सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत के लिए भी फायदेमंद है लहसुन, खाने से पहले इन चीजों का भी रखें ध्यान
खबर सार :-
लहसुन का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है। लेकिन इसका महत्व केवल खाने के स्वाद तक ही सीमित नहीं है, बल्कि लहसुन में पाए जाने वाले कई गुण सेहत को भी दुरुस्त रखने में मददगार होते हैं।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली: हमारी रसोई में ऐसी कई चीजें होती हैं जिनका हम रोज इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उनके फायदों के बारे में ज्यादा नहीं सोचते। लहसुन भी ऐसी ही एक चीज है। सब्जी हो, दाल हो या चटनी, लहसुन खाने का स्वाद बढ़ाता है। लेकिन लहसुन सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं है; इसमें शरीर के लिए फायदेमंद कई गुण भी होते हैं।
लहसुन न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि इसमें मौजूद कई गुण ऐसे होते हैं जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हैं। लहसुन के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, साथ ही रक्तचाप और कोलेस्ट्राॅल को भी नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
जानें लहसुन के फायदे-
1. दिल की सेहत और ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद
लहसुन दिल की सेहत और ब्लड प्रेशर के लिए बहुत फायदेमंद है। वैज्ञानिक रिसर्च से पता चलता है कि लहसुन खाने से हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों का ब्लड प्रेशर थोड़ा कम हो सकता है। लहसुन में मौजूद सल्फर कंपाउंड्स ब्लड वेसल्स को आराम पहुंचाते हैं, जिससे ब्लड का सही बहाव बना रहता है।
2. ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में भी मदद
लहसुन शरीर को सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में भी मदद करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो शरीर में बनने वाले हानिकारक फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं। सब्जियों, फलों, साबुत अनाज और प्रोटीन के साथ-साथ थोड़ी मात्रा में लहसुन को अपनी रोजाना की डाइट में शामिल करना एक संतुलित डाइट का हिस्सा हो सकता है।
3. पेट के लिए लाभकारी, दुरुस्त रखे पाचन
लहसुन पेट (gut) के लिए भी फायदेमंद है। इसके प्रीबायोटिक गुण आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं। ये गट बैक्टीरिया पाचन और ओवरऑल हेल्थ में अहम भूमिका निभाते हैं। हालांकि, इसे सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए; ज्यादा कच्चा लहसुन खाने से कुछ लोगों को गैस, पेट दर्द या जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
4. शरीर से सूजन घटाने में सहायक
लहसुन में ऐसे कंपाउंड्स होते हैं जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। हल्की सूजन तो सामान्य है, लेकिन पुरानी या बहुत ज्यादा सूजन सेहत के लिए नुसानदायक होती है। लहसुन में पाए जाने वाले कुछ तत्व शरीर को इस समस्या से बचाने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, इसमें ऐसे गुण होते हैं जो शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।
5. कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में फायदेमंद
लहसुन कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। लहसुन खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल थोड़ा कम हो जाता है। इससे दिल की सेहत को फायदा तो होता है, लेकिन इसका असर हर व्यक्ति पर अलग-अलग होता है। अगर किसी का कोलेस्ट्रॉल लेवल ज्यादा है, तो सिर्फ लहसुन पर निर्भर रहना काफी नहीं है; सही डाइट, रोजाना हल्की एक्सरसाइज और डॉक्टर की सलाह जरूरी है।
सब्जियों, दाल या चटनी में मिलाकर खाएं लहसुन
अब बात करते हैं कि लहसुन का सेवन कैसे करें। कई लोग खाली पेट कच्चा लहसुन खाने की सलाह देते हैं, लेकिन यह तरीका हर किसी के लिए सही नहीं है, क्योंकि कच्चा लहसुन खाने से सीने में जलन या गैस हो सकती है। इसे खाने का एक आसान तरीका है सब्जियों, दाल, चटनी या सूप में मिलाकर खाना। लहसुन को काटने या कुचलने के बाद थोड़ी देर के लिए छोड़ देने से एलिसिन (allicin) नाम का एक खास कंपाउंड बनता है, जिसमें शक्तिशाली एंटीबायोटिक, एंटी-फंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं।
लहसुन खाते समय बरतें सावधानी
कुछ लोगों को लहसुन खाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। ज्यादा मात्रा में सेवन करने से मुंह से बदबू, गैस, सीने में जलन और अपच की समस्या हो सकती है। जो लोग खून पतला करने वाली दवाएं ले रहे हैं, उन्हें लहसुन खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
FAQ
1. लहसुन खाने से क्या फायदा मिलता है?
लहसुन का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, दिल की सेहत बेहतर होती है, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है और पाचन भी बेहतर होता है।
2. लहसुन का सेवन किस तरह करना चाहिए?
लहसुन को कच्चा कुचल कर गुनगुने पानी के साथ खाया जा सकता है। लेकिन, गैस की समस्या होने पर लहसुन को सब्जियों, दाल, चटनी या सूप में पकाकर खाएं।
3. प्रतिदिन कितना लहसुन खाना चाहिए?
आम तौर पर स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना 1 से 2 कच्ची लहसुन की कलियां (लगभग 3 से 5 ग्राम) खानी चाहिए। इससे अधिक खाने पर बदहजमी हो सकती है।
4. किन लोगों को लहसुन खाने से बचना चाहिए?
ब्लीडिंग डिसऑर्डर, एसिडिटी या लो ब्लड प्रेशर वाले लोगों को, साथ ही जिन लोगों की हाल ही में सर्जरी हुई है या जिनकी सर्जरी होने वाली है, उन्हें लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ेंः- Hair Care Tips: रूखे और बेजान बालों के लिए आजमाएं मेथी का हेयर पैक, जानें बनाने का तरीका
अन्य प्रमुख खबरें
-
बालों के लिए फायदेमंद है मेथी, इस तरह बनाएं हेयर पैक
2026-08-20
-
छह महीने बाद बच्चे को खिलाएं ये 3 चीजें, तेज होगा दिमाग
2026-08-13
-
पोषक तत्वों से भरपूर है केला, जानें खाने का सही समय
2026-08-13
-
एक व्यक्ति बचा सकता है 8 लोगों की जिंदगी, जानें अंगदान का महत्व
2026-08-13
-
बच्चों की स्क्रीन टाइम की वजह माता-पिता भी, नई स्टडी में खुलासा
2026-08-11
-
घुंघराले बाल रहेंगे मुलायम, धोने के बाद आजमाएं ये टिप्स
2026-08-10
-
क्या है मेकअप हटाने का सही तरीका? जानें सही रूटीन
2026-08-06
-
Friendship Day: कब और कैसे हुई फ्रेंडशिप डे की शुरुआत ? दिलचस्प है इतिहास
2026-08-02
-
10 मिनट में डिलीवरी या ज्यादा खर्च? जानिए ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदारी में कहां होगी असली बचत
2026-07-19
-
मुंबई में बारिश के बीच डेंगू, लेप्टोस्पायरोसिस और स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, BMC ने जारी की चेतावनी
2026-07-16
-
सिर्फ मोटापे से ही नहीं टाइप-2 डायबिटीज का खतरा, शरीर की कमजोर मांसपेशियां भी बढ़ा सकती हैं इसका जोखिम
2026-07-14
-
पढ़ाई में नहीं लग रहा मन? फोकस बढ़ाने के लिए अपनाएं ये आसान और असरदार टिप्स
2026-07-13
-
चौंकाने वाली रिपोर्ट! कुपोषण कम हुआ, लेकिन बच्चों में बढ़ी मोटापे की समस्या
2026-07-12
-
Hair Growth Tips: झड़ते बालों से हैं परेशान? प्याज के रस से बनाएं ये 2 आसान हेयर मास्क
2026-07-11
-
आप भी 16:8 इंटरमिटेंट फास्टिंग अपनाते हैं? नई रिसर्च ने दिल की सेहत को लेकर बढ़ाई चिंता
2026-07-09