Health Tips: इंसान की उम्र बढ़ना एक नेचुरल प्रोसेस होता है, जिसके साथ शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। खासकर महिलाओं में 40 की उम्र पार करने के बाद कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस उम्र के बाद फिजिकल, हार्मोनल और मानसिक स्तर पर कई तरह के बदलाव होते हैं। इस समय से महिला का शरीर धीरे-धीरे मेनोपॉज की तरफ बढ़ने लगता है, चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर समय रहते इन बदलाव पर ध्यान दिया जाए तो लाइफ काफी बेहतर हो सकती है। इसके लिए महिलाओं को अपने डेली के लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने चाहिए। 40 के बाद महिला के शरीर में एस्ट्रोजन नाम की हार्मोन का स्तर धीरे-धीरे कम होने लगता है। इसका सीधा असर महिलाओं के पीरियड्स, हड्डियों की मजबूती, त्वचा और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है।
पीरियड्स में मासिक चक्र अक्सर बिगड़ जाता है और कभी-कभी बहुत ज्यादा या कम बहाव होता है। यह मेनोपॉज का पहला चरण है, जिसे पेरिमेनोपॉज भी कहा जाता है। इसमें एस्ट्रोजन की कमी के कारण हड्डियां कमजोर होने लगती है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है। शरीर में मेटाबॉलिज्म कम हो जाता है, जिस कारण वजन बढ़ने लगता है। इसमें त्वचा पर बाल आना और चेहरे पर झुर्रियां आने लगती है। तनाव और चिड़चिड़ापन इसमें आम हो जाता है। एस्ट्रोजन हार्मोन दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है, लेकिन इसमें एस्ट्रोजन हार्मोन कम होने लगता है, जिससे दिल का खतरा बढ़ जाता है। इस उम्र में थायरॉइड की समस्या भी होती है, जिसमें थकान, वजन बढ़ना और बालों का झड़ना शुरू हो जाता है।
इससे बचने के लिए आप रोजाना अपनी डाइट में कैल्शियम और प्रोटीन की चीजें शामिल करें। रोजाना व्यायाम करें, भरपूर नींद लें और तनाव से बचें. जरूरत पड़ने पर नियमित चेकअप जरूर कराएं।
अन्य प्रमुख खबरें
Rose sharbat recipe: चिलचिलाती धूप में घर पर बनाएं गुलाब का शरबत, शरीर को दें ठंडक का एहसास
Genetic test for cancer treatment: कैंसर से डरे नहीं, जेनेटिक टेस्ट से इलाज संभव
सुबह जल्दी उठना सेहत का राज या कुछ और, जानें असली कारण
Mother’s Day special: 2026 में कब है मदर्स डे?, क्या है हर साल डेट बदलने का कारण
आपके एसी से टपकता है पानी तो न हों परेशान, इन टिप्स को अपनाकर बनाएं यूजफुल
Summer tips: टेबल फैन को इन जगहों पर रखें, घर बन जाएगा एसी रूम
ऑडिशन ने दिलाई पहचान, जिम्मेदारी तले कहां दब गया DID का ये कंटेस्टेंट
Summer health tip:गर्मियों में आपके बोतल से आती है दुर्गंध अपनाएं ये घरेलु नुस्खे
Health tips for tea lover: अगर आप भी हैं टी-लवर तो जान लें, इसे पीने का सही समय
गर्मियों में ले रहें पेनकिलर हो जाइए सावधान, किडनी के लिए बड़ा खतरा
आप भी हैं ओवरथिंकिंग के शिकार, समय रहते जानें इसका कारण
चिलचिलाती धूप में आपके पेट का ये हाल, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती
स्टाइलिश और कूल लुक के लिए 8 बेस्ट कॉटन कुर्ता, बजट सिर्फ 799