन, youth से संवाद कर परखेंगे मन की बात
2026-09-25
-
बिहार के समस्तीपुर में छेड़छाड़, बेटियों की सुरक्षा को लेकर घिरी सरकार
2026-09-24
-
मुख्य चुनाव आयुक्त पर विपक्ष के शब्दबाण, निशाने पर गृहमंत्री भी
2026-09-24
-
राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोले- मेरे पास पर्याप्त सबूत
2026-09-24
-
सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया 584 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण
2026-09-24
-
BJP में बढ़ी महिला नेताओं की जिम्मेदारी, अब आरक्षण की जरूरत पूरी
2026-09-23
-
बोलीं ममता बनर्जी, BJP हमेशा सत्ता में नहीं रहेगी, CEC के काले कारनामे उजागर
2026-09-23
-
बिहार कैबिनेट ने 24 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगाई मुहर
2026-09-23
-
BJP ने स्मृति ईरानी को सौंपी छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी
2026-09-23
-
धारापुरम विधानसभा उपचुनाव टीवीके के लिए बनीं बड़ी चुनावी परीक्षा
2026-09-23
-
New Delhi : देश के लिए बड़ी चुनौती है नशा: Amit Shah
2026-09-22
-
विजयवर्गीय ने अपने बयान पर दी सफाई, कहा-कांग्रेस के नेताओं ने अलग तरीके से पेश किया
2026-09-22
-
यूपी, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा चुनाव का ऐलान
2026-09-22
-
Meerut : अब भारत के पास अपनी पहचान है : CM Yogi
2026-09-21
-
Jammu & Kashmir: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने उठाया ओपन मेरिट का मुद्दा
2026-09-21