How to wash denim jeans: आज के मॉर्डन ट्रेंड के जमाने में हर कोई परफेक्ट दिखना चाहता है और इसके लिए ट्रेंडिंग कपड़ों को पहनने का चलन काफी तेज हो गया है। आजकल लोग डेनिम जींस पहनना काफी पसंद करते हैं। यह दिखने में जितना स्टाइलिश लगता है, इसकी कीमत भी काफी ज्यादा होती है। डेनिम जींस पहनने वालों को उसका रंग उड़ जाने की चिंता ज्यादा रहती है। कई बार ऐसा होता है कि जींस की पहली धुलाई में ही उसका रंग उड़ जाता है, चलिए जानते हैं कि इसे कैसे ठीक किया जा सकता है?
डेनिम जींस पहनने के बाद उसके रंग को लेकर जींस प्रेमियों को काफी चिंता होती है। जब भी आप नए जींस खरीदते हैं तो उसकी पहली धुलाई के बाद ही जींस का कलर उड़ जाता है, जिसके बाद दुबारा उसे पहनने का मन भी नहीं करता है। जींस का ओरिजिनल कलर उड़ जाने के बाद वह भद्दा दिखने लगता है, जिससे उसकी क्वालिटी काफी बेकार दिखने लगती है। अगर आप भी इससे परेशन हैं, तो आपको इन टिप्स को जरुर अपनाना चाहिए।
आप जब भी जींस को धोने में डालें तो सबसे पहले उसे उल्टा कर दें। इससे जींस का रंग उड़ने से बच जाता है। अगर आप हाथ से धुल रहे हैं तो ज्यादातर कपड़े घिसकर ही धुले जाते हैं, ऐसे में उल्टा करके धोने से रंग फीका पड़ने से बच जाता है और इससे आपके जींस के डिजाइन पर भी असर नहीं पड़ता है।
डेनिम जींस की धुलाई हमेशा ठंडी पानी से करना बेहतर होता है। इससे जींस के रेशे मजबूत होते हैं। इससे कपड़े में सिकुड़न नही बनती और रंग उड़ने का डर भी नहीं रहता है। जींस की धुलाई के लिए हमेशा हल्के डिटर्जेंट का ही इस्तेमाल करें और उसे उल्टा करके हवा और छायादार जगह पर ही सुखाएं, तेज धूप में उसका रंग उड़ सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
एक ही स्क्रबर से महीनों तक घिस रहें हैं बर्तन,तो हो जाएं सावधान
पर्दे पर वापसी कर रहीं अनुष्का शर्मा, नया लुक देख फैंस को लगा झटका
Quiet lifestyle trend: अचानक लोग कम बोलने की आदत क्यों अपना रहे हैं?
Silent killer:आपके शरीर में बिना बताए बढ़ रहा है 'साइलेंट किलर'
आंखों में छोटी-सी दर्द हल्के में न लें, बन सकता है आई कैंसर का कारण
Work from home: वर्क फ्रॉम होम आपके लिए सुविधा या हेल्थ से समझौता
मछली खाने के शौकीन लोग जान लें ये बात, नहीं तो पड़ जाएंगें लेने के देने
Onion Ginger Shampoo: प्याज-अदरक वाली शैम्पू, आपके बालों में कितना असरदार
Rose sharbat recipe: चिलचिलाती धूप में घर पर बनाएं गुलाब का शरबत, शरीर को दें ठंडक का एहसास
Genetic test for cancer treatment: कैंसर से डरे नहीं, जेनेटिक टेस्ट से इलाज संभव
सुबह जल्दी उठना सेहत का राज या कुछ और, जानें असली कारण
Mother’s Day special: 2026 में कब है मदर्स डे?, क्या है हर साल डेट बदलने का कारण
आपके एसी से टपकता है पानी तो न हों परेशान, इन टिप्स को अपनाकर बनाएं यूजफुल
Summer tips: टेबल फैन को इन जगहों पर रखें, घर बन जाएगा एसी रूम
ऑडिशन ने दिलाई पहचान, जिम्मेदारी तले कहां दब गया DID का ये कंटेस्टेंट