10 मिनट में डिलीवरी या ज्यादा खर्च? जानिए ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदारी में कहां होगी असली बचत
खबर सार :-
आजकल लोग घर बैठे 10 मिनट के अंदर राशन, आटा, दूध, सब्जी और मेकअप से लेकर इलेक्ट्रानिक सामान तक आसानी से मंगा रहे हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भारी डिस्काउंट का दावा करने वाले ये ऐप्स सच में आपके खर्चे में बचत करती है।
खबर विस्तार : -
Online VS Offline: आजकल की भागम-भाग और व्यस्त लाइफ के चलते हर चीज की खरीददारी ऑनलाइन के जरिए कर रहे हैं। घर के राशन से लेकर मेकअप और इलेक्ट्रानिक तक के हर सामान अब चंद मिनटो में आपके दरवाजे तक पहुंच जा रही है। इसका प्रचलन इसलिए तेजी से हो रहा है कि कई सारे ऐप्स सामानों में भारी डिस्काउंट का दावा करते हैं, जो कस्टमर को आकर्षित करती है। क्या आपने कभी गौर किया है कि भारी डिस्काउंट का दावा करने वाले ये ऐप्स असल में आपसे कितना पैसा वसूल रहे हैं।
समय की कमी में ऑप्शन ऑनलाइन खरीदारी
आजकल की बिजी लाइफ में चंद मिनटों में ऑनलाइन माध्यम से मिलने वाले सामानों ने हमारी जिंदगी को काफी आसान बना दिया है। अगर आप महीने भर के लिए भारी राशन की खरीददारी कर रहे हैं तो यह आपको थोड़ी महंगी पड़ सकती है। घर के राशन जैसे आटा, चावल, दाल और तेल जैसी चीजें ऑनलाइन काफी कम डिस्काउंट पर मिलती है। वहीं सुपरमार्केट या घर के पास स्थित किराना स्टोर से तुलना करें तो यह आपकी जेब ढीली कर सकती है। अगर आप ऑनलाइन को सामान मंगा रहे हैं, जिसकी कीमत 60 रुपये है, तो उसकी डिलीवरी चार्ज 30 से 35 रुपये, हैंडलिंग चार्ज 13 से 15 रुपये देने पड़ेगें और साथ ही साथ अगर आप 100 रुपये से कम की शॉपिंग कर रहे हैं तो 20 रुपये आपको अतिरिक्त चार्ज भी देना पड़ता है। इस हिसाब से जो चीज आपको 60-65 में मिलनी चाहिए उसके लिए आपको 130 से 150 रुपये देने पड़ सकते हैं।
ऑफलाइन खरीदारी में हैंडलिंग चार्ज की बचत
अगर इन सामानों की तुलना दुकान से करें तो वहां से सामान लेने पर आपको डिलीवरी और हैंडलिंग चार्ज नहीं देना पड़ेगा। अगर आप दुकान से 60 रुपये का कोई सामान खरीद रहे हैं तो आपको उसके अलग से दंड या हैंडलिंग चार्ज नहीं देना पड़ेगा। हालांकि ऑनलाइन आपको कुछ चीजें डिस्काउंट पर मिलती हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम छूट के चक्कर में भारी-भरकम खर्च कर लेते हैं। यह आपके जरुरतों पर निर्भर है। ऑफर्स के कारण कई चीजें सस्ती मिल जाती है। अगर हम फल और सब्जियों की बात करें तो अक्सर ऑनलाइन ताजा सब्जियां और फल डिस्काउंट के साथ आधा किलो तक मिलते हैं, लेकिन बाजार में वही सब्जियां ज्यादातर किलों के भाव में मिल जाती है। अगर इसमें तुलना की जाए तो बाजार आपको सस्ती पड़ सकती है। हालांकि अगर आप जल्दबाजी में हैं तो ऑनलाइन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
स्नैक्स, कोल्ड ड्रिंक्स, आइसक्रीम, चिप्स काफी सस्ते
अगर हम कॉस्मेटिक चीजों की बात करें तो शैंपू और ब्यूटी प्रोडक्ट ज्यादातर कम डिस्काउंट पर मिलते हैं। इन्हें स्टोर से लेना आपको सस्ता पड़ सकता है। हालांकि सुविधा के लिहाज से देखा जाए तो यह आपके लिए बेहतर विकल्प है। वहीं बात करें दूध,दही, पनीर और ब्रेड की तो इनमें ऑनलाइन और बाजार की कीमतों में ज्यादा फर्क नहीं होता है, लेकिन कैशबैक और बैंक ऑफर्स के कारण यह सौदा आपके पैसे बचा सकता है। इसमें स्नैक्स, कोल्ड ड्रिंक्स, आइसक्रीम, चिप्स, बिस्कुट और चॉकलेट्स आपको सस्ते पड़ सकते हैं। क्योंकि ज्यादातर ऑनलाइन खरीददारी में बाय वन गेट वन या कॉम्बो डील्स चलती रहती है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
मुंबई में बारिश के बीच डेंगू, लेप्टोस्पायरोसिस और स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, BMC ने जारी की चेतावनी
2026-07-16
-
2026-07-14
-
पढ़ाई में नहीं लग रहा मन? फोकस बढ़ाने के लिए अपनाएं ये आसान और असरदार टिप्स
2026-07-13
-
चौंकाने वाली रिपोर्ट! कुपोषण कम हुआ, लेकिन बच्चों में बढ़ी मोटापे की समस्या
2026-07-12
-
Hair Growth Tips: झड़ते बालों से हैं परेशान? प्याज के रस से बनाएं ये 2 आसान हेयर मास्क
2026-07-11
-
आप भी 16:8 इंटरमिटेंट फास्टिंग अपनाते हैं? नई रिसर्च ने दिल की सेहत को लेकर बढ़ाई चिंता
2026-07-09
-
इन पौधों से दूर भागते हैं सांप, जानें इस बारे में क्या कहता है साइंस
2026-07-08
-
मॉनसून में क्यों झड़ने लगते हैं बाल? जानिए वजह और बचाव के तरीके
2026-07-06
-
2026-07-06
-
2026-07-05
-
2026-07-04
-
2026-07-04
-
2026-06-19
-
Chopper Uses: चॉपर के इन कमाल के इस्तेमाल से हैं अनजान, आपके रसोई के काम को बनाएगा आसान
2026-06-17
-
2026-06-16