Valentine Day 2026 : तेरे बिना अधूरा है हर ख्वाब...वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को भेजें प्यार भरे संदेश
खबर सार :-
Happ Valentine’s Day 2026 Wishes: वैलेंटाइन डे की शुरुआत पुराने रोमन त्योहार लूपरकेलिया से हुई है। यह त्योहार फरवरी के बीच में मनाया जाता था और वसंत के आने से जुड़ा था।
खबर विस्तार : -
Happ Valentine’s Day 2026 Wishes: वैलेंटाइन वीक यानी प्यार का सप्ताह, जो 7 फरवरी से शुरू होता और 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे साथ खत्म होता है। इस पूरे वीक को सेलिब्रेट करने वाले कपल को 14 फरवरी का खास इंतजार रहता है। वैलेंटाइन डे उन सभी प्रेमियों के लिए एक खास दिन होता है, जो अपनी भावनाओं को खुलकर ज़ाहिर करना चाहते हैं। वैलेंटाइन न्यू कपल, नए शादीशुदा जोड़ों और हर उस इंसान के लिए खास होता है जो किसी से सच्चा प्यार करता है।
हर कोई इस दिन को अपने-अपने तरीके से खास बनाता है और एक-दूसरे के साथ प्यार भरे पल बिताता है। इस साल का वैलेंटाइन डे 2026 अपने साथ वही प्यार, वही मिठास और वही खास पल लेकर आया है जब आप अपने पार्टनर से दिल से "हैप्पी वैलेंटाइन डे" कह सकते हैं। इस वैलेंटाइन डे पर, प्यार भरे संदेशों से अपने प्यार का इज़हार करें और अपने रिश्ते को और मज़बूत और खास बनाएं।
Valentine Day 2026 : कब और कैसे हुई थी वैलेंटाइन डे शुरुआत
बता दें कि वैलेंटाइन डे की शुरुआत रोमन त्योहार लूपरकेलिया से हुई है। यह त्योहार फरवरी के बीच में मनाया जाता था और वसंत के आने से जुड़ा था। बाद में, पोप गेलैसियस I ने इस त्योहार को खत्म कर दिया और इसे सेंट वैलेंटाइन डे के तौर पर मनाना शुरू कर दिया। लगभग 14वीं सदी में, तब से यह दिन रोमांस और प्यार से जुड़ गया। वैलेंटाइन डे प्यार, रोमांस, स्नेह और भरोसे का प्रतीक है । इस दिन, लोग लाल गुलाब, चॉकलेट, कार्ड और ऐसे ही दूसरे प्यारे तोहफ़े देकर अपने दिल की बात ज़ाहिर करते हैं।

वैलेंटाइन डे के बारे में कई कहानियां मशहूर हैं। यह सेंट वैलेंटाइन की याद में मनाया जाता है, जो एक पादरी थे। उन्होंने रोमन सम्राट के शादी पर लगाए गए बैन को तोड़कर कई जोड़ों की शादी करवाई थी। राजा नहीं चाहते थे कि जवान लड़के शादी करें ताकि वे युद्ध में जा सकें। इसी वजह से सेंट वैलेंटाइन को सज़ा दी गई। ऐसा माना जाता है कि उन्हें 14 फरवरी को फांसी दी गई थी। उनकी याद में ही 14 फरवरी को धीरे-धीरे वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाने लगा। आज, यह रोमांस का एक बड़ा प्रतीक है और कपल्स के लिए एक बहुत ही खास मौका है।
Happ Valentine’s Day 2026 Wishes: वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को भेजे प्यार भरे संदेश
डरता हूं तुझे मैं खो न दू मेरी जान, तू ही मेरी ताकत तू ही मेरा अभिमान।।
हैप्पी वैलेंटाइन डे मेरी जान!!
प्यार का मौसम फिर से दस्तक दे चुका है, मेरा दिल चुपके से तुम्हारा नाम पुकारता है। हर ख्वाब तुझसे ही जुड़ रहा है।
वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं!
तुम्हारे साथ हर पल खास है, तुम्हारे बिना हर खुशी अधूरी है। तू ही मेरे दिल की सबसे प्यारी आस है।
हैप्पी वैलेंटाइन डे
दूरी भी आज नजदीक लगने लगी है, प्यार की भाषा दिल समझने लगी है. तेरे साथ ज़िंदगी हसीन लगने लगी है. हैप्पी वैलेंटाइन डे मेरी जान!
आज दूरियां करीब लग रही हैं; मेरा दिल प्यार की भाषा समझने लगा है। तेरे साथ ज़िंदगी हसीन लगने लगी है।

हैप्पी वैलेंटाइन डे ...My Love!
मोहब्बत कोई दिन नहीं, एहसास है,
जो हर धड़कन में खास है।
इस वैलेंटाइन पर मेरा बस एक अरमान,
तेरे संग बीते मेरी हर एक शाम।
आपके आने से जिंदगी कितनी खूबसूरत है
दिल में बसाई है जो वो आपकी सूरत है
दूर जाना नहीं हमसे कभी भूलकर भी
हमें हर कदम पर आपकी जरूरत है।

Happy Valentine Day!
चांद भी शर्मा जाए तेरी इस अदा पर,
मेरी दुनिया ठहर जाए तेरी हर एक सदा पर।
तू मिले तो हर ख्वाब मुकम्मल लगे,
तू न हो तो हर खुशी अधूरी लगे।
आई लव यू मेरी जान
अन्य प्रमुख खबरें
-
कितनी देर तक स्क्रीन देखना सही है? जानें डिजिटल बैलेंस का मंत्र
2026-08-31
-
सेहत और आंखों के लिए फायदेमंद है रोना, तनाव दूर करने में मिलती है मदद
2026-08-29
-
गुणों का खजाना है लहसुन, इस तरह डाइट में करें शामिल
2026-08-20
-
बालों के लिए फायदेमंद है मेथी, इस तरह बनाएं हेयर पैक
2026-08-20
-
छह महीने बाद बच्चे को खिलाएं ये 3 चीजें, तेज होगा दिमाग
2026-08-13
-
पोषक तत्वों से भरपूर है केला, जानें खाने का सही समय
2026-08-13
-
एक व्यक्ति बचा सकता है 8 लोगों की जिंदगी, जानें अंगदान का महत्व
2026-08-13
-
बच्चों की स्क्रीन टाइम की वजह माता-पिता भी, नई स्टडी में खुलासा
2026-08-11
-
घुंघराले बाल रहेंगे मुलायम, धोने के बाद आजमाएं ये टिप्स
2026-08-10
-
क्या है मेकअप हटाने का सही तरीका? जानें सही रूटीन
2026-08-06
-
Friendship Day: कब और कैसे हुई फ्रेंडशिप डे की शुरुआत ? दिलचस्प है इतिहास
2026-08-02
-
10 मिनट में डिलीवरी या ज्यादा खर्च? जानिए ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदारी में कहां होगी असली बचत
2026-07-19
-
मुंबई में बारिश के बीच डेंगू, लेप्टोस्पायरोसिस और स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, BMC ने जारी की चेतावनी
2026-07-16
-
सिर्फ मोटापे से ही नहीं टाइप-2 डायबिटीज का खतरा, शरीर की कमजोर मांसपेशियां भी बढ़ा सकती हैं इसका जोखिम
2026-07-14
-
पढ़ाई में नहीं लग रहा मन? फोकस बढ़ाने के लिए अपनाएं ये आसान और असरदार टिप्स
2026-07-13