Summer health tip:गर्मियों में आपके बोतल से आती है दुर्गंध अपनाएं ये घरेलु नुस्खे
खबर सार :-
गर्मियों में हर कोई साथ में पीने वाली बोतल साथ में रखता है, लेकिन कभी-कभार बोतल से एक अजीब-सी महक आने लगती है। चलिए जानते हैं कि इसे कैसे साफ रख सकते हैं।
खबर विस्तार : -
Health tips for water bottel: गर्मियों में पानी पीने के लिए बोतल साथ मे रखना जरूरी होता है, लेकिन इससे भी ज्यादा जरूरी बात ये होती है कि इसे साफ कैसे रखा जाए, लेकिन इससे भी ज्यादा जरूरी है कि बोतल को साफ कैसे रखें कई बार बोतल से पानी पीने के बाद ऐसा लगता है कि इसमें से अजीब-सी बदबू आ रही है। ऐसा तब होता है, जब बोतल ठीक से साफ न किया गया हो या धोने के बाद ठीक से सूखा न हो, तो इस स्थिति में बोतल से दुर्गंध आने लगती है। आज आपको कुछ नुस्खें बताने वाले हैं, जिससे आप कुछ ही समय में अपने बोतल की बदबू को भगा सकते हैं।
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल
अगर आपके बोतल से गंदी बदबू आ रही है, तो आपको बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए आपको पानी की बोतल में एक से दो चम्मच बेकिंग सोडा डालकर उसमें गर्म पानी मिलाकर रख देना है, कुछ समय बाद आप बोतल को अच्छी तरह से हिलाना है, जिससे की बेकिंग सोडा का मिश्रण पुरी तरह बोतल के पूरे हिस्से में अच्छे से लग जाए।अगर आप मिश्रण को 20 से 30 मिनट तक छोड़ दें, फिर किसी ब्रश के माध्यम से इसे अच्छी तरह साफ कर लें, इससे आपको और भी बेहतर परिणाम मिल सकता है।
सिरका
अगर समय पर बेकिंग सोडा उपलब्ध न हो तो आप सिरका का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको बोतल में आधे हिस्से से ज्यादा गर्म पानी भरें। अब इसमें सिरका डालकर अच्छी तरह मिलाएं. जब तक यह पूरी तरह मिक्स न हो जाए। इसे रात भर के लिए छोड़ दें, जिससे इसमें मौजूद सारे कीटाणु और गंध पूरी तरह साफ हो जाएंगें। आप चाहें तो सिरके की जगह नींबू और नमक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
चावल और साबुन
अगर आपके बोतल की सतह तक ब्रश नहीं पहुंच पा रहा है, तो आप चावल और साबुन का भी प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको 2 बड़े चम्मच चावल के साथ थोड़ा साबुन का घोल या टुकड़ा गर्म पानी के साथ मिलाकर रख दें। कुछ समय बाद इसे अच्छी तरह मिलाएं, जिससे अंदर की गंदगी पूरी तरह साफ हो जाए। इसके बाद बोतल को उल्टा रखकर जरूर सुखाएं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? जानें कारण और जरूरी देखभाल
2026-10-16
-
दुर्गा पूजा पर खास है लाल-सफेद साड़ी, बिंदी के साथ निखरेगा स्टाइल
2026-10-13
-
बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, WHO ने जारी की ग्लोबल गाइडलाइन
2026-10-08
-
सुंदर और चमकदार बनेंगे नाखून, आजमाएं नेल केयर टिप्स
2026-10-06
-
कैसे करें सही फुटवियर का चुनाव, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2026-10-02
-
बच्चों के शरीर ही नहीं, दिमाग पर भी असर डालता है फास्ट फूड
2026-09-29
-
छोटी रसोई भी दिखेगी व्यवस्थित, जानें जगह बचाने के आसान 10 टिप्स
2026-09-27
-
सर्दियों में लगाएं ये इनडोर प्लांट्स, ठंड में भी हरा-भरा रहेगा घर
2026-09-21
-
कम देखभाल में भी आसानी से बढ़ता है स्नेक प्लांट, हवा को भी रखता है साफ
2026-09-17
-
दांतों के लिए नुकसानदायक हो सकता है बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल
2026-09-14
-
NCD का बढ़ता खतरा, पेट की चर्बी और हाई BP से रहें सावधान
2026-09-02
-
कितनी देर तक स्क्रीन देखना सही है? जानें डिजिटल बैलेंस का मंत्र
2026-08-31
-
सेहत और आंखों के लिए फायदेमंद है रोना, तनाव दूर करने में मिलती है मदद
2026-08-29
-
गुणों का खजाना है लहसुन, इस तरह डाइट में करें शामिल
2026-08-20
-
बालों के लिए फायदेमंद है मेथी, इस तरह बनाएं हेयर पैक
2026-08-20