खत्म हुआ इंतजार ! 'मिर्जापुर: द मूवी' का जबरदस्त टीजर जारी, सचिव जी और रवि किशन की एंट्री ने बढ़ाई हलचल
खबर सार :-
Mirzapur The Movie Teaser: 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' का टीज़र रिलीज़ हो गया है। जिसमें मुन्ना त्रिपाठी और गुड्डू पंडित के बीच आग उगलती दुश्मनी देखने को मिल रही है। यह फिल्म सुपरहिट वेब सीरीज का प्रीक्वल है, यानी कहानी 2018 के उस दौर की है जब सब कुछ शुरू हुआ था।
खबर विस्तार : -
Mirzapur The Movie Teaser release: ओटीटी पर तहलका मचाने वाली बहुचर्चित वेब सीरीज में 'मिर्ज़ापुर' अब बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। मेकर्स ने मिर्जापुर वेब सीरीज़ पर बनी फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का टीजर जारी कर दिया है और पहली ही झलक ने फैंस का दिल जीत लिया है। टीजर से साफ़ हो गया है कि इस बार कहानी पहले से कहीं ज़्यादा बड़ी, ज़बरदस्त और खतरनाक होगी। टीज़र में जाने-पहचाने किरदारों की वापसी और सत्ता, बदले और साम्राज्य के लिए एक नई लड़ाई का संकेत मिलता है। मिर्जापुर की दुनिया में रवि किशन और पंचायत फेम एक्टर जितेंद्र कुमार की भी एंट्री कराई गई है। रवि किशन की दमदार एंट्री ने और भौकाल ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।
Mirzapur The Movie Teaser : भुन्ना-गुड्डू और कालीन भैया का दिखा भौकाल
टीजर की शुरुआत शांत लेकिन गंभीर माहौल में होती है, जहां कालीन भैया एक बार फिर अपना भौकाल दिखाते हुए में नज़र आते हैं। पूजा करते हुए वे कहते हैं, "काबिल वारिस मिलना मुश्किल है और कभी-कभी तो कोई मिलता ही नहीं।" शुरुआती पलों से ही दर्शक मिर्ज़ापुर की जानी-पहचानी दुनिया में पहुंच जाते हैं, जहां हर मोड़ पर धोखा छिपा है और हर रिश्ते के पीछे कोई न कोई गुप्त मकसद है।
इसके बाद गुड्डू भैया की एंट्री के साथ माहौल बदल जाता है। अली फजल का किरदार इस बार कहीं ज़्यादा आक्रामक नजर आता है। वे कहते हैं, "इतिहास उठाकर देख लो, हर महत्वाकांक्षी गैंगस्टर आखिरकार टॉप पर पहुंचा है।" इससे पता चलता है कि उनका मकसद सिर्फ़ बदला लेना नहीं है; वे खुद सत्ता हासिल करना चाहते हैं।
टीजर में दिव्येंदु शर्मा उर्फ मुन्ना भैया की झलक भी दिखाई गई है। जो अपने पुराने तेवर में हैं। उनकी मौजूदगी टीजर को और भी ज्यादा रोमांचक बनाती है। इससे पता चलता है कि कहानी अब सिर्फ़ मिर्ज़ापुर शहर तक सीमित नहीं है; टकराव पूर्वांचल से आगे बढ़कर बहुत बड़े स्तर पर फैल रहा है। सत्ता, पैसे और साम्राज्य बनाने की होड़ एक नई दिशा में जाती दिख रही है, जिसमें हर किरदार अपना अलग खेल खेल रहा है।
मिर्जापुर: द मूवीः रवि किशन की धांसू एंट्री
इस टीजर में एक बड़ा सरप्राइज पंचायत वेब सीरीज के सचिव जी यानी जितेंद्र कुमार (jitendra kumar) है, जो 'बबलू पंडित' के किरदार में नजर आएंगे। उनकी वापसी कहानी में एक नया मोड़ लाती है। इसके अलावा रवि किशन (ravi kishan) की एंट्री भी कहानी को नया रंग देती है। उनका किरदार टीजर में रहस्यमय और प्रभावशाली दिखाया गया है, जो आगे चलकर बड़े ट्विस्ट लाएंगे।
Mirzapur The Movie Teaser out: सितारों से सजी है मिर्जापुर: द मूवी
पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और रवि किशन के अलावा, फिल्म में सचिव जी उर्फ जितेंद्र कुमार (jitendra kumar), अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, श्वेता त्रिपाठी, सुशांत सिंह, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा, सोनल चौहान, प्रमोद पाठक, अनंग्शा बिस्वास, मोहित मलिक और शीबा चड्ढा अहम भूमिकाओं में हैं।
4 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
'मिर्ज़ापुर: द मूवी' को एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेज़न MGM स्टूडियोज़ प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी इस प्रोजेक्ट के प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म 4 सितंबर को हिंदी और तेलुगु भाषाओं में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ेंः- 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन का यू-टर्न, वापस ली अपनी याचिका
अन्य प्रमुख खबरें
-
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर Govinda ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
2026-09-25
-
बॉक्स ऑफिस पर The Paradise की दमदार ओपनिंग
2026-09-25
-
अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की आयु में कैंसर से निधन
2026-09-24
-
'Love & War' से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक आया सामने
2026-09-24
-
Bigg Boss 20 में मुश्किल दिनों को याद कर रो पड़ीं मैरी कॉम
2026-09-24
-
नेशनल अवाॅर्ड मिलने के बाद कार्तिक ने किए लालबागचा राजा के दर्शन
2026-09-23
-
धोखेबाज होते हैं इंसान... रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग दिखे गोविंदा पर सुनीता का तंज
2026-09-23
-
यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस और कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर का अवाॅर्ड
2026-09-22
-
Rani Mukerji की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की आयु में निधन
2026-09-22
-
दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होंगे कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग
2026-09-22
-
राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह से पहले कार्तिक आर्यन ने लिया थेपला का मजा
2026-09-22
-
एकता नगर में सज रहा भारतीय सिनेमा का मंच, राष्ट्रपति देंगी पुरस्कार
2026-09-22
-
‘शक’ की रिलीज से पहले राघव ने परिणीति को खास अंदाज में दी बधाई
2026-09-21
-
आयुष्मान खुराना बने राजश्री के ‘प्रेम’, बोले- सपना सच हो गया
2026-09-21
-
कैटरीना कैफ को ट्रोल करने वालों पर भड़के बिग बॉस सलमान खान
2026-09-20